राज्य सूचना आयोग मामले में पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Banur, Punjab:पंजाब सूचना आयोग में सूचना कमिश्नरों के रिक्तस्थान को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्ती अख्तियार किया। जहां चीफ कमिश्नर के अलावा 10 सूचना कमिश्नर तैनात किए गए। 2021 तक आयोग से 10 सूचना कमिश्नर रिटायर्ड हो चुके तो समूचा कार्य चीफ कमिश्नर की तरफ से देखा जा रहा है। 31 दिसंबर 2023 तक RTI को लेकर फाइल किए केसों में 50% बढ़ोतरी हुई। जानकारी है कि 9000 केस सूचना आयोग में पेंडिंग पड़े हैं। RTI एक्टिविस्ट निखिल थम्मन की जनहित पटीशन पर कोर्ट ने राज्य से 12 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
