Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala140601

ट्रांसफार्मर को लगी आग दीपावली की आतिशबाजी जैसा देखने को मिलने नजारा

Aug 07, 2024 05:59:49
Banur, Punjab
डेरा बस्सी क्षेत्र के गुरु नानक कॉलोनी भांखरपुर में लगी ट्रांसफॉर्म में आग, जोरदार धमाकों में दीपावली की आतिशबाजी जैसा नजारा देखने को मिला। ट्रांसफॉर्म में आग लगने के बाद क्षेत्र की लाइट गुल हो गई। लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले भी ट्रांसफार्मर खराब हो गया था और दो दिन तक लोगों को बिना बिजली के गुजारने पड़े थे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KHKHALID HUSSAIN
Nov 08, 2025 05:39:18
Chaka, :कुपवाड़ा में "पिंपल" ऑपरेशन के तहत केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने शनिवार को बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ विरोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। सेना के बयान के अनुसार, सतर्क सैनिकों ने 7 नवंबर को नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के बाद घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। एजेंसियों द्वारा दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। जब सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके की तलाशी जारी है." सेना ने कहा कि गोलीबारी शुरू होने के तुरंत बाद घुसपैठ कर रहे आतंकवादी समूह से संपर्क स्थापित हो गया, जिसके बाद आतंकवादियों को मार गिराया गया। अभियान अभी भी जारी है और इलाके की घेराबंदी सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों की सतर्कता और परिचालन तत्परता को दर्शाती है। केरन सेक्टर में तलाशी अभियान जारी रहने के कारण आगे की जानकारी का इंतज़ार है। यह अभियान नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों द्वारा बरती जा रही कड़ी चौकसी को दर्शाता है, खासकर शरद ऋतु के महीनों में, जब सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे बंद होने से पहले घुसपैठ की कोशिशें आम तौर पर बढ़ जाती हैं।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 08, 2025 05:39:04
Morena, Madhya Pradesh:नकली पाउडर बनाने की शिकायत पर आयुष विभाग का शिवम फार्मेसी पर छापा ग्वालियर सत्यम फार्मेसी द्वारा आयुष विभाग को शिकायत की गई थी कि ग्वालियर में डुप्लीकेट एडवांस बॉडी ग्रोथ पाउडर बनाया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी भरत कुमार उज्जैनिया ने कार्रवाई करते हुए शिवम फार्मेसी से 15 डिब्बे बॉडी ग्रोथ पाउडर बरामद किए हैं। भारत कुमार उज्जैनिया ने बताया कि सत्यम फार्मेसी में शिकायत की थी कि शिवम फार्मेसी उनके एडवांस बॉडी ग्रोथ पाउडर को डुप्लीकेट बनाकर बाजार में बेच रही है। इस शिकायत के आधार पर शुक्रवार को शिवम फार्मेसी जो हुजरात स्थित कार्यालय कार्रवाई की गई जिसमें 15 डिब्बे बॉडी ग्रोथ के बरामद हुए। इससे पहले टीम छतरी बाजार स्थित फैक्टरी पर भी पहुंची लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। शिवम फार्मेसी बिना लाइसेंस के ही यह नकली दवा बनाकर बाजार में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाती थी, जिसकी शिकायत भोपाल आयुष विभाग को की गई थी। इसके अलावा आयुष विभाग ने अन्य मेडिकल स्टोर को चेतावनी दी है कि वह इस तरह के प्रोडक्ट न खरीदें न बेचें।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 08, 2025 05:38:46
Patna, Bihar:अश्वनी चौबे ने राहुल गांधी और तेजस्वी को नटवरलाल बताया मुद्दा नहीं इसलिए फालतू चीजों को मुद्दा बना रहे हैं. 14 नवंबर को झूठ बोलने वाले वंशवादी भ्रष्टाचारी अपराधियों को राजनीतिकरण करने वाले कुछ नहीं बोल सकते हैं विपक्ष को 14 नवंबर बाद बक्सर जेल में बनने वाला फांसी का रास्ता गले में लगाकर इन्हें फांसी देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमारी होंगे इनमें कोई दो राय नहीं है. तेजस्वी 14 नवंबर के बाद जेल के काल कोठरी का मुख्य कैदी होगा सब लोग जमानत पर हैं इनके जमानत टूटेगा और जेल में होंगे. उनके मुख्य आका मेडिकल बिल पर है और अपराधियों का प्रचार चुनाव में कर रहे हैं. मैं आवेदन दिया है न्यायालय को लालू का मेडिकल बिल टूटे इसे जेल के अस्पताल में रखा जाए लालू यादव बहुत ही हिंसक आदमी है समाज में हिंसा फैला देगा बाहर रहकर
