Back
अलवर आबकारी पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़; 64 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
JGJugal Gandhi
Jan 08, 2026 15:01:41
Alwar, Rajasthan
अलवर आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़, 64 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
अलवर आबकारी पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। आबकारी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 64 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है।
आबकारी थाने के पीओ सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी अधिकारी निरोधक दल दिगम्बर सिंह डागुर के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल ने यह कार्रवाई की। रेलवे पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में हरियाणा से गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही शराब को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पार्थ निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमोदित अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से गुजरात में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64 विविध ब्रांड की शराब की बोतलें जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
बाइट:सतीश कुमार पीओ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
94
Report