icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
207123
KSKshitij SinghFollow1d ago

कासगंज में गंगा की गोद में छोड़े गए सैकड़ों कछुआ शावक, WWF की पहल से जलीय जीवों के संरक्षण को मि

Kasganj, Uttar Pradesh:**कासगंज** कासगंज में गंगा नदी के लहरा घाट पर वन्यजीव संरक्षण की एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां विश्व वन्यजीव कोष यानी WWF-India की ओर से कछुआ शावक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों नन्हे कछुओं को गंगा नदी में छोड़ा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी की जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना और जलीय जीवों का संरक्षण करना है। कार्यक्रम के दौरान पंगशुरा स्मिथी और पंगशुरा टेंटोरिया प्रजाति के कछुआ शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। दरअसल, इस संरक्षण अभियान के तहत स्थानीय किसानों और गंगा मित्रों की मदद से नदी किनारे कछुओं के अंडों और घोंसलों को सुरक्षित किया जाता है। अंडों से निकलने वाले बच्चों को विशेष नर्सरी तालाबों में रखकर बड़ा किया जाता है। इसके बाद उन्हें गंगा नदी में छोड़ा जाता है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला वन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके रावत और WWF के वरिष्ठ वैज्ञानिकों सहित कई विशेषज्ञ एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
207123
KSKshitij SinghFollow1d ago

पटियाली में नकली डीएपी खाद की कालाबाजारी का खुलासा, कृषि विभाग की टीम ने दो वाहनों को पकड़ा

Kasganj, Uttar Pradesh:**कासगंज** [ रिपोर्टर : क्षितिज सिंह ] कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में नकली डीएपी खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने अलीगंज रोड पर छापेमारी कर खाद से भरे दो वाहनों को पकड़ा। इस दौरान एक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग की टीम ने जब वाहनों में लदी खाद की जांच की तो उसके संबंध में कोई बिल और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 कट्टों में भरी डीएपी खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। खाद के नकली होने की आशंका के चलते विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु गुप्ता, पुष्पेंद्र और एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। खाद के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद खाद असली है या नकली। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report
Pinewz
207123
KSKshitij SinghFollow2d ago

कासगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 348 वाहनों के क‍िए चालान

Kasganj, Uttar Pradesh:क्षितिज सिंह, संवाददाता कासगंज। कासगंज में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात माह नवंबर के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 348 वाहनों के चालान कर कुल 8 लाख 26 हजार 500 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया। बुधवार को प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह और एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में राजकोल्ड तिराहा और अनाज मंडी अमांपुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर के माध्यम से तेज रफ्तार में चल रहे 207 वाहन भी कार्रवाई के दायरे में आए। वहीं, सड़क सुरक्षा को लेकर मंडी समिति में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए और किसानों को जागरूक किया गया