शिरोमणि अकाली दल का ताकतवर होना पंजाब और पंथ के लिए बेहद जरूरी- Gyani Harpreet Singh
Naya Nangal, Punjab:तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज श्री आनंदपुर साहिब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब और सिख पंथ के लिए शिरोमणि अकाली दल का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी स्वीकार किया है कि राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए अकाली दल का उदय जरूरी है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अकाली दल के नेताओं से त्याग की भावना दिखाने की अपील की, ताकि दल का प्रभुत्व सुनिश्चित किया जा सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूध लेने जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर दी, इलाज के दौरान मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला सर्किल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सामोला निवासी इरफान पुत्र अकबर खान दूध लेने के लिए पैदल अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से राजगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इरफान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर किया गया। जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इरफान सामोला सर्किल स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मारी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे की घटना कैद होने की बात सामने आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वाहन का नंबर पता किया गया। परिजनों ने मामले को लेकर अरावली विहारण थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।नाना पाटेकर के निधन पर रजा मुराद: वह एक अनूठे इन्सान थे
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा, "इससे ज्यादा चौंकाने वाली कोई खबर नहीं हो सकती... 75 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट थे....उन्होंने जिंदगी अपने हिसाब से जी, काम अपने हिसाब से किया... जो दिल में आता था, कह देते थे, सबसे अलग इंसान थे...कितने तो गांव उन्होंने गोद लिए थे... उनकी कमाई का 90% समाज सेवा में जाता था। कभी किसी से कहते भी नहीं थे। चुपचाप कर देते थे जो उन्हें करना होता था...."मोरबी के पचासर रोड पर मेगा डिमोलेशन शुरू, 187 गैरकानूनी निर्माण नोटिस
Morbi, Gujarat:બ્રેકિંગ મોરબીના પચાસર રોડ પર મેગા ડીમોલેશન ચાલુ મનપા ટિમ દ્વારા વહીવટી તંત્રને સાથે રાખીને શરૂ કરાયું ડીમોલેશન 187 ગેરકાયદેસર બાંધકામોને નોટિસ આપવામાં આવી હતી 140 મનપાના કર્મચારીઓ, પીજીવીએસીએલ ના 40 કર્મચારીઓ અને 200 પોલીસ જવાનો સ્થળ ઉપર 4 હિટાચી, 10 jcb અને 12 ટ્રેકટર આ ડીમોલેશન કામગીરી ઉપયોગમાં લેવામાં આવ્યા 25000 સ્કેવર ફિટ જગ્યા જેની બજાર કિંમત અંદાજે 80 કરોડ થશેकन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
