147105
पातडां में जोन स्तरीय खेलों की बैठक, 56 स्कूलों ने लिया भाग
Patran, Punjab:पातडां में पंजाब सरकार के आदेशानुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पातडां में खेलों के संबंध में एक जोन स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र बांसल और ब्लॉक बाल खेल के जोनल सचिव दविंदर सिंह ने की। इस बैठक में ब्लॉक पातडां के लगभग 56 सरकारी और निजी स्कूलों ने भाग लिया और आगामी खेलों की जानकारी दी गई। खेल मुकाबले 1 अगस्त से शुरू होंगे जिसमें सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के मुकाबले अलग-अलग स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कलेक्टर ने जूना सोमवारिया से पीपलीनाका तक फोरलेन और ओखलेश्वर घाट निर्माण का जायजा
Ujjain, Madhya Pradesh:जूना सोमवारिया से पीपलीनाका तक बन रहा फोरलेन, ओखलेश्वर क्षेत्र में घाट निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा। उज्जैन में जारी निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जूना सोमवारिया से पीपलीनाका तक बनाए जा रहे फोरलेन मार्ग का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता और गति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर सिंह ने ओखलेश्वर के समीप बन रहे नए घाट निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ भी निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार और गति बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूडीए के सीईओ संदीप सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
मधुबनी में 80 खाद दुकानों पर छापेमारी, कालाबाज़ारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के 80 उर्वरक दुकानों में छापेमारी, एसपी एसडीओ डीएसपी सहित अन्य अधिकारीयों ने की छापेमारी। खाद कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई। जिले में खाद कालाबाजारी की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट है। एसपी एसडीओ डीएसपी स्वयं कई दुकानों पर छापेमारी किये। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया जिला में 80 खाद दुकानों पर छापेमारी की गई है और जांच की जा रही है। किसानों को खाद की किल्लत ना हो इसको लेकर कार्रवाई की गई है और आगे भी इस तरह की छापेमारी की जाएगी। नगर थाना के कई टोला चौक के पास कई दुकानों में एसपी योगेन्द्र कुमार, एसडीओ चंदन झा सहित दर्जनों पुलिस अधिकारीयों व कृषि अधिकारी ने की छापेमारी。0
0
Report
सागर पोखरा में डूबकर 55 वर्षीय की मौत, परिजनों को 20 हजार सहायता राशि
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ प्रखंड के सागर पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मृतक सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी भगेलू बिंद थे। सुबह घर से भोजन कर वह सागर पोखरा नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत सोनहन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान भभुआ विधायक भरत बिंद भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा मिलना चाहिए। भभुआ बीडीओ सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में कृष्णा सिंह हत्याकांड: पांच गिरफ्तार, साजिश तीन माह से
Gopalganj, Bihar:जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में हुए कृष्णा सिंह हत्याकांड का गोपालगंज पुलिस ने उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है बीते 23 मार्च को मुड़ा गांव के समीप गोली मारकर कृष्णा सिंह की हत्या हुई थी, पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत अंजाम दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य शूटर मुकेश कुमार शर्मा के साथ शमशाद अली, सुनील सिंह, जयप्रकाश राम और अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकायल, एक देसी कट्टा, एक कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड की साजिश करीब तीन महीने पहले से रची जा रही थी। फरवरी माह में भी अपराधियों ने हत्या का प्रयास किया था, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसके प्रतिशोध में इस हत्या को अंजाम दिया गया। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि साजिशकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुमराह करते हुए हत्या करने वाले को 20 करोड़ रुपये देने का झांसा दिया था, जबकि वास्तविकता में किसी के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी। हैरानी की बात यह है कि मुख्य शूटर को अब तक मात्र 500 रुपये ही दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
धनबाद के बाघमारा में घर ढहा, तीन लोग मलबे में आशंका
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में आज करीब 5 बजे एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। टाण्डाबारी बस्ती में अचानक तेज आवाज के साथ एक घर जमींदोज हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सोनारडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। घटना में घर के सदस्य मोनू उरांव, उसकी पुत्री गीता और परिजन सरिता देवी के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने राजगंज–महुदा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई वही घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि 4 से 5 बजे की बीच ये घटना हुई है घर के तीन सदस्य इसी में जमींदोज होने की बात कही जा रही है ।वही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थित को संभालने में जुट गई है।0
0
Report
शराब पार्टी पर बुलाकर दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव जमीन में दफनाया, पुलिस ने किया खुलासा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: कल से लापता साक्ष्य कौशिक (24) की हत्या। दोस्तो पर दोस्त की हत्या कर शव गाड़ने का आरोप। पुलिस ने चन्देरू गांव के जंगलों में खुदाई करा निकलवाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा। दो दोस्तो को हिरासत में ले जांच और पूछताछ में जुटी पुलिस। बाइक पर दो दोस्तो के साथ जाते हुए CCTV में कैद हुआ था साक्षर0
0
Report
Advertisement
पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्या मामले में अग्रिम जमानत दी
