140118
श्री आनंदपुर साहिब में शतरंज, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन
Anandpur Sahib, Punjab:जिला खेल समन्वयक ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में लड़कों और लड़कियों के लिए शतरंज, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। ये प्रतियोगिताएं भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में हो रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं परमवीर मेजर पीरू सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि टीथवाल युद्ध के अमर योद्धा को किया गया याद जिला कलेक्टर ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमन 18 जुलाई 1948 को मातृभूमि पर न्योछावर किया था जीवन राजस्थान के पहले परमवीर चक्र विजेता थे मेजर पीरू सिंह कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग समेत अन्य लोगों ने अर्पित किए पुष्प लॉयंस क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान की अगुवाई में कार्यक्रम राजस्थान के पहले परमवीर चक्र विजेता कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत के शहादत दिवस पर शनिवार को झुंझुनूं में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित परमवीर मेजर पीरू सिंह स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, लॉयंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. डी.एन. तुलस्यान सहित गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के इस अमर वीर को नमन किया। साथ ही उनकी शौर्यता को याद करते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आपको बता दें कि 20 मई 1918 को झुंझुनूं जिले में जन्मे मेजर पीरू सिंह वर्ष 1936 में 6वीं राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुए थे। वर्ष 1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जम्मू-कश्मीर के टीथवाल सेक्टर में उन्होंने अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और बलिदान का परिचय दिया। 18 जुलाई 1948 को दुश्मन के मजबूत बंकरों पर हमला करते हुए उन्होंने कई पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने और चेहरे पर ग्रेनेड फटने के बावजूद वे आगे बढ़ते रहे। आखिरकार तीसरे बंकर पर धावा बोलते समय सिर में गोली लगने से वे वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे। उनकी अद्वितीय वीरता के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। वे राजस्थान के पहले सैनिक हैं जिन्हें देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान प्राप्त हुआ। मेजर पीरू सिंह के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों में से एक द्वीप का नाम भी उनके नाम पर रखा है, जो उनके शौर्य और बलिदान को राष्ट्र की ओर से दी गई ऐतिहासिक श्रद्धांजलि है। शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मेजर पीरू सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उनका पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करेगा। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
झुंझुनूं: शक्ति धाम मंदिर चोरी CCTV में कैद दो अज्ञात युवक
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं आकियावाली पहाड़ी स्थित शक्ति धाम मंदिर में चोरी की वारदात CCTV में कैद हुए बदमाश, मुख्य गेट तोड़कर घुसे चढ़ावे के कुछ रुपये लेकर फरार two अज्ञात युवक बालाजी मंदिर और दान पात्र भी तोड़ने की कोशिश नाकाम दान पेटी नहीं तोड़ सके, खाली हाथ लौटे अज्ञात चोर सुबह पुजारी को हुई घटना की जानकारी, मचा हड़कंप मंदिर समिति ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में स्थित टोडी राजस्व ग्राम की आकियावाली पहाड़ी पर बने शक्ति धाम मंदिर में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात बदमाश मंदिर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर तो घुस गए। लेकिन बड़ी चोरी करने में सफल नहीं हो सके। बदमाश शक्ति देवी की प्रतिमा के सामने रखे चढ़ावे के महज 300 से 400 रुपए ही चुरा पाए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर और बाहर रखे दान पात्र को भी निशाना बनाया। लेकिन वहां भी उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1.48 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक मंदिर परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। पहले उन्होंने मुख्य मंदिर के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर गेट का कुंदा काटकर अंदर प्रवेश किया और देवी प्रतिमा के सामने रखी चढ़ावे की राशि उठा ली। इसके बाद दोनों बदमाश मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे। जहां भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन उन्हें वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मंदिर के बाहर रखे दान पात्र को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसे नहीं तोड़ सके। आखिरकार करीब दो बजे दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी ने मंदिर के गेट टूटे देखे तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर मंदिर समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद खेदड़ शक्ति धाम समिति के अध्यक्ष दुर्गाराम खेदड़ ने गुढ़ागौड़जी थाने में लिखित रिपोर्ट देकर अγνωित बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।0
