147105
रोटेरियन पवन गोयल की यह इनामदारी ने किया इतिहास, जानिए कैसे
Patran, Punjab:रोटरी क्लब पातडां रॉयल ने रोटेरियन पवन गोयल की पहली वर्षगांठ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। वर्धमान हॉस्पिटल के डॉ. सुखचैन सिंह (कान, नाक, गला), डॉ. दीप इंदर सिंह (हड्डी रोग), डॉ. अंकित सिंगला (यूरोलॉजी), डॉ. बिंदू गोयल (चेस्ट) और डॉ. एन. पी सिंह (मेडिसिन) ने मरीजों का चेकअप किया। मरीजों को मुफ्त दवाइयां और लंगर भी दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक कुलवंत सिंह, सुनील जिंदल, जसवीर सिंह कुदनी, और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के सदस्य भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदेशी ताकतें विरोधी आंदोलनों से सत्ता पाने के लिए देश को बदनाम कर रहीं: गोरे
Pandharpur, Maharashtra:Anchor - देशामध्ये जे विरोधी पक्षांची जंतर-मंतर पुणे या ठिकाणी वेगवेगळे आंदोलन सुरू आहेत या आंदोलनाला आता परदेशातून रसत मिळत असल्याचं वक्तव्य ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांनी केलं आहे. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या नेतृत्वाखाली देश प्रगती करत असताना जगातील तिसरी महासत्ता असताना विरोधी पक्षाला काहीही करून सत्ता मिळवायचे आहे सत्तेत यायचं आहे त्यासाठी ते देशाला बदनाम करत आहेत. लोकांमध्ये संभ्रम निर्माण केला जात आहे. भारतातली अंतर्गत व्यवस्था बिघडली पाहिजे. लोकांमध्ये अस्वस्थता निर्माण झाली पाहिजे. असा प्रयत्न तेव्हा इंग्रजांनी केला. अशाच पद्धतीचा प्लॅन परदेशी ताकद देशामध्ये करत आहे. भारत देश मजबूत बनत असताना त्यामध्ये विघ्न आणण्याचे काम केलं जातंय. हे लोक आंदोलन करतायत आता आंदोलनाचा रेट सुद्धा वाढलेला आहे एका एका आंदोलनाकाला दिवसाला तीन हजार रुपये दिले जातात. असा आरोप सुद्धा मंत्री गोरे यांनी विरोधी पक्ष आणि आंदोलन करताना वर केला आहे. एक महिला आंदोलन करते त्याच्यासोबत आंदोलन करणारे 25 लोक असतात आणि कॅमेरेवाले 37 असतात. वेगवेगळ्या अँगलने ते आंदोलन चित्रीत keलं जातं आणी ते टीव्हीवर दाखवून देशात काहीतरी भयंकर सुरू आहे अशा पद्धतीचं वातावरण माध्यमांमध्ये सुरू असल्यास वक्तव्य ही मंत्री गोरे यांनी केला आहे0
0
Report
कवर्धा में तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत; एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा- तेज रफ्तार दो बाइक की आपस मे जोरदार टक्कर, रफ्तार बनी मौत की वजह, बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत,कोदवा के शराब दुकान के पास की घटना, वही दूसरे बाइक सवार युवक की हालत गम्भीर,राहगीरों ने दी तत्काल पुलिस को सूचना, मौके पर पहुँची पुलिस, घायल युवक भेजा जिला अस्पताल , अस्पताल में चल रहा इलाज,सिर पर लगी गम्भीर चोट, मृतक युवक की अब तक नही हो पाया पहचान, पुलिस कर रही पतासाजी, जाँच में जुटी, कुकदूर थाना अंतर्गत कोदवा का मामला。0
0
Report
रावतभाटा में दशहरे रावण दहन पर जय श्रीराम के नारों से माहौल रोशन
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में जहां राणापुंजा स्टेडियम में दशहरे पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप ने तीर चलाकर रावण का अंत किया। इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया। पुतलों के जलते ही पूरा स्टेडियम जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूइया नागर, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, ईओ मुकेश नागर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के कपासन में दशहरा मेले का शुभारम्भ, 72 फीट रावण दहन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में पांच दिवसीय दशहरा मेले का शुभारम्भ भव्य रावण दहन के साथ हुआ। इस दौरान 72 फीट ऊंचे रावण और 51-51 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। रावण दहन से पहले नगर पालिका की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विधायक अर्जुनलाल जीनगर, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी ने ठाकुरजी के बेवान से प्रतीकात्मक टक्कर लगाकर पुतलों का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और आतिशबाजी का आनंद लिया।0
0
Report
जोबट में 21 फीट रावण दहन پر बवाल; पुलिस ने पुतला दशहरा मैदान में जलाया
