Back
अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के सामने रेड क्रॉस सोसायटी ने 8 कमरे और एक बड़ा हॉल खोला
ADAbhijeet Dave
Mar 07, 2026 09:16:49
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर अभिजीत दवे 9829102621
एंकर - संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को अब बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल के सामने स्तिथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बनाए गए 8 नए कमरे और एक बड़े हॉल का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया।
इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अस्पताल में दूर-दूर से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं, जिनके साथ आने वाले परिजनों को ठहरने में काफी परेशानी होती थी। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बनाए गए इन कमरों और हॉल के शुरू होने से मरीजों के परिजनों को किफायती दर पर सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। इससे उन्हें अस्पताल के आसपास भटकने या महंगे ठहराव की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस पहल से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार भी प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़े आश्रय स्थल विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि इलाज के दौरान किसी को भी रहने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
देवनानी ने अस्पताल में संचालित स्वाभिमान भोज योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यहां मात्र एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती दर पर भोजन मिल रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से रोगियों को बेहतर उपचार और उनके परिजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
बाइट - वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 07, 2026 10:32:170
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 07, 2026 10:31:550
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 07, 2026 10:31:450
Report
JPJai Prakash
FollowMar 07, 2026 10:31:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 10:31:170
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 10:31:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 10:30:530
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 07, 2026 10:30:350
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 07, 2026 10:30:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 07, 2026 10:26:110
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 07, 2026 10:25:350
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 07, 2026 10:25:210
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 07, 2026 10:25:080
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 07, 2026 10:24:540
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 10:24:390
Report