140126
अध्यापक सुरजीत राणा अन्य अध्यापकों के लिए है प्रेरणा स्रोत
Naya Nangal, Punjab:आज हम आपको एक अध्यापक सुरजीत राणा से मिलवाने जा रहे हैं जहां सरकारी प्राइमरी स्कूल नानोवाल में अध्यापक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं, वहीं स्कूल की छुट्टियों के बाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की विशेषकर पिछड़े इलाकों के बच्चों को विभिन्न टेस्ट के लिए मुफ्त कोचिंग देते हैं। सुरजीत का कहना है कि वह खुद गरीबी से बाहर निकले हैं और वह इस दर्द को समझते हैं। उनके पढ़ाए लगभग 87 बच्चे सेना में कार्यरत हैं और 35 से अधिक बच्चे नवोदय विद्यालय में टेस्ट पास कर पढ़ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SIR-CEC मुद्दे पर विपक्ष-भाजपा में टकराव तेज, जौनापुरिया का हमला
Tonk, Rajasthan:टोंक में SIR और CEC को लेकर सियासी घमासान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का विपक्ष पर हमला SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने निशाना साधा है। जौनापुरिया ने विपक्ष पर देश का माहौल खराब करने और जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। जौनापुरिया ने कहा कि दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्ष देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। पूर्व सांसद ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के अधिक वोट कटे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के अडानी-अंबानी को लेकर दिए गए बयानों पर भी निशाना साधा। जौनापुरिया के इन बयानों से SIR, चुनाव आयोग और वोट कटने के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज होने के संकेत हैं।0
0
Report
Shajapur me tyohar suraksha ke liye drone nigraani, chauk-chowrahon par kadhi nazar
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सड़क सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग की गई। त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के उद्देश्य से यह निगरानी की गई। ड्रोन कैमरे की मदद से विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया गया, ताकि प्रमुख स्थानों पर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ड्रोन से निगरानी को शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
सहारनपुर में 455 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; कीमत 90 लाख
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 455 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान पुत्र सादिक निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS Act के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना मिर्जापुर पुलिस सक्रियता से चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज असगरपुर के पास से जीशान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 455 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जापुर में मुकदमा संख्या NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में मौसम के अचानक बदलाव से जनजीवन पर असर
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से खबरबीकानेर जिले में मौसम ने बदली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मिजाज शहर में बारिश, वहीं ग्रामीण इलाकों में गिरे ओले अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट मौसम में आए बदलाव से गर्मी से मिली राहत ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि से मौसम हुआ ठंडा हालांकि फ़सलो को नुकसान की आशंका बीकानेर में मौसम के अचानक बदले मिजाज से जनजीवन पर असर0
0
Report
जोधपुर के ओसियां में बोलेरो पलटने से 12 घायल, बुजुर्ग महिला की मौत
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर। ओसियां क्षेत्र में हरलाया फांटा के पास रविवार को बोलेरो कैंपर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 12 लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि 60 वर्षीय अधेड़ महिला ढगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सभी लोग फलोदी के जालौड़ा गांव से पीपाड़ के बुचेटी गांव जा रहे थे। इसी दौरान हरलाया फांटा के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच से अधिक महिलाएं भी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ओसियां के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार छतर सिंह राजपुरोहित भी अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। मृतका ढगली देवी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।0
0
Report
जोधपुर: दीपावली से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेज, शोरूमों में भीड़
Jodhpur, Rajasthan:जोధपुर में त्योहारी सीजन के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग बढ़ती नजर आ रही है। शहर में दीपावली से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। नवरात्रि के पहले दिन मनन मोटर्स-चेतक ने 65 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी कर शानदार शुरुआत की, जबकि धनतेरस के लिए 100 से अधिक स्कूटरों की बुकिंग हो चुकी है। आकर्षक ऑफर्स और कैश डिस्काउंट भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्क्रैच कार्ड योजना के तहत ग्राहकों को 5 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक, ईंधन की लागत और आधुनिक तकनीक के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। दीपावली के मौके पर शोरूमों में बढ़ती भीड़ से साफ है कि इस बार त्योहारी बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार को भी अच्छी रफ्तार मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
बालेसर में पिकअप की टक्कर; व्यापारी की मौत, चालक फरार
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर)। बालेसर में रविवार को एनएच-125 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे पिकअप वाहन ने व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय व्यापारी धर्मचंद जैन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप गलत दिशा से तेज गति में आई और व्यापारी को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक बालेसर बाजार में भी वाहन को तेज गति से भगाकर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
नरेश मीणा के अनशन समाप्त, भाटी ने जूस पिलाकर तुड़वाया
