Back
अलवर गेट थाना क्षेत्र में 10वीं छात्रा ने एग्जाम से पहले आत्महत्या का प्रयास किया
ADAbhijeet Dave
Feb 03, 2026 12:02:39
Ajmer, Rajasthan
एजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में बोर्ड एग्जाम से पहले 10वीं की छात्रा के सुसाइड की कोशिश का मामला सामने आया है। मां के मोबाइल पर स्कूल द्वारा भेजे गए नोटिस को पढ़ने के बाद छात्रा ने घर में पड़े फिनायल को पी लिया। बड़ा भाई घर पहुंचा तो बहन को देखकर चिल्लाया और आवाज सुनकर अन्य परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। छात्रा को एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया। जहां छात्रा का आईसीयू में उपचार जारी है। छात्रा ने सुसाइड करने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। जनवरी में प्री बोर्ड एग्जाम होने के बाद पीटीएम हुई थी, जिसमें टीचर्स ने उसकी 60% अटेंडेंस बताई थी। लेकिन करीब चार-पांच दिन पहले बेटी की 50% अटेंडेंस बताकर एडमिट कार्ड नहीं देने का बोलकर उन्हें नोटिस भेज दिया। इसे लेकर वह करीब चार दिन से उसे स्कूल के चक्कर भी लगा रहे थे। मां ने बताया कि मंगलवार को भी स्कूल की तरफ से एक व्हाट्सएप पर उपस्थिति कम होने पर एडमिट कार्ड नहीं देने का नोटिस भेजा था, जिसे बेटी ने पढ़ लिया। वह जब घर के पास स्थित फार्म पर काम करने गई थी तो पीछे से बेटी ने घर पर फिनायल को पी लिया था। बेटा जब घर पर पहुंचा तो बेटी अचेत अवस्था में थी। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर पहुंची और उसे एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बेटी का उपचार जारी है। मां ने बताया कि उसकी लगातार स्कूल के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद भी उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया। आरोप लगाया कि स्कूल में भी उसे परेशान किया जा रहा था। टीचर्स ने अन्य बच्चों और उनके पेरेंट्स को बेटी से बात करने के लिए भी मना कर दिया। उसके दोस्तों और पेरेंट्स को उससे दूर रहने के लिए कहा जाता था। मां ने आरोप लगाया कि टीचर्स ने उसके दोस्तों के पेरेंट्स को यह तक कह दिया कि लड़की की संगत ठीक नहीं है, आपके बच्चों के मार्क्स उसके कारण काम आ रहे हैं, जिससे वह डिप्रेशन में आ गई। छात्रा ने सुसाइड की कोशिश से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने लिखा- सॉरी मम्मी और भैया मैं आपकी उम्मीद पर सही नहीं साबित हो पाई... आई एम सॉरी कि मुझे यह करना पड़ रहा है.. क्योंकि मुझे स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था... वहां पर सब मुझे टॉर्चर करते थे मेरे से कोई भी बात नहीं करता था और अगर कोई करता था उसको बोलते कि वह अच्छी लड़की नहीं है.. मेरी स्कूल और क्लास में सिर्फ एक दोस्त थी... उसके भी घर वालों को बुलाकर टीचर्स बोलते थे कि यह अच्छी लड़की नहीं और हमको बात भी नहीं करने देते हैं... मुझे नहीं पसंद अब स्कूल जाना... दसवीं स्टार्टिंग से ही सब टीचर्स मुझे वर्बल्ली टॉर्चर करते थे और अब मेरी अटेंडेंस कम है, इसलिए यह लोग मेरा फ्यूचर बर्बाद कर रहे हैं.. मैं यह सब और नहीं झेल सकती.. मम्मी आई एम सॉरी मेरे सारे दोस्त मुझे चीढ़ाएंगे कि मेरे दसवीं नहीं हुई इसलिए मैं नहीं जीना चाहती अपना ख्याल रखना और ध्यान रखना...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 03, 2026 13:20:000
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:19:350
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:18:520
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:18:38Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन किया: उधमपुर के रामनगर के जोफर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने आतंकियों को घेरा
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 03, 2026 13:18:260
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 03, 2026 13:17:380
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 03, 2026 13:17:270
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 03, 2026 13:17:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:08:580
Report