Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jind126102
सफीदों के रंग फैक्ट्री में भीषण आग, ताला बंद मिले, 4 महिलाएं मरीं
G1GULSHAN 1
Mar 07, 2026 10:31:55
Jind, Haryana
घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है. शनिवार को सफीदों के रंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर झुलस गए. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी. सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रزاा और SP कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. सफीदों की भाट कॉलोनी स्थित रंग फैक्ट्री में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे, तभी आग लग गई और कुछ मिनटों में परिसर में फैल गई. मजदूरों के अनुसार, मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था. आग लगने के बाद मजदूर बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन ताला होने के कारण वे अंदर ही कैद हो गए. बाहर मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर कुछ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला. दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो चुकी थी; घायल लोगों को सफीदों के अस्पताल में लाया गया. कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाद में 2 और महिलाओं ने दम तोड़ दिया. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. फिलहाल घटना की जांच चल रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WMWaqar Manzoor
Mar 07, 2026 11:50:00
:The Chairman and Chief Executive Councillor of the Ladakh Autonomous Hill Development Council (LAHDC) Kargil, Dr. Mohd Jaffer Akhoon, today met with the newly appointed Hon'ble Lieutenant Governor of Ladakh, Vinai Kumar Saxena, at Lok Niwas in New Delhi. On the occasion, the CEC congratulated the Lieutenant Governor on assuming the charge as the Lieutenant Governor of Ladakh and expressed hope that under his leadership the developmental aspirations of the people of the Union Territory would be further strengthened. During the meeting, the CEC discussed various socio-political, developmental and geographical aspects of the Union Territory of Ladakh, with particular focus on the challenges faced by the region due to its vast terrain, harsh climatic conditions and remote habitations. He also highlighted the developmental aspirations and key issues concerning the people of both Kargil and Leh districts. Dr. Akhoon emphasized the need for strengthened coordination between the UT Administration and the Hill Councils to ensure the timely implementation of developmental projects, improvement of basic infrastructure, and enhanced delivery of public services, particularly in remote areas. He also underlined the importance of balanced and inclusive development across the region. The Hon'ble Lieutenant Lieutenant Governor gave a patient hearing to the concerns and suggestions raised by the CEC and appreciated the proactive role being played by the Hill Council in addressing local issues and promoting development in the district. While assuring his full cooperation and support, the Lieutenant Governor stated that the Administration remains committed to the welfare and holistic development of the people of Ladakh. He expressed confidence that through collective efforts and coordinated planning, ongoing and upcoming developmental initiatives in both Leh and Kargil districts will be further accelerated.
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Mar 07, 2026 11:49:49
Srinagar, :Zamin Foundation Holds Iftar for Attendants at LD Hospital, Chairman Sheikh Idrees Shares Message of Compassion Srinagar: In a heartwarming gesture during the holy month of Ramadan, Zamin Foundation organized a special Iftar gathering for attendants at LD Hospital in Srinagar. The initiative aimed to support and uplift families who are staying at the hospital while caring for their loved ones. Dozens of attendants from different districts of Kashmir participated in the Iftar, where meals were served with respect and dignity. The atmosphere was filled with gratitude, unity, and spiritual warmth as people broke their fast together. Speaking on the occasion, Zamin Foundation Chairman Sheikh Idrees said that Ramadan teaches compassion, patience, and service to humanity. He emphasized that hospital attendants often face emotional and financial stress while caring for patients, and such initiatives are meant to ease their burden. Sheikh Idrees further stated that Zamin Foundation is committed to serving people across various hospitals in Kashmir, especially during Ramadan. He added that helping those in need, particularly during difficult times, is the true spirit of this holy month. Attendants expressed their appreciation for the foundation’s efforts, saying that the Iftar arrangement brought them comfort and reminded them that they are not alone in their struggles. The event concluded with prayers for the speedy recovery of patients and peace and prosperity for the Valley. This noble initiative once again highlights the spirit of humanity and solidarity that defines Kashmir during Ramadan.
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 07, 2026 11:49:39
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 07, 2026 11:49:07
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र -- कुरुक्षेत्र जिले के जिन पांच लोगों की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हुई है, वे लोग 24 फरवरी को गांव से निकले थे। कल गुरुवार को सूचना पाकर परिवार के लोग उनके शव लेने के लिए रवाना हो गए। आज शव पैतृक गांव में पहुंचने की संभावना है। मरने वाले में कनिपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), संजीव के साथ रहने वाली रजनी उर्फ रज्जी उर्फ रजिया (29) और रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) हैं, जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी धीरपुर घायल हुए। साहिल का शव पास के गांव से मिला कानिपला गांव के कृष्ण कुमार उर्फ काला ने बताया कि उसका बेटा साहिल (27) उसके छोटे भाई संजीव उर्फ जेपी के साथ रहता था। करीब 7 साल पहले साहिल की शादी हुई थी। इस शादी से साहिल के पास तीन बच्चे वैष्वणी, लविश और रिशु हैं। साहिल का बड़ा भाई राहुल करनाल में रहता है। अनहोनी का सता रहा था डर 24 फरवरी को उसके बेटे साहिल का शव पास के चनारथल गांव के खाली पड़े ईंट-भट्‌टे से बरामद हुआ था। उसी दिन से उसका छोटा भाई संजीव अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। वह अपने भाई छत्रपाल के साथ साहिल की तलाश कर रहा था। उनको पता था कि साहिल अपने चाचा संजीव के साथ है। फिर भी उनको किसी अनहोनी का डर सता रहा था। 