Back
अजमेर के नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने पदभार संभाला, बेहतर सुरक्षा का संकल्प
ADAbhijeet Dave
Mar 16, 2026 07:49:03
Ajmer, Rajasthan
Ajmer
विधानसभा Ajmer
एंकर - अजमेर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की।
इस दौरान एसपी अग्रवाल ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने यह भी कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने संगठित अपराध, नशा तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हो सके। नए एसपी के पदभार संभालने के साथ ही जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
बाइट - हर्षवर्धन, एसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDanvir Sahu
FollowMar 16, 2026 09:18:240
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 16, 2026 09:18:040
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 09:17:420
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 16, 2026 09:17:300
Report
रघुनाथ जी एकेडमी में परीक्षाफल वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न सीतापुर जनपद के रेउसा स्थित श्री रघुना
1
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 16, 2026 09:17:030
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 16, 2026 09:16:180
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 16, 2026 09:15:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 09:15:410
Report
0
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 16, 2026 09:10:230
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 16, 2026 09:10:040
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 16, 2026 09:09:2991
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 16, 2026 09:09:1024
Report