0
Report
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ट्रांसफार्मर भीषण आग, बिजली आपूर्ति बाधित
Dholpur, Rajasthan:हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से धमाका हुआ। ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद जोरदार धमाके की आवाज आई और ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगीं। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रांसफार्मर जलने से आसपास की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है और विभाग ने आश्वासन दिया है कि बिजली व्यवस्था जल्द सामान्य हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में तहसील कार्यालय के सामने खोखे में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर/बीकानेर तहसील कार्यालय के सामने खोखे में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला, लूणकरणसर पुलिस की तत्परता से आग पर पाया गया काबू, समय रहते आग बुझने से आसपास की दुकानों और संपत्तियों को बचाया गया, आग में खोखे में रखे तिरपाल, रस्सियां सहित अन्य सामान जलकर राख, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा0
0
Report
अलीगढ़ के सिकंदरपुर में सिर कटी लाश से हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ सिर कटी लाश मिलने से गांव में मचा हड़कंप, अज्ञात युवक का सिर कटा शव देखने के लिए ग्रामीणों की जुटी भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस सिर तलाश के साथ शव की शिनाख्त व जांच में जुटी, बीती रात अज्ञात युवक का सिर काट कर शव खेत में फैंका, अकराबाद थाना इलाके के गांव सिकंदरपुर की घटना.0
0
Report
संभल में 569 करोड़ की विकास परियोजना का शिलान्यास, दलित परिवारों को जमीन पट्टा
Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रैग करें प्रचार नहीं है। तीर्थ नगरी संभल को पुराने स्वरूप में लाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। संभल में 569 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे, लोकार्पण करेंगे और लगभग 66 विकास परियोजनाएं हैं. योगी आदित्यनाथ की लिस्ट में संभल कभी विकास के लिए तरसता था लेकिन 2024 के बाद जिस तरीके से संभल सुर्खियों में आया, उसके बाद से ही लगातार संभल में कई विकास परियोजनाओं को लागू किया गया। और आज योगी आदित्यनाथ 569 करोड़ की विकास परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं. आज मंच से योगी आदित्यनाथ 10 से ज्यादा परिवारों को भूमिहीन परिवारों को, जिनके पास ना छत है ना घर है, उन्हें जमीन का पट्टा दिया जाएगा, उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह कि वह जमीन दी जाएगी जहां अवैध कब्जा किया गया था; कल मुकर्रापुर गांव में, जहां पर मजार और इमामबाड़ा 4:30 भीगी जमीन पर कब्जा किया गया था, सरकारी जमीन पर वहीं जमीन 10 दलित परिवारों को सौपा जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3:00 बजे संभल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और 66 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.0
0
Report
Advertisement
वन विभाग ने विवेकानंद राउत के भतीजे पंकज राउत की गिरफ्तारी की कोशिश की
Dumka, Jharkhand:दुमका नगर थाना क्षेत्र के महुआ डंगाल मोहल्ला मे स्थित विवेकानंद राउत के निजी आवास मे बन बिभाग की टीम प्रकक्षु आईएफएस के नेतृत्व मे बन बिभाग की भारी संख्या मे वनरक्षी समेत थाना की पुलिस विवेकानंद राउत के भतीजा पंकज राउत को किसी मामले में पकड़ने पहुंची थी जिसमें वन विभाग की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद प्रक्षसु आईएफएस और उनके दो बॉडीगार्ड और एक महिला पुलिस के साथ घर में प्रवेश करने दिया गया जिसमें वन विभाग की टीम को पंकज राउत नहीं मिला इसके बाद वन विभाग की टीम लौट गई वन विभाग के द्वारा किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया और ना ही मामले का खुलासा किया गया कि मामला क्या है हालांकि स्थानीय लोग और जिला परिषद की सदस्य ने कहा कि बन बिभाग की भारी संख्या मे पहुंची टीम के पास कोई लिखित आदेश नहीं था इसके बाद भी बन बिभाग की टीम विवेका नंद राउत के भतीजा को लेने पहुंची थी सुबह से ही बन बिभाग की टीम विवेका नंद राउत के निजी आवास का घेराव कर पंकज राउत को पकड़ने आई थी। यहाँ बता दें कि विवेकानंद राउत उर्फ़ बिबेक राउत पूर्व सांसद स्वर्गीय दिसोम गुरु शिबू सोरेन के पूर्व आपत सचिव रह चुके है और वर्तमान मे बिधानसभा मे कर्मचारी है और पंकज राउत उनका भतीजा है. पुरे मामले मे यह स्पस्ट नहीं है कि बन बिभाग की टीम पंकज राउत को किस मामले मे पकड़ने पहुंची थी बन बिभाग के अधिकारी के द्वारा किसी तरह का बयान सामने नहीं आया.0
0
Report