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में बिना अनुमति 21 फीट रावण दहन पर बवाल: पुलिस ने शहरी क्षेत्र से हटाया पुतला, कड़ी सुरक्षा के बीच दशहरा मैदान पर हुआ दहन! आलीराजपुर जिले के जोबट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विजय दशमी के पावन पर्व पर जोबट शहर में बिना अनुमति के 21 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन करने को लेकर जमकर बवाल मच गया। शहरी क्षेत्र के बीचों-बीच रावण दहन की तैयारी की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर पहुंच गया। आयोजकों द्वारा शहरी क्षेत्र में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन इसके लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए पुतले को शहरी क्षेत्र में जलाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने रावण के पुतले को दशहरा मैदान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। प्रशासन के आदेश के बाद, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जोश से लबरेज जनता पैदल ही रावण का पुतला लेकर जोबट के दशहरा मैदान की ओर रवाना हुई। इस दौरान 'जय सियाराम' के गगनभेदी नारे लगाए गए। अंततः पुलिस की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा के बीच नियत स्थान (दशहरा मैदान) पर रावण के 21 फीट ऊंचे पुतले का शांतिपूर्ण तरीके से दहन किया गया।0
0
Report
डीग में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की हत्या: मां हिरासत में, प्रेम प्रसंग का शक
Noida, Uttar Pradesh:दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की हत्या का आरोप मां पर, पुलिस हिरासत में महिला बड़ेसरा गांव में ज्वार-बाजरे के ढेर में मिले थे दोनों मासूमों के शव, पुलिस जांच में सामने आया मां पर संदेह; हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका डीग जिले के जनूथर थाना इलाके के बड़ेसरा गांव में दो 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। घर के पास एक प्लॉट में ज्वार-बाजरे के ढेर में दोनों बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बच्चों की मां को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में महिला की भूमिका हो सकती है। मामले में पुलिस की जांच जारी है. घर के अंदर हत्या, फिर शवों को ढेर में छिपाने का आरोप पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पर आरोप है कि उसने घर के अंदर धारदार हथियार से अपने दोनों बेटों की हत्या की। इसके बाद कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर ज्वार-बाजरे के ढेर में छिपा दिया。 बताया जा रहा है कि सुबह दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चों की मौत के पीछे की वजह तलाशनी शुरू कर दी。 एसपी सहित पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा दो मासूम बच्चों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया。 जांच टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्चों की मां को हिरासत में लिया। हालांकि, मामले में हत्या की परिस्थितियों और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी。 पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह पिछले करीब आठ वर्षों से अपने पीहर में रह रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा पहलू होने की आशंका भी जताई जा रही है。 हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ रही है。 दो मासूमों की मौत से गांव में शोक और आक्रोश एक ही परिवार के दो किशोर भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में शोक का माहौल है। जिस मामले में शुरुआत में अज्ञात व्यक्ति पर संदेह की आशंका थी, उसमें अब बच्चों की मां की भूमिका जांच के केंद्र में आ गई है。 फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है। हत्या की वजह, घटनाक्रम और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा दशहरा मेले में 76.6 फीट रावण दहन, 101 फीट का सपना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा से राष्ट्रीय दशहरा मेले की भव्य तस्वीर सामने आई, जहां पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रिमोट का बटन दबाकर 76.6 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के साथ ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान मेघनाद और कुंभकरण के 51-51 फीट ऊंचे पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहे। नगर परिषद की ओर से आयोजित दस दिवसीय मेले में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला मंच के संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि रावण दहन से पहले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। तीनों पुतलों को तैयार करने में करीब एक माह 22 दिन लगे। मुख्य कारीगर छोटू सिंह पिछले 25 वर्षों से रावण के पुतले बना रहे हैं। अब उनका सपना निम्बाहेड़ा में 101 फीट ऊंचा रावण बनने का है।0
0
Report
जमशेदपुर के कदमा में पेट्रोल पंप के पास हिंसक बवाल, मारपीट और पथराव
