Back
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में मेडिट्रीना हार्ट सेंटर की दोबारा ओपनिंग पर तेज विवाद
JPJai Prakash
Mar 07, 2026 10:31:34
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद स्टोरी- फरीदाबाद में दोबारा ओपनिंग से पहले ही फिर विवादों में घिरा सिविल अस्पताल बादशाह खान में शुरू होने वाला मेडिट्रीना ग्रुप का हार्ट सेंटर, सीनियर वकील संजय गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप, संजय गुप्ता ने दी चेतावनी ओपनिंग करने के लिए आने वाले मंत्री और संतरी को भेजेंगे लीगल नोटिस और हाई कोर्ट में करेंगे रिट फ़ाइल।
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में आयुष्मान, बीपीएल कार्ड व अन्य कई प्रकार से करोड़ों के घोटाले और इलाज में लापरवाही बरतने और बिना डिग्री के फर्जी डॉक्टर से इलाज कराने के आरोपों में गिरे मेडिट्रीना ग्रुप के हार्ट सेंटर की दोबारा रिओपनिंग होने से पहले ही फिर विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। यह सभी आरोप फरीदाबाद की बार संगठन के पूर्व प्रधान संजय गुप्ता ने लगाई उन्होंने चेतावनी दी है जो भी मंत्री, संतरी इस मेडिट्रीना ग्रुप के रिओपनिंग में पहुंचेगा वह उसे न केवल लीगल नोटिस देंगे बल्कि हाई कोर्ट में उसके खिलाफ रिट भी फाइल करेंगे।
विवरण: सिविल अस्पताल बादशाह खान में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के तहत 2018 में हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया था जिससे लोगों को निजी अस्पतालों की तुलना में काफी सस्ता इलाज मिल रहा था लेकिन कुछ सालों बाद मेडिट्रीना ग्रुप की तरफ से शुरू किए गए इस केंद्र पर आयुष्मान योजना, बीपीएल कार्ड योजना व अन्य प्रकार के कई योजनाओं की आड़ में करोड़ों रुपए का घोटाला करने के गंभीर आरोप लगे। इसके बाद पीसी पीएनडीटी, एंटी करप्शन ब्यूरो और सीएम फ्लाइंग के छापे लगे, इसके बाद कई सबूत के आधार पर मेडिट्रीना ग्रुप के चेयरमैन प्रताप एन कुमार सहित कई डॉक्टर व स्टाफ पर करोड़ों के घोटाला करने के आरोपी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी जो अभी भी चल रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए फरीदाबाद की बार संगठन के पूर्व प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि जिस मेडिट्रीना ग्रुप के हार्ट सेंचर को हरियाणा सरकार द्वारा गरीब लोगों को सस्ता और अच्छा इलाज देने के नाम पर खोला गया था उसमें न केवल लोगों को इलाज के नाम पर बहुत बनती गई बल्कि सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाकर करोड़ का घोटाला किया गया उन्होंने बताया कि लगभग 4 सालों में मेडिट्रीना ग्रुप के इस हार्ट सेंटर में हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और कई करोड़ का घोटाला हो चुका है वहीं उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं इस हार्ट सेंटर में एक फर्जी डिग्री के डॉक्टर पंकज मोहन द्वारा सैकड़ों मरीजों के ऑपरेशन कर दिए गए जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है क्यों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है कि वह उसे ऑपरेशन के बाद जिंदा है या मृत हैं। सीनियर वकील संजय गुप्ता ने बताया कि मेडिट्रीना ग्रुप द्वारा चल रहे हार्ट सेंटर के संचालक और एन प्रताप सहित कई लोगों पर सात FIR दर्ज हैं जिसमें रेप, छेड़खानी, जालसाजी, पीसी पीएनडीटी एक्ट कई प्रकार के घोटाले के तहत गंभीर धारा में यह सभी FIR दर्ज है। और सभी की जांच चल रही है पिछले कई महीने से यह हार्ट सेंटर विवादों में घिरा हुआ है जिसके चलते मेडिट्रीना ग्रुप की तरफ से हार्ट सेंटर बंद था हार्ट सेंटर के बंद होने के चलते सिविल सर्जन ने मेडिट्रीना ग्रुप को शो कौज नोटिस भी जारी किया हुआ था। वही संजय गुप्ता ने बताया कि यदि मेडिट्रीना ग्रुप खुद सेवाएं बंद करता है तो MOu के मुताबिक मेडिट्रीना ग्रुप के ऊपर प्रतिदिन 10000 के हिसाब से पेनल्टी लगाई जाएगी उसके हिसाब से अब तक ग्रुप पर लगभग 33 लाख रुपए की पेनल्टी बनती है उन्होंने बताया कि MOU के मुताबिक यदि कोई घोटाला पाया जाता है या कोई कमी पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से सिविल सर्जन द्वारा मेडिट्रीना ग्रुप को ब्लैक लिस्ट कर उसे बंद कराया जा सकता है। वही संजय गुप्ता ने बताया कि जी ग्रुप के द्वारा संचालित हार्ट सेंटर पर इतने बड़े-बड़े गंभीर आरोप हैं आखिर में उसे किसी साजिश के تحت दोबारा रिओपन किया जा रहा है जबकि उसे तो ब्लैक लिस्ट कर पेनल्टी लगाई जानी चाहिए थी उनका की अब तक सिविल अस्पताल में चलने वाले हार्ट सेंटर में न केवल करोड़ का घोटाला हुआ है बल्कि हजारों मरीजों की मौत हुई है मरीज के इलाज में पुराने सामान तक का इस्तेमाल हुआ है और उसका नए उपकरण का चार्ज किया है जबकि MOU के मुताबिक पेज नंबर 12 पर लिखा है कि ना कोई पुराना उपकरण या कोई अन्य सामान इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बता दें कि रिओपनिंग की जानकारी मिलने के बाद सीनियर वकील संजय गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यदि सिविल अस्पताल में दोबारा मेडिट्रीना ग्रुप के हार्ट सेंटर को रिओपन कर सस्ते इलाज के नाम पर मेडिट्रीना ग्रुप को दोबारा करोड़ का घोटाला करने और सस्ते इलाज के नाम पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत दी जाती है तो वह ओपनिंग करने के लिए आने वाले मंत्री और संतरी के खिलाफ न केवल लीगल नोटिस भेजेंगे बल्कि हाई कोर्ट में उनके खिलाफ रिट भी दायर करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammed Khan
FollowMar 07, 2026 11:50:090
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 07, 2026 11:50:000
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 07, 2026 11:49:490
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 07, 2026 11:49:390
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 11:49:260
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:49:16Noida, Uttar Pradesh:a renowned woodworker and sculptor in Vietnam created the ultimate toy car for his children
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 07, 2026 11:49:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:48:23Noida, Uttar Pradesh:good nap you know it's been a good nap when.
0
Report
SVShweta Verma
FollowMar 07, 2026 11:48:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 07, 2026 11:47:38Noida, Uttar Pradesh:using physics to escape the pit.
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 07, 2026 11:46:510
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 07, 2026 11:46:200
Report
0
Report