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 08, 2025 05:38:12
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर: भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर कॉल किया गया और व्हाट्सएप पर फोटो पर क्रॉस का निशान बनाकर संदेश भेजा गया। धमकी ने रवि किशन, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला और प्रवीन शास्त्री की तस्वीरों को शामिल किया था। सांसद के करीबी प्रवीन शास्त्री ने पुलिस को शिकायत दी; रामगढ़ताल थाना में तहरीर दी गई। कॉल 4 नवंबर की है। आरोपी ने खुद को गैंग से जोड़ा बताया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी ने कहा कि धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप चैट की जांच साइबर सेल कर रही है। पहले भी रवि किशन को बिहार से धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने चार दिन में गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
Nov 08, 2025 05:37:56
Beed, Maharashtra:बीड: सोन्याहून महाग असलेल्या व्हेल माशाची दीड कोटी रुपयांची उलटी बीडमध्ये जप्त, दोघांना अटक बीड शहरातील च-हाटा फाटा येथे कारमधून व्हेल माशाची उलटी (अंबर ग्रीस) विक्रीसाठी घेऊन जात असलेल्या दोघांना पोलिसांनी ताब्यात घेतले आहे. या कारवाईत पोलिसांनी दीडकोटी रुपयांच्या जवळपास किमतीचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. सोन्यापेक्षाही महाग समजल्या जाणाऱ्या व्हेल माशाच्या उलटीची विक्री करणारे दोघे बीड शहरात येत असल्याची गोपनीय माहिती शिवाजीनगर पोलिसांना मिळाली होती. या माहितीच्या आधारावर शहरानजीकच्या एका हॉटेलजवळ, चऱ्हाटा फाटा येथे सापळा रचण्यात आला. या दरम्यान दोघांना तातडीने ताब्यात घेण्यात आले. व्हेल माशाची दीड किलो वजनाची उलटी या कारवाईत शैलेंद्र प्रभाकर शिंदे आणि विकास भीमराव मुळे या दोघांना ताब्यात घेण्यात आले. पोलिसांनी या दोघांकडून दीड किलोच्या जवळपास वजनाची व्हेल माशाची उलटी (अंबर ग्रीस) जप्त केली आहे, ज्याची अंदाजित किंमत दीड कोटी रुपयांच्या जवळपास आहे. या उलटीची वनविभागाकडून प्राथमिक तपासणी करण्यात आली असून, पुढील तपासणीसाठी ती आता प्रयोगशाळेत पाठवली जाणार आहे. पकडलेल्या दोघांवर शिवाजीनगर पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आल्याचे निरीक्षक बांगरांनी सांगितले.
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Nov 08, 2025 05:37:34
Saiki, Bihar:नकाबपोश लूट के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। चंद घंटों में किया गया आरोपियों को गिरफ्तार। 2 आरोपियों के कब्जे से सोने चाँदी के जेवरात व नगदी रकम कुल कीमती 250000₹ बरामद किया गया था। एक और फरार आरोपी आया पकड़ में। लुट के तीनों आरोपी गया जेल। थाना सारंगढ़ में अप०क० 583/25 धारा 309 (6) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया व ग्रामीणों से सघन पूछताछ कर संदेहियो का पता किया गया जिसमे जानकारी मिली कि संदेही सुकेश कुमार सिदार जोगीडीपा से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य दो साथियो के साथ लूट कर लूट से प्राप्त नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात को आपस मे बटवारा करना बातये जाने से आरोपी पुरुषोत्तम सिदार जोगीडीपा को अभिरक्षा मे लेकर दोनों से सोना चांदी व नगद रकम करीबन 250000/रू जप्त किया गया बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी फरार था जिसे पुलिस कुछ ही घंटे के पकड़ लिए। जिसके पास से लाखों के जेवर और नगद राशि भी बरामद कर ली गई है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 08, 2025 05:37:11