Jamshedpur, Jharkhand:कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा, मारपीट और पथराव से मची अफरा-तफरी जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद में कदमा बस्ती के कुछ युवक शामिल थे। बताया जाता है कि युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक हो गया। आरोप है कि उपद्रव के दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के दौरान पत्थरबाजी की गई और डंडे-लाठी से मारपीट हुई। अचानक हुई इस घटना से पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही。 सार्वजनिक स्थान पर हुई इस तरह की हिंसा से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है。 फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।0
0
Report
बेरमो के दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़, मां जगदंबा के दर्शन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा के दर्शन को उत्सुक दिखे भक्त。 बोकारो के बेरमो के फुसरो नगर परिषद अंतर्गत दुर्गा पूजा को लेकर बेरमो कोयलांचल में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य पूजा पंडाल और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। फुसरो बाजार, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, करगली बाजार, सेंट्रल कॉलोनी, मकोली, सिंह नगर फुसरो, कल्याणी, करगली गेट, सुभाष नगर, जवाहर नगर, करगली नावाखाली, करगली तीन नम्बर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा माँ जगत जननी जगदंबा के चरणों में शीश झुकाकर सभी ने परिवार की सुख- शांति-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पूजा को लेकर खासा उत्साह है।0
0
Report
Advertisement
डांग के जंगल से 10 भैंस और एक गाय बरामद, एक चोर गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी सदर पुलिस ने डांग के जंगल से चोरी गई 10 भैंसें और एक गाय को बरामद किया है। ग्राम रायसिंह पुरा में चुराए गये पशु रात के अंधेरे में ले गए थे। 26 सितंबर 2026 को भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया। धारा 303 (दो) बीएनएस के तहत आरोपी Bhains चोरों की तलाश शुरू की गई। मानव इनपुट, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर ASI रामनरेश के नेतृत्व में टीम गठित की गई। डांग के जंगल से चोरी गई 18 भैंसों में से 10 भैंस और एक गाय बरामद की गई हैं; एक चोर रामदुलारे पुत्र प्रताप सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य आरोपियों और चोरी गई शेष भैंसों के बारे में पूछताछ जारी है।0
0
Report
जिलाधिकारी ने आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जायजा लिया
Pithoragarh, Uttarakhand:आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा Location - Dharchula adi Kailash -आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली इस मैराथन में देशभर से धावक हिस्सा लेंगे। आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गूंजी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान धावकों की सुरक्षा से लेकर मैराथन मार्ग और आपातकालीन सुविधाओं तक, हर पहलू की समीक्षा की गई। देखिए ये रिपोर्ट। आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को परखने जिलाधिकारी आशीष भटगांई गूंजी पहुंचे। उन्होंने आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन की समीक्षा की और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मैराथन के दौरान धावकों की सेहत और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पूरे मार्ग पर डॉक्टरों और एंबुलेंस की तैनाती के साथ स्नैक्स एवं हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे। वहीं, बीआरओ को मार्ग से मलबा और पत्थर हटाकर रास्ता सुरक्षित रखने को कहा गया है। धावकों के ठहरने और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। टेंट, बैठने की व्यवस्था, शौचालय और साफ-सफाई के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने साफ किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आत्पात स्थिति में मदद पहुंचाने के लिए छियालेख में हेल्प डेस्क स्थापित होगी और संपर्क नंबर जारी किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य केवल मैराथन का सफल आयोजन ही नहीं, बल्कि आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान दिलाना भी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से धावकों को बेहतर अनुभव देने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। बाइट - आशीष भटगाई जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ।0
0
Report