2 दिन बेटे को साथ लेकर गया कृष्ण कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की रात को संजीव घर से उसके बेटे साहिल को अपने साथ लेकर गया था। अगले दो दिन तक साहिल का कोई अता-पता नहीं चल पाया। इस दौरान साहिल का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। कल गुरुवार दोपहर को उसने अपनी बहन परमजीत कौर निवासी शेरगढ़ (इस्माइलाबाद) को घर बुलाया था। साहिल ने मारपीट का लगाया था आरोप कल परमजीत ने उसे बताया कि संजीव अपने साथियों के साथ 23 फरवरी के दिन साहिल को लेकर उसके घर आया था। यहां साहिल ने अपने चाचा संजीव पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके अगले दिन साहिल का शव बरामद हुआ। संजीव अपने भतीजे के संस्कार तक में शामिल नहीं हुआ। संजीव की संपत्ति को पुलिस ने किया अटैच इस घटना से पहले जिला पुलिस ने संजीव कुमार की संपत्ति अटैच करवाई थी। पुलिस ने संजीव के पास एक स्कॉर्पियो, करीब 10 ग्राम सोना, 47 हजार की नकदी समेत 19 लाख रुपए की संपत्ति को अटैच किया था। संजीव ने इस संपत्ति को नशीले पदार्थों को बेचकर जुटाया था। उसकी संपत्ति को अटैच करने के लिए जिला पुलिस ने कम्पीटेंट अथॉरिटी को लिखा था। संजीव पर दर्ज 10 FIR जिला कुरुक्षेत्र में संजीव उर्फ जेपी पर NDPS एक्ट की 10 FIR दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में संजीव जमानत पर चल रहा था। संजीव अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया। हालांकि संजीव काफी समय से रज्जी के साथ रहता था। शादीशुदा रज्जी यमুনानगर के साढ़ौरा की रहने वाली थी। रज्जी और विकास के खिलाफ भी कुरुक्षेत्र में NDPS एक्ट के केस दर्ज हैं। बिहार के मधुबनी में हुआ हादसा बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर खोपा और परसा चौक के बीच गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में इन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव कुरुक्षेत्र लाए जाएंगे।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 07, 2026 11:48:14
Noida, Uttar Pradesh:Making glass plates
0
comment0
Report
SVShweta Verma
Mar 07, 2026 11:48:07
Noida, Uttar Pradesh:मुंब्रा में हुई फायरिंग की घटना में मुंब्रा पुलिस ने नागरिकों की मदद से आरोपी शहाबाज उर्फ मुन्ना को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की है। पूछताछ में यह सामने आया है कि शहाबाज पर पहले से ही तीन हत्या के मामले दर्ज हैं और वह तिहाड़ जेल में इस मामले में करीब 9 साल की सजा काट चुका है। पुलिस के अनुसार शहाबाज का दिल्ली के कुछ कुख्यात गैंगों से भी संबंध होने की जानकारी सामने आई है। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद वह कुछ दिन पहले ही नौकरी की तलाश में मुंब्रा आया था। बताया जा रहा है कि एम.एम. वैली इलाके में रीलस्टार बाबाखान नामक व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी और नजरें मिलने को लेकर विवाद हुआ था; इसी गुस्से में उसने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि आरोपी का दिल्ली के कुछ कुख्यात गैंगों से संपर्क हो सकता है, इसलिए इस पूरे मामले में पुलिस अब और गहराई से जांच कर रही है। आगे की जांच में और क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 07, 2026 11:46:51
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने करीब 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी कन्हैया रजक ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि कन्हैया रजक ने महिला के मुंह में जबरदस्ती सिगरेट सटा दी और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को आरोपी कन्हैया रजक (29 वर्ष), पिता पप्पू रजक, निवासी बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-3 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार और जनार्दन सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है。
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Mar 07, 2026 11:46:20
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 11:46:15
Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक बार फिर सिस्टम की खामियां खुलकर सामने आईं। जिलाधिकारी जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे तो परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं एक एक फरियादियों की मुख्य गेट पर पुलिस बल की मौजूदगी में तलाशी लेकर डीएम और एसपी के टेबल तक भेजा गया। जहां मुख्य गेट पर नायब तहसीलदार ख़ुद कमान संभाले नजर आए। किसी ने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की तो कोई सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से परेशान दिखा । बिजली ,आपूर्ति,खाद्यान्न और भूमि विवादों के मामले इतनी संख्या में सामने आए कि अधिकारियों के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मौके पर ही कई विभागीय अफसरों को फटकार लगाते हुए तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। पूरे समाधान दिवस में कुल 72 प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए, जिनमें से मात्र 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। वहीं 2 जगहों पर समस्याओं के निस्तारण हेतु 2 जगहों पर टीम रवाना की गईं। शेष प्रकरणों को ‘जांच में’ बताकर कार्यवाही की बात कही गई। इससे लोगों में यह भावना और गहरी हुई कि समाधान दिवस अब केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जहां फरियादी आते हैं, सुनवाई होती है, पर समाधान नहीं। मधुबन तहसील में आए अधिकांश लोग महीनों से एक ही शिकायत लिए दर-दर भटक रहे थे, लेकिन अधिकारियों के रवैये से निराश दिखे। शेष लंबित मामलों पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में प्रशासनिक अमले की सक्रियता स्पष्ट थी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार आम जनता को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस जनता और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर संभव हो पाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों की जांच मौके पर जाकर की जाए, जिसमें शिकायतकर्ता अथवा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर और फोटोग्राफ्स अनिवार्य रूप से लिए जाएं। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी इलामारन जी ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता और तत्परता से निस्तारित किया जाए। साथ ही मधुबन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी को लेकर पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाते हुए पुलिसिंग और गश्त पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम सत्यप्रकाश, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, एसीएमओ बीके यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहर, बीडीओ अनिल मौर्य,विद्युत एक्सियन श्रीप्रकाश, एसडीओ सतीश चौहान,सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय, रामपुर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस टीम मौजूद रहीं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top