Back
बाढ़ मुआवजे की मांग पर किसान हैंडवर्क्स के सुपर स्ट्रक्चर पर धरना
MSManish Sharma
Jan 01, 2026 12:30:38
Tarn Taran Sahib, Punjab
बाढ़ मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, हरिके हेडवर्क्स के सुपर स्ट्रक्चर पर चढ़े
करीब 50 किसान हैंडवर्क्स के सबसे ऊपरी ढांचे पर बैठे, चेतावनी—मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
एंकर बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को हरिके हेडवर्क्स पर अनोखा और जोखिम भरा प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर करीब 50 किसान हरिके हेडवर्क्स के बेराज के सुपर स्ट्रक्चर पर चढ़ गए और वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण उनकी फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है।
धरना दे रहे किसानों ने बताया कि हरिके हेडवर्क्स का यह सबसे ऊपरी ढांचा है, जहां बैठकर वे सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल चेतावनी है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने यह भी ऐलान किया कि आने वाले दिनों में रोजाना 50 किसान बारी-बारी से हैंडवर्क्स के सुपर स्ट्रक्चर पर बैठकर धरना देंगे。
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि बाढ़ के कारण खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ जमीन भी खराब हो गई है, जिससे उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर प्रदर्शन करने की अपील भी की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 01, 2026 14:05:350
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 01, 2026 14:05:270
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowJan 01, 2026 14:05:050
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 01, 2026 14:04:330
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 01, 2026 14:04:120
Report
IAImran Ajij
FollowJan 01, 2026 14:03:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 01, 2026 14:03:160
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 01, 2026 14:02:500
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 01, 2026 14:02:320
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowJan 01, 2026 14:02:240
Report
GZGAURAV ZEE
FollowJan 01, 2026 14:01:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 01, 2026 14:01:250
Report