Back
अजमेर की वीआईपी सड़क पर गड्ढे और दुर्घटनाएं, राहगीर बनें खतरे में
MKMohammed Khan
Mar 10, 2026 08:17:36
Ajmer, Rajasthan
राजस्थान के शहर अजमेर में वीआईपी सड़क का हाल बेहाल हो गया है। जहां आय दिन राहगीरों के एक्सीडेंट का शिकार होना पड़ रहा है। माहे रमज़ान में दरगाह संपर्क सड़क यानी वीआईपी रोड़ का बुरा हाल हो चुका है। राहगीरों और ज़ायरीन को टूटी फूटी सड़क से डर लगने लगा है। वजह साफ है इस सड़क से छोटे बड़ी मोटर कार का गुजरना और आये दिन किसी ना किसी के साथ सड़क दुर्घटना होना। आस पास रिहायशी मकानात बने हुए है जहां मकामियो को बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।मोटर कार और बाइक सड़क पर चलाना बेहद दुश्वारी के साथ जान पर ख़तरा भी बना रहता है। ऐसे में मकामियो की शिकायत है कि जिला इंताजमिया को कई बार तहरीरी तौर पर आगाह किया गया मगर कोई तवज्जो नही दी गई। जिसका नतीज़ा हर रोज़ वीआईपी सड़क पर हादसे देखे जा रहे है। इस सड़क पर बाइक चलाने तो खतरा है ही लेकिन बड़ी गाड़ियों से भी राहगीरों की जान पर आफ़त बरकरार रहती है। कि मरतबा तो बड़ी गाड़ियां ही पलट जाती है मगर जिला इंतजामिया तब भी आंखे बंद कर सोता रहता है और उनके अफ़सरान के कान तक पर जू नही रेंगती है। जबकि इस दरगाह संपर्क सड़क को वीआईपी सड़क के तौर पर इस्तेमाल भी किया जाता है। वही अजमेर को स्मार्ट सिटी का दर्जा भी दिया जाता है जिसकी सारी पोल वीआईपी सड़क के खस्ता हालत और बड़े बड़े गड्ढे खोलते नज़र आते है। जबकि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का ये विधानसभा इलाका है और उनका घर भी इस सड़क से बेहद नज़दीक है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Pal
FollowMar 10, 2026 09:34:180
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 10, 2026 09:34:050
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 09:33:23Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
हुरावली इलाके में गिरा पेड़
बीच सड़क पर भरभराकर गिरा पेड़
ऑटो, बाइक पेड़ की चपेट में आए
महिला सहित 5 से 6 लोग हुए जख़्मी
मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची,
एक की हालत गंभीर, निगम की टीम भी पहुंची
0
Report
SMSarfaraj Musa
FollowMar 10, 2026 09:33:100
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 10, 2026 09:32:350
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 10, 2026 09:32:230
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 10, 2026 09:32:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 10, 2026 09:31:560
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 10, 2026 09:31:410
Report
TCTanya chugh
FollowMar 10, 2026 09:31:290
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 10, 2026 09:31:190
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 09:30:550
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 10, 2026 09:30:400
Report