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 7 नवंबर। हरियाणा पुलिस ने 5 से 20 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन का आग़ाज़ बेहतरीन रणनीति के साथ किया है। इस मिशन का प्रमुख उद्देश्य गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त भगोड़े अपराधियों को तेजी से कानून के दायरे में लाकर जेल भेजना और उनके आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। हरियाणा पुलिस ने 5 नवंबर को पहले ही दिन 32 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर ऐतिहासिक शुरुआत की है, जो हालिया समय में एक दिन में दर्ज की गई बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस ऑपरेशन का सीधा नेतृत्व आईजी क्राइम राकेश आर्य कर रहे हैं, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर (90342 90495) जनता के लिए साझा किया है ताकि कोई भी नागरिक गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे सके। पहले दिन की ऐतिहासिक सफलताः 32 आरोपी क़ाबू ऑपरेशन की शुरुआत वाले पहले दिन यानी 5 नवंबर को ही हरियाणा पुलिस ने एक ही दिन में 32 कुख्यात और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करके मिसाल कायम की है। इसके साथ ही 4 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, ताकि उनके आपराधिक इतिहास को अपडेट करके भविष्य में उनकी जमानत रद्द कराना और भारी संवैधानिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी सुनिश्चित करना आसान हो सके। यह उपलब्धि सिर्फ़ संख्या भर नहीं-बल्कि इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा पुलिस पूरी ताकत और सूझबूझ के साथ अपराध के खिलाफ़ ज़मीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार है। SHO और DSP पर सीधी जिम्मेदारी, ज़िलेवार लक्ष्य तय “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत हर थाना अपने क्षेत्र में “सबसे कुख्यात 5” अपराधियों की पहचान करेगा और उनकी गिरफ्तारी, सरेंडर या जमानत रद्दीकरण का सुनिश्चित करेगा। इसी तरह हर ज़िला और पुलिस जोन “सबसे कुख्यात 10” की सूची बनाएगा, जिन पर कार्रवाई की पूर्ण ज़िम्मेदारी एसपी, डीसीपी या सीपी की होगी। राज्य स्तर पर STF “सबसे कुख्यात 20” अपराधियों की सूची बनाकर उन पर सबसे कठोर कार्रवाई करेगी। इस ऑपरेशन में स्पष्ट किया गया है कि यदि अपराधी दोबारा वारदात करते हैं, तो क्षेत्राधिकार वाले SHOs or DSPs को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा यानी गिरफ्तारी के साथ-साथ रोकथाम को भी उतनी ही प्राथमिकता दी गई है। पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल हरियाणा पुलिस ने इस अभियान को सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय तेज़ किया गया है। सीमावर्ती जिलों में नाके लगाकर, संयुक्त छापेमारी और वारंट तामील जैसी कार्रवाइयाँ की जा रही हैं ताकि कोई फरार अपराधी राज्य बदलकर पहचान या कानूनी पकड़ से बच न सके। इस तरह एक इंटरस्टेट नेटवर्क बनाया गया है जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान और कस्टडी ट्रांसफर तुरंत हो सके। पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद हरियाणा पुलिस ने यह ऑपरेशन जनता की भागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आम नागरिकों को सीधी सूचना तंत्र में शामिल किया है। आईजी क्राइम राकेश आर्य का व्यक्तिगत नंबर सार्वजनिक करना पुलिस की पारदर्शिता और जनता के प्रति विश्वास का प्रतीक है। यह एक स्पष्ट संदेश है कि अपराध के विरुद्ध लड़ाई में जनता और पुलिस एक साथ हैं। फोकस-नतीजों पर, दिखावे पर नहीं अभियान का फोकस सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि वास्तविक नतीजों पर है कितनी गिरफ्तारियाँ हुईं, किन आरोपियों की जमानत रद्द हुई, किन अपराधियों की संपत्ति जब्त की गई, और कितनी नई वारदातें रोकी गईं। पुलिस थानों से लेकर एसटीएफ तक, हर स्तर पर काम का मूल्यांकन नतीजों के आधार पर होगा। पहले ही दिन की सफलता के बाद यह बिल्कुल साफ है कि “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” हरियाणा में अपराधियों के लिए ‘नो-प्लेस-टू-हाइड’ साबित होगा.
