Back
कुमारी शेलजा का फतेहाबाद दौरा: भाजपा गरीबों के अधिकार छीनने में लगी?
AMAjay Mehta
Jan 09, 2026 09:39:38
Fatehabad, Punjab
फतेहाबाद .. सांसद कुमारी शेलजा का फतेहाबाद दौरा, शेलजा ने कहा गरीबों के अधिकार छीनने में लगी है भाजपा सरकार, सरकार का काम अधिकार देना और अधिकारों की रक्षा करना होता है, यूपीए की सरकार ने मनरेगा के रूप मे गरीबों को दिया था अधिकार, गांधी जी के नाम और उनके सपनों को मिटाना चाहते हैं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अजय चौटाला द्वारा दिए गए बयान सम्बंधी सवाल पर चुपी साध गई कुमारी शेलजा, नशे को लेकर बोली शेलजा कहा, बड़ी मछलियों को पकड़ने की जरूरत, सरकार बड़ा अभियान चलाकर पकड़े बड़ी मछलियां
सांसद कुमारी शैलजा आज फतेहाबाद दौरे पर रही। फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में पहुंची कुमारी शैलजा ने यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारों का काम गरीबों को अधिकार देना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है, मगर मौजूदा सरकार गरीबों के अधिकारों का ही हनन कर रही है उन्हें छीन रही है। कुमारी शेलजा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गरीबों को मनरेगा के रूप में 100 दिन के काम की गारंटी दी थी, जिससे गरीब को काम मिल सके और उनका जीवन यापन हो सके। मगर अब भाजपा सरकार ने उसे स्कीम को खत्म कर गरीबों का अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग गांधीजी और उनके सपनों को ही मिटाना चाहते हैं। वही इलाके में फैले नशे को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि इलाके में नशा एक बड़ी समस्या बन चुका है, सरकार को अगर नशा खत्म करना है तो एक व्यापक अभियान चलाना होगा और बड़ी मछलियों को पकड़ना होगा। जेेजेपी नेता अजय चौटाला और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता द्वारा दिए गए बयानों पर पूछे गए सवालों को टालती नजर आई कुमारी शैलजा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report