Back
22 मार्च तक 8 हजार वक्फ जायदाद दर्ज कराने की आखिरी कोशिश राजस्थान
MKMohammed Khan
Mar 10, 2026 08:17:23
Ajmer, Rajasthan
वक़्फ़ जायदाद के इंद्राज को लेकर राजस्थान में अब भी 8 हज़ार से ज़्यादा वक़्फ़ प्रॉपर्टीज उम्मीद पोर्टल पर दर्ज होना बाकी है। 22 मार्च से पहले इन सभी वक़्फ़ जायदाद को पोर्टल पर दर्ज करवाने के लिए कोशिशें तेज़ हो गई। राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड चेयरमेन खानु खान बुधवाली ने बताया कि रियासत राजस्थान में उनकी टीम उम्मीद पोर्टल पर दिन और रात मेहनत से काम कर रही है। खान ने कहा कि जिस तरह उम्मीद पोर्टल से लोगो को उम्मीद थी उस तरह काम नही हुआ। लोगो को संजीदगी से एक्टिव होकर सर्वे और खसरे के मुताबिक़ अपनी वक़्फ़ जायदाद को दर्ज करवाना चाहिए था। शुरुआती मरहले में तो कुछ लोग एक्टिव हुए, उसके बाद फिर एक्टिव होना बंद कर दिया। ऐसे में अब 22 मार्च उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ जायदाद दर्ज करवाने की लास्ट तारीख़ है। अब तक 11 हज़ार वक़्फ़ जायदाद पोर्टल पर सम्मिट हो चुकी है, जबकि 8 हज़ार से ज्यादा जायदाद दर्ज होना बाकी है। ऐसे में उनकी टीम 4 महीने से देर रात तक काम कर रही है। इसमें अगर आम आदमी अपने कब्रिस्तान, मस्जिदे, मज़ारात और ख़ानक़ाहों को दर्ज करवाने में मदद करते तो ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने कहा कि बार बार रेवेन्यू की गलतियां और खास तौर पर पटवारी और तहसीलदार लेवल पर करप्शन हो रहा है। अलवर में देखा गया कि एक खसरे के पांच खसरे कर दिए। खानु खान ने बताया कि ऐसी कई जायदात है जिसे खुर्दबुर्द कर दिया गया है, जबकि चीफ सैकेट्री, प्रिंसिपल सैकेट्री, सीओ और उनका पूरा स्टाफ मेहनत लगन से काम कर रहा है। जबकि बड़े अफसरान के जरिए कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार तक को लेटर लिखे जा चुके है लेकिन कोई उनके आदेश तक को मानने को तैयार नही है। ऐसे में जो चीफ सैकेट्री और प्रिंसिपल सैकेट्री के लेटर को नजरअंदाज करे उसके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। मरकज़ी और रियासती हुकुमत के जरिए वक़्फ़ जायदाद का सर्वे होता है और उसे वक़्फ़ में दर्ज किया हुआ है। ऐसी कई वक़्फ़ जायदाद है जिसे जिला सतह पर खुर्दबुर्द करने की साजिश की साजिश की जा रही है, जबकि वो सब सरकारी सर्वे में वक़्फ़ में दर्ज है। जिले भर में वक़्फ़ बोर्ड के ज़रिए कमेटियां तश्कील कर रखी है जो वक़्फ़ जायदाद पर अपनी निगाहे बनाये हुए है। वही खानु खान ने कहा कि भाजपा हुकुमत की नीयत में खोट नज़र आती है। कानूनसाज एसेम्बली ऐसे में अब मंदिरों को पट्टे देने का बिल लाने की तैयारी कर चुकी है, तो अब सवाल उठता है कि जब मंदिरों को पट्टे जारी किए जाएंगे तो ग्रिजाघर, गुरुद्वारा, बौद्धिज्म और मुस्लिम इदारों जैसे मस्जिद, दरगाह और दीगर मक़ामात को भी पट्टे देने की बात की क्यो नही जानी चाहिए। भाजपा बराबरी की बात करती है तो दीगर मज़हबी मक़ामात को भी इसमे शामिल किया जाना चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Pal
FollowMar 10, 2026 09:34:180
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 10, 2026 09:34:050
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 09:33:23Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
हुरावली इलाके में गिरा पेड़
बीच सड़क पर भरभराकर गिरा पेड़
ऑटो, बाइक पेड़ की चपेट में आए
महिला सहित 5 से 6 लोग हुए जख़्मी
मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची,
एक की हालत गंभीर, निगम की टीम भी पहुंची
0
Report
SMSarfaraj Musa
FollowMar 10, 2026 09:33:100
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 10, 2026 09:32:350
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 10, 2026 09:32:230
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 10, 2026 09:32:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 10, 2026 09:31:560
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 10, 2026 09:31:410
Report
TCTanya chugh
FollowMar 10, 2026 09:31:290
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 10, 2026 09:31:190
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 09:30:550
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 10, 2026 09:30:400
Report