गोंडा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन: सुरक्षा के बीच धार्मिक उत्साह भारी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज बुधवार सुबह 4:00 बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं विसर्जन का कार्यक्रम चला है जहां सुबह 4:00 बजे तक गोंडा जिले की लगभग 1800 के करीब दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल किया गया है। यह विसर्जन का कार्यक्रम मंगलवार देर शाम 4:00 बजे शुरू हुआ है जो आज बुधवार सुबह 4:00 बजे तक चला है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाचते हुए गाते हुए झूमते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल उड़ा करके प्रसाद वितरण करके लोग अलग-अलग घाटों पर पहुंच करके मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया है। अगर बात करें गोंडा जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित खैरा भवानी मंदिर पोखरा की तो यहां पर बड़ी मूर्तियां के विसर्जन के लिए क्रेन मंगाई गई थी। जहां रस्सी और पट्टे के सहारे मूर्तियों को बांधकर खैरा भवानी मंदिर पोखरे में विसर्जित की गई है। यहां पर विसर्जन का कार्यक्रम सुबह 4:00 बजे तक चला है हालांकि कुछ मूर्तियों का विसर्जन सुबह 4:30 बजे तक भी हुआ है। यहां पर लगभग 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है यह प्रतिमाएं गोंडा शहर और आसपास के क्षेत्र की है। जबकि कर्नलगंज जिला सरयू कटरा घाट पर भी सुबह 4:00 बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चला है यहाँ पर भी 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह प्रतिमाएं तरबगंज, बेलसर क्षेत्र की है जिनका विसर्जन बड़ी ही धूमधाम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया है। वही 800 के करीब दुर्गा प्रतिमाएं लोग पड़ोसी जिले अयोध्या ले जाकर के विसर्जित किया है और वहां से विसर्जित करके लोग अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। दोनों घाटों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर के बाकायदा बैरिकेडिंग की गई थी एसडीआरएफ की टीम और फ्लड पीएसी को भी तैनात किया गया था। लगातार प्रत्येक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस का निरीक्षण किया जा रहा था कहीं भी कोई भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन गोंडा में नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
विंग्स ओवर गंगा: वाराणसी के नमो घाट पर 22–25 अक्टूबर को ऐतिहासिक एयर शो
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय वायुसेना द्वारा वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस शो में प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और करीब 100 विमान गंगा के ऊपर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे स्थान: नमो घाट से दशाश्वमेध घाट और काशी के गंगा तट • 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 * प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दो स्लॉट में (करीब डेढ़ घंटे का प्रदर्शन) • 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सूर्यकिरण टीम का विक्ट्री साइन, चेतक हेलीकॉप्टरों द्वारा गंगा में पुष्पवर्षा और 'ऑपरेशन सिंदूर' का फॉर्मेशन दिखेगा। भारतीय वायुसेना द्वारा अपनी 94वीं वर्षगांठ पर आयोजन इस एयर शो में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के अलावा राफेल, तेजस, सुखोई-30 MKI, प्रचंड हेलीकॉप्टर, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 जैसे अत्याधुनिक विमान हिस्सा लेंगे0
0
Report
महराजगंज कस्बे में विजया दशमी पर्व पर हनुमान गढ़ी मेला मैदान में मेले व रावण दहन का आयोजन।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज,रायबरेली। महराजगंज कस्बे के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम करीब छः बजे चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू और कोतवाल जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्वलित रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।रावण दहन से पहले पूरे दिन मेला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे मेले में काफी रौनक रही। रावण दहन के उपरांत संगमवीर बाबा नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। मंच पर कलाकारों ने प्रभु श्री राम के चरित्र और रावण दहन का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ईओ रामआशीष वर्मा एस एस आई देवेंद्र भदौरिया, सभासद कमलेश, विजय धोनी, नूरुल हसन, अंकुर वैश्य, रामकुमार यादव, अलीम, और सूर्य प्रकाश वर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
दुर्गा जी के विसर्जन के लिय जाते समय ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक दुर्घटना में दो की मौत आठ घायल
Gonda, Uttar Pradesh:दुर्गा जी के विसर्जन के लिय जाते समय ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक दुर्घटना में दो की मौत आठ घायल मूर्ति विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की दुर्घटना में दस लोग घायल,घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई,क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने मौत और दुर्घटना की पुष्टि की है।घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है।0
0
Report
Advertisement
