Back
बजट से आत्मनिर्भर भारत 2047 का रोडमैप सशक्त, राजस्थान सहित देश में विकास तेज
ADAbhijeet Dave
Feb 02, 2026 06:45:33
Ajmer, Rajasthan
अजमेर
विधानसभा अजमेर
अभिजीत दवे
केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के नारे को सार्थक करता है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को इसी बजट के माध्यम से धरातल पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट के प्रमुख अंशों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसान, युवा, महिला और गरीब को विकास की धुरी बनाया गया है। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष फोकस किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बढ़ा हुआ आवंटन सड़कों, रेल, शहरी परिवहन और औद्योगिक विकास को नई गति देगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर sृजित होंगे। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान बजट को भविष्य उन्मुख बनाते हैं।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए दिया कुमारी ने कहा कि महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को बजट में प्राथमिकता दी गई है। वहीं गरीब वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि “विकसित भारत @2047” के विज़न का स्पष्ट रोडमैप है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से राजस्थान सहित पूरे देश में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट समावेशी विकास, मजबूत अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।
बाइट - दिया कुमारी, डिप्टी सीएम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowFeb 02, 2026 10:52:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report