Patna, Bihar:DRY INFO पटना हाईकोर्ट ने चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामलें में विधायक अनंत सिंह के भतीजे धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी।जस्टिस प्रभात कुमार सिंह ने इनके द्वारा दायर अग्रिम जमानत की याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत दे दी । दुलारचंद यादव की हत्या पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कर दी गयी थी।धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने दुलारचंद यादव को उनकी कार से खींच कर निकाला。 इसी मामलें में विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना के बेउर जेल में रखा गया था।निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर नहीं किया。 उसके बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की।पटना हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद विधायक अनंत सिंह को 19 मार्च,2026 को जमानत दे दी।उसके बाद वे जेल से छुट गये । इस अग्रिम जमानत याचिकाओं पर याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने तथ्यों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया।राज्य सरकार की ओर से एडिशनल पब्लिक प्रॉस्क्यूटर सत्येंद्र सिंह ने पक्ष प्रस्तुत किया।0
0
Report
गाजियाबाद में भारी बारिश से शहर पानी-पानी; प्रशासन अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।0
0
Report
उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम अपराध समीक्षा बैठक, गिरफ्तारी तेज़ी और सुरक्षा पर जोर
Ujjain, Madhya Pradesh:कंट्रोल रूम में हुई बैठक में शहर व देहात के सभी CSP, SDOP और थाना प्रभारी रहे मौजूद उज्जैन। पुलिस अधीक्षक द्वारा उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर एवं देहात क्षेत्र के समस्त सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला अपराध, चोरी, लूट एवं अन्य संगीन मामलों पर विशेष फोकस रखने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आगामी आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
तोगड़िया का नर्मदापुरम दौरा: मंदिर निर्माण और महंगाई पर बड़ा बयान
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम - नर्मदापुरम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है। एक तरफ उन्होंने सेठानी घाट पर मां नर्मदा का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया, तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय हालातों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। तोगड़िया ने ईरान, इजराइल समेत अन्य देशों के बीच चल रहे तनाव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छा है, शिया-सुन्नी और दुबई-ईरान एक-दूसरे को ठोक रहे हैं लेकिन इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने हिंदू समृद्धि, मंदिर निर्माण और समाज के सर्वांगीण विकास को अपना लक्ष्य बताया।0
0
Report
तिहरी में कार खाई में गिरी, 4 महिलाएं घायल; रेस्क्यू जारी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग टिहरी कार खाई में गिरी,4 महिलाएं घायल पुलिस और Sdrf ने घायलों को खाई से निकाला स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया पिलखी अस्पताल घनसाली क्षेत्र के नेल-थापला रोड की घटना0
0
Report
गृह मंत्री अमित शाह से मिले केशव मौर्य, शिष्टाचार भेंट और मार्गदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:गृह मंत्री अमित शाह से मिले केशव मौर्य डिप्टी CM केशव मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की गृह मंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं-केशव कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन मिला-केशव अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आभार-केशव。0
0
Report
Advertisement
23 साल बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले की जनपद न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये प्रत्येक का जुर्माना लगाया गया है। 23 साल बाद फैसला आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के हिसाब से हिनौता गांव के समीप की है, जहाँ फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी नीरज द्विवेदी ने अपने भाई पंकज द्विवेदी की 14 दिसंबर 2003 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव सड़क किनारे पड़ा था। नीरज ने गांव के ही नर्मदा प्रसाद, रज्जू उर्फ प्रमोद, और प्रभात उर्फ गुड्डू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। वे आटा चक्की पर एक ही गांव में आटा पीसते थे, और पीसने पर विवाद होता रहता था। 14 दिसंबर को पंकज प्रयागराज जा रहा था तब इन आरोपियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना की और आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार की अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया। साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया गया और उन्हें आजीवन कारावास के साथ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया। 23 साल बाद फैसले से पीड़ित परिवार को राहत मिली।0
0
Report
यूपी IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा देकर सिस्टम पर बड़ा आरोप लगाया
Aligarh, Uttar Pradesh:यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने विस्तृत पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और 'संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम' चल रहा है। उन्होंने कहा वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं मिलता था; इसे उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। 2009 में घोटाला उजागर करने पर राही को गोली लगी थीं, फिर भी वे बचे थे शाहजहांपुर वकीलों के प्रदर्शन में उनके वीडियो वायरल हुआ था, तब सरकार ने उन्हें अटैच कर दिया था, तब से पोस्टिंग नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक़ रिंकू अकेले नहीं हैं, कई अफसरों को साइडलाइन करके रखा गया है0
0
Report
उन्नाव में कार-लोडर भिड़ंत: सिपाही अरविंद कुमार घायल, इलाज जारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: कार और लोडर में हुई आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत, सिपाही घायल i-20 कार से प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु जांच पर गया था सिपाही कार सवार सिपाही अरविंद कुमार हुआ घायल पुरवा कोतवाली के हल्का नंबर 2 में तैनात है घायल सिपाही सूचना पर SHO भवन सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीएचसी में घायल सिपाही का इलाज जारी i20 कार का एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टला पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव किला गांव के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
