Back
अजमेर में पीएम मोदी की रैली: 23,500 करोड़ की परियोजनाओं का shillanyas, 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
ADAbhijeet Dave
Feb 17, 2026 11:16:44
Ajmer, Rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कायड़ विश्रामस्थली पर आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा की तैयारियों का संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह, आईजी राजेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए。
प्रधानमंत्री इस अवसर पर लगभग 23 हजार 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला सतर्क है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वि श्रीनिवासन भी मंगलवार को अजमेर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:06:220
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:05:430
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 17, 2026 13:05:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 17, 2026 13:05:140
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:05:040
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:04:530
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:04:380
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:03:440
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 13:03:320
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 17, 2026 13:03:200
Report