बीसीसीएल मुराईडीह कोलयरी में मजदूरों का विरोध, कोयला ऑफर नहीं मिलने पर काम ठप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया वन मुराईडीह कोलयरी का काम असंगठित मजदूरों ने बंद कर दिया है। पिछले तीन महीने से लोकल सेल डीओ ऑफर कोयला बीसीसीएल द्वारा नहीं देने से मजदूरों में गुस्सा है। मुराईडीह कोलयरी में सेकड़ों मजदूर लोकल सेल कोयला पर निर्भर है। ट्रक में कोयला लोडिंग से ही मजदूरों के परिवार का भरण पोषण होता है। लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन लोकल सेल में डीओ कोयला ऑफर नहीं दे रही है। मुराईडीह कोलयरी के मजदूरों ने घर के समीप बीसीसीएल के लोकल सेल कोयला डीओ नहीं देने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कोलयरी के काम को ठप करा दिया है। वहीं लोकल सेल मजदूरों के अध्यक्ष ने कहा कि तीन महीने से कोयला ऑफर बीसीसीएल मुराईडीह कोलयरी में नहीं दे रही। लोकल सेल कोयला लोडिंग में लगे सेकड़ों मजदूरों के सामने बेरोजगारी की समस्या आ गई है। बीसीसीएल रैक के माध्यम से कोयला भेज रही। लेकिन असंगठित मजदूरों के प्रति कोई ध्यान नहीं है। जब तक माँग पूरा नहीं होगा कोलयरी का काम बंद रखेंगे。0
0
Report
कासगंज मुठभेड़: इनामी दो आरोपी घायल, अवैध तमंचे बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी अभियुक्तों के पैर में लगी गोली, घायल कासगंज यूपी के कासगंज में विगत दिनों हुए महिला हत्याकांड में वांछित 25,25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई है मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनके पास से अवैध असलाह कारतूस बरामद हुआ है。 दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य का है कल देर रात्रि में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की महिला हत्याकांड में वांछित 25,25 हजार के दोनों इनामी अभियुक्त पटियाली की ओर से मोटरसाइकिल द्वारा ग्राम कादरगंज किसी सामान की खरीद हेतु आने वाले हैं इसी सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग की गई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो अभियुक्तों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायरिंग कर दी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उद्देश्य से आवश्यक जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक अभियुक्त शोयब के दाहिने पैर तथा दूसरे अभियुक्त आफताब के बाएं पैर में गोली लगी है दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से एक मोटरसाइकिल सहित 2 अवैध तमंचे 315 बोर 4 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए है घायल दोनों अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस टीम पर जानलेवा हमले किए जाने के संबंध में थाना सिकंदरपुर वैश्य पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार घायल अभियुक्तों का नाम आफताब पुत्र जमील, कादरगंज, शोयब पुत्र सगीर खा कादरगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज के निवासी है बाइट एसपी ओमप्रकाश सिंह0
0
Report
Advertisement
हापुड़ चौकी पर शराबी दरोगा; असली दरोगा की टोपी पहन नकली थानेदारी वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:सावधान! अगर आप उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हैं और किसी कानूनी मदद के लिए पुलिस चौकी जा रहे हैं, तो जरा संभल कर जाइए! हो सकता है कि वहां आपको खाकी वर्दी वाले असली दरोगा जी नहीं, बल्कि एक नए नवेले 'शराबी दरोगा जी' मिलें. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नजारा हापुड़ जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दोयमी पुलिस चौकी का है. हुआ यूं कि चौकी के जांबाज पुलिसकर्मी चौकी को भगवान भरोसे, यानी पूरी तरह से खुला छोड़कर कहीं बाहर चले गए. अब पुलिस चौकी खाली हो और कोई इसका फायदा न उठाए, ऐसा कैसे हो सकता है? तभी वहां एक ऐसा युवक पहुंचा, जो नशे में पूरी तरह धुत्त था. चौकी को खाली पाकर यह शराबी सीधा दरोगा जी के केबिन में घुस गया और उसने सीधे दरोगा जी की कुर्सी संभाल ली. सिर पर रौबदार टोपी लगाई और टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेजों को ऐसे खंगालने लगा, मानो आज ही सारे पेंडिंग केस बंद करके जाएगा. बाहर खड़े लोग उसे आवाजें देते रहे, दरोगा जी, ओ दरोगा जी! बाहर आ जाओ... एक केस दर्ज करना है, लेकिन दरोगा जी बने इस शराबी युवक पर तो मानो कानून का भूत सवार था, उसने अंदर से कुंडी लगा रखी थी और अपनी ही धुन में फाइलों को देखता रहा. नशे की हालत में यह युवक काफी देर तक थानेदारी का पूरा लुत्फ उठाता रहा. हालांकि, इस पूरी घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा और मुस्तैदी पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है कि आखिर संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों और पुलिस चौकी को इस तरह लावारिस कैसे छोड़ दिया गया? फिलहाल, असली दरोगा जी की टोपी पहनकर नकली दरोगा जी का यह थानेदारी वाला अंदाज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं.0
0
Report
विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, दहेज हत्या के आरोप तेज
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप - दहेज हत्या का आरोप लगाकर मायके पक्ष का हंगामा - शव रखकर पड़रौना-दुदही मुख्य मार्ग किया जाम - गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन - घटना के तीसरे दिन भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार - पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुरू की विधिक कार्रवाई - ससुराल पक्ष के कई लोग घर छोड़कर बताए जा रहे फरार - पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआँ स्थान गांव का मामला।0
0
Report
जौनपुर के स्कूल में कक्षा-1 का बच्चा कमरे में बंद, दिखे; प्रशासन पर सवाल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही, कक्षा-1 का मासूम स्कूल में बंद रह गया; परिजनों ने खिड़की से रोते देखा जौनपुर। जिले के सिरकोनी विकासखंड स्थित परियावां प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा-1 में पढ़ने वाला छह वर्षीय छात्र विपिन निषाद स्कूल के कमरे में ही बंद रह गया, जबकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी विद्यालय में ताला लगाकर चले गए। बताया जा रहा है कि छुट्टी के बाद मासूम काफी देर तक कमरे के अंदर फंसा रहा और लगातार रोते हुए मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन आसपास कोई उसकी पुकार सुनने वाला नहीं था। उधर, काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और खोजबीन करते हुए विद्यालय पहुंचे। वहां खिड़की से झांकने पर बच्चा कमरे के अंदर रोता-बिलखता दिखाई दिया। इसके बाद विद्यालय के जिम्मेदार कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और ताला खुलवाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे को कमरे से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी या शिक्षक की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
बरेली के भोजीपुरा में शिव मंदिर पर हमला, मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाएं आहत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी सोहन लाल पुत्र डोरी लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर शिव मंदिर में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे सोहन लाल गांव के शिव मंदिर में साफ-Sफाई कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान गांव के हसमत, शहजिल और आमान मंदिर में प्रवेश कर गए और मंदिर में स्थापित मूर्तियों पर क्रिकेट, बेडबॉल से प्रहार किया, जिससे मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। सोहन लाल का कहना है कि शोर सुनकर गांव के नीरज, आकाश, रोहित और ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। विरोध किए जाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायत में अशफाक और सौकत पर भी घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस घटना से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में तनाव का माहौल है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या पक्ष सामने नहीं आया था।0
0
Report
₹68,840 की लूट फर्जी, CCTV से खुला सच; कर्मचारी पर गबन-विश्वासघात मामला दर्ज
Jaunpur, Uttar Pradesh:₹68,840 की लूट की कहानी निकली फर्जी! CCTV ने खोली पोल, कर्मचारी पर गबन का केस दर्ज जौनपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद में ₹68,840 की कथित लूट का मामला पूरी तरह पलट गया है। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज ने कथित लूट की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद शराब कारोबारी की तहरीर पर उसके ही कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ गबन और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि कर्मचारी ने तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज और जांच में मामला संदिग्ध मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
NEET UG 2026 AIR 1607 Adnan Manzoor ने युवाओं से नशे दूर रहने को कहा
Aram Pora, Ganderbal, Adnan Manzoor, a resident of Waskura Ganderbal district, qualifying the NEET UG 2026 examination with an impressive All India Rank (AIR) of 1607. Sharing his message after the achievement, Adnan urged the youth to stay away from drugs, describing them as a dangerous habit that can destroy lives and careers. He advised students to remain focused on their education, work hard, and stay committed to their goals. Expressing gratitude for his success, Adnan thanked Almighty Allah for blessing him with this achievement. He also extended heartfelt thanks to his parents, teachers, and everyone who supported and encouraged him throughout his challenging NEET preparation journey. His remarkable achievement has been widely appreciated by family, teachers, friends, and well-wishers, who congratulated him and wished him continued success in his future medical career.0
0
Report
Advertisement