0
comment0
Report
TDTapan Deb
Nov 08, 2025 05:36:40
Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার के दक्षिण चেচাখेतায় নিজের ৭ মাস के कन्या সন্তানকে गला টিপে मেরে বাড়ির পাশে ডোবায় ফেলেছে মা। ঘটনাটি আলিপুরদুয়ার के दक्षिण चেচাখেতায় ঘটেছে। शुक्रवार দুপুর से बच्ची गायब। প্রতিবেশীরা देखেন बच्ची বিছানায় রয়েছে কিন্তু নেই। শহরে चर्चा होने लगी कि घर से बच्चा चोरी হয়েছে। তদন্ত শুরু হয়েছে। মহকুমা पुलिस আধিকারিক श्री nibas তদন্ত गये। বিকেল से সন্ধ্যা পর্যন্ত পুলিশের কুকুর দিয়ে তল্লাশি। পুলিশ কুকুর বাড়ি-ঘর ছাদ পর্যন্ত উঠে খোঁজ করেছে। রাত নাগাদ জেরা। মা পূজা ঘোষ প্রথমে বলেছিল শ্বশুরকে খেতে দিয়ে মেয়েকে ঘুম পাড়িয়ে স্নানে যান, পরে ফিরে দেখেন না। জেরা-এ নিজে স্বীকার করেন যে তিনি নিজের সন্তানকে গলা টিপে মেরে পাশের জলাশয়ে ফেলে দিয়েছেন। পরে রাতে পুলিশ পূজা ঘোষকে সঙ্গে নিয়ে জলাশয় থেকে উদ্ধার করে। এরপর তাকে গ্রেপ্তার করেন। আটক করা হয়েছে মেয়ের বাবা জয়দীপ ঘোষকে। আজ মৃত শিশুক ময়নাতদন্ত হবে। কী কারনে সন্তানকে খুন তা স্পষ্ট নয়। হতবাক প্রতিবেশীরা।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Nov 08, 2025 05:35:56
Bettiah, Bihar:Anchor से खबर है जहाँ एक बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चनपतिया विधानसभा के कुड़िया कोठी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे पश्चिम चंपारण के नौ सीट और पूर्वी चंपारण के 12 सीट को साधेंगे बता दे की पश्चिम चंपारण में नौ विधानसभा सीट है 2020 में एनडीए ने नौ विधानसभा सीट में आठ सीट पर जीत दर्ज की थी इस बार भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम चंपारण के नौ सीट और पूर्वी चंपारण के 12 सीट को जीतने के लिए लाखो की भीड़ को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला में उत्साह का माहौल है
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 08, 2025 05:35:34
Korba, Chhattisgarh:शुक्रवार को बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैतमा पुलिस चौकी इलाके के घुचवा बैरियर के पास एक बोलेरो ने सामने जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर हीं मौत हो गई. घटनाकारित करने के बाद बोलेरो चालक बोलेरो सहित भागने के फिराक में था जिसे राहगीरों ने रोका और चैतमा चौकी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चैतमा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत व्यक्ति का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया साथ हीं बोलेरो को जब्त कर चालक के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही शुरू की. बताया जा रहा है कि मृतक 35 वर्षीय पुजारी मरकाम उतरदा का रहने वाला था जो अपने घर से कटघोरा जाने के लिए निकला हुआ था. इसी दौरान एनएच मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है जो सड़क किनारे दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 08, 2025 05:34:12
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में विधवा महिला पर मायके में घुसकर एसिड अटैक किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को जेठ ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी करने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। महिला के इंकार करने पर गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। दरअसल कंपू थाना अंतर्गत अवाड़पुरा इलाका मुस्लिम बहुल्य बस्ती है। शुक्रवार शाम मायके में रही एक विधवा पर उसी के जेठ ने घर में घुसकर एसिड अटैक कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए ज्यारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। आरोपी का नाम मुशीर खान बताया गया है। आरोपी बोतल में एसिड लेकर पहुंचा था। आरोपी शादी करने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। जब महिला ने साफ तौर पर आरोपी से शादी करने से इंकार कर दिया, तब गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला का पूरा चेहरा, सीना, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के दौरान महिला अपने घर में सब्जी काट रही थी। तभी हमलावर जेठ के दुस्साहस की शिकार हो गई। पीड़िता की शादी 12 साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक शराब पीने का आदी था। 9 महीने पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता के एक दस साल का बेटा और चार साल की बेटी है। आरोपी मुशीर खान की भी पत्नी का देहांत हो चुका है। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। यही वजह है कि बच्चों से मिलने के बहाने महिला के मायके आता जाता था। वहीं घटना की सूचना पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दविश दी और देर रात हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top