Back
अजमेर-नागौर हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रेलर भिड़ंत में दो की मौत
ADAbhijeet Dave
Feb 01, 2026 07:17:20
Ajmer, Rajasthan
अजमेर-नागौर हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुष्कर थाना क्षेत्र में पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप और ट्रेलर में सवार दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुष्कर थाने के एएसआई छीतरमल वैष्णव ने बताया कि पिकअप चालक की पहचान महपुर पंचायत समिति, बांदीकुई निवासी जय सिंह (55) पुत्र नथु सिंह के रूप में हुई है, वहीं ट्रेलर चालक की पहचान जोधपुर निवासी गणपत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर नागौर से अजमेर की ओर आ रहा था, जबकि पिकअप अजमेर से नागौर की ओर जा रही थी। पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 01, 2026 08:33:350
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 01, 2026 08:33:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 01, 2026 08:32:540
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 01, 2026 08:31:46New Delhi, Delhi:Reaction on Union Budget by Shri Praveen Khandelwal, MP and Secretary General, Confederation of All India Traders ( CAIT)
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 08:31:260
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 01, 2026 08:31:130
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 01, 2026 08:30:530
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 01, 2026 08:30:430
Report
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 01, 2026 08:30:280
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 01, 2026 08:25:270
Report