Baran, Rajasthan:नरेश मीणा का अनशन समाप्त, रविन्द्र सिंह भाटी ने जूस पिलाकर तुड़वाया बारां। किसानों की मांगों को लेकर 10 दिन से आमरण अनशन पर बैठे युवा नेता नरेश मीणा का आज अनशन समाप्त हो गया। शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी आज जिला अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे और मां प्रेम बाई के साथ जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर से बारां में किसानों की मांगो को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गये थे फिर 3 अक्टूबर को बारां से नंगे पैर ठेला पर जयपुर कूच कर गये जहां 7 अक्टूबर को शिवदासपुरा टोल पर सरकार के चार दिन में किसानों की समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद बारां अपने गांव पहुंचे और अनशन चालू रखा कर शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर बारां में जिला अस्पताल में प्रशासन द्वारा भर्ती कराया गया आज शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बारां अस्पताल पहुंचे और जूस पिला कर अनशन तुड़वाया0
0
Report
हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला की मौत, पति पर हमला आरोप
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महिला की मौत से हड़कंप महिला के पति पर हत्या का आरोप घरेलु विवाद में लौहे की सरिया से सिर पर हमला बच्ची ने ग्रामीणों को बताई घटना की जानकारी दो महीने पहले किराए पर रहने आया था परिवार फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य हाथरस में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी गिरधरा में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीया महिला की मौत हो गई। महिला के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पति ने महिला के सिर पर लोहे की सरिया से हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान तुलसी पत्नी उत्तम सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीण महिला कुसुम लता ने बताया कि वे दूसरे गांव से लौट रहे थे, तभी एक बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ है और पिता ने मां को मार दिया है। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर हालत में मिली। पहले एंबुलेंस बुलाई गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उत्तम सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार करीब दो महीने पहले नगला खान से गढ़ी गिरधरा में किराए के मकान में रहने आया था। तुलसी का मायका कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में बताया गया है। पति पर सरिया से हमला करने का आरोप ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उत्तम सिंह ने तुलसी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार किया। घटना के बाद पति के ई-रिक्शा लेकर वहां से जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना का पूरा क्रम और विवाद की वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस पति पर लगे आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।0
0
Report
Advertisement
Amethi में पशुशाला में आग, एक गोवंश झुलसा; पुलिस जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:अमेठी में घर के बाहर बनी पशुशाला में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग के चलते छप्पर जलकर राख हो गया, जबकि एक गोवंश भी झुलस गया. फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी है0
0
Report
बारिश से नदी के खतरे के बीच शाकुंभरी देवी मेले में दर्शन से बचें
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के विराजमान मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी तल में पानी आने की आशंका बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से फिलहाल शाकुंभरी देवी मेले में दर्शन के लिए आने से बचने की अपील की है। जो श्रद्धालु इस समय मेला क्षेत्र में मौजूद हैं, वे नदी के तल और पानी के बहाव वाले रास्तों से दूर रहें। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन के अनुसार बारिश कम होने और स्थिति सामान्य होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुरक्षित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।0
0
Report
शंकरपुर के पास नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव पुलिस शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर नहर में रविवार को बोरी में बंधा एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नानपारा के क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शवे रहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। नानपारा क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मौत के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई0
0
Report
Advertisement
VIP प्रोटोकॉल छोड़ आम श्रद्धालुओं के बीच लाइन में लगीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, मां विंध्यवासिनी
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद नवरात्रि के पहले दिन विंध्याचल दर्शन करने पहुंची है। दिव्या मित्तल ने कोई VIP प्रोटोकॉल नही लिया। हजारों की संख्या में आम श्रद्धालुओं के बीच जाकर लाइन में लगी है। दर्शन पूजन करने के लिए उन्होंने आम नागरिक का रास्ता चुना है।0
0
Report
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के मलेरणा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, बाइक सवार की मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के मलेरणा रोड पर ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी बाइक सवार को टक्कर बाइक सवार की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग हुए एकत्रित ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते गई बाइक सवार की जान थाना आदर्श नगर पुलिस प्रभारी पहुंचे मौके पर लोगों को समझाने में लगे मृतक की पहचान 28 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई0
0
Report
मुरादाबाद में मिशन शक्ति फेज-6: महिला सुरक्षा रैली से महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आदेश पर मुरादाबाद मे शुरु हुआ मिशन शक्ति फेस 6 के कार्यक्रम, नवरात्री के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुरादाबाद मे निकली मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा रैली, मुरादाबाद की कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुन्य जहां एवं एसएसपी सतपाल अंतिल सहित पुरे पुलिस एवं प्रशासनिक अमला हुआ शामिल, रैली के माध्यम से महिलाओ को दिया सुरक्षा का विश्वास, Zee मीडिया ने की अभियान का नेतृत्व कर रहे डीआईजी मुनिराज जी एवं कमिश्नर संगीता सिंह से Exclusive बातचीत, डीआईजी मुनिराज जी बोले नारियो का सम्मान हमारी प्राथमिकता, वहीँ Zee मीडिया से बातचीत मे कमिश्नर संगीता सिंह बोलीं नारी को खुद को समझने और सरकार ने क्या व्यवस्थाएं की है उनके लिए उनको ये जानने की आवश्यकता, किसी नारी को डरने की जरूरत नहीं हम उनके साथ। नारी माँ और देवी का रूप लेकिन उसको सिर्फ देवजी नहीं बनाना है बल्कि बराबरी का दर्जा देकर आगे बढ़ने का मौका देना है।0
0
Report
Advertisement
