Back
16 वर्षीय विवेक विश्वकर्मा की मौत: प्रेम प्रसंग हत्या का शक, ग्रामीणों का चक्का जाम
AMAjay Mishra
Mar 09, 2026 16:15:18
Rewa, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 15 दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोर विवेक विश्वकर्मा का शव देवलहा प्रपात में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग में की गई हत्या बता रहे हैं। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे प्रयागराज-मऊगंज मार्ग घंटों बाधित रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को 16 वर्षीय विवेक विश्वकर्मा अपने भाई को बुलाने अष्टभुजी गया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। घर से निकलने से पहले उसने व्हाट्सएप पर मिस यू का स्टेटस लगाया था। कुछ समय बाद देवलहा प्रपात के मुहाने पर उसकी साइकिल और मोबाइल मिला, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। बनारस से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई, लेकिन गहरी खाइयों और तेज बहाव के कारण कई दिनों की तलाश के बावजूद विवेक का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार घटना के करीब 15 दिन बाद देवलहा प्रपात के पानी में उसका शव तैरता हुआ मिला, जिससे गांव में शोक और आक्रोश फैल गया। नईगढ़ी थाना प्रभारी के खिलाफ विश्वकर्मा समाज के लोग हुए लामबंद। थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन। थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े। मुर्दाबाद के लगाए नारे। थाना प्रभारी पर गाली गलौज करने का लगा रहे आरोप। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने लालगंज मोड़ पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रयागराज से मऊगंज जाने वाली सड़क कई घंटों तक पूरी तरह बंद रही। प्रदर्शन में मऊगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित विश्वकर्मा समाज के लोग भी शामिल हुए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले कुछ संदिग्धों को पकड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। काफी मशक्कत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद निजी हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की बात कही है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे विवेक की मौत का असली सच सामने आ सकेगा। बाइट दिलीप सोनी एसपी मऊगंज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:33:130
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:32:490
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 17:32:300
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 17:32:080
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:31:540
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:31:410
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 09, 2026 17:31:170
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 09, 2026 17:31:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 09, 2026 17:30:500
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 17:30:310
Report
RSRahul shukla
FollowMar 09, 2026 17:30:100
Report
0
Report
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा, जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराज़गी
0
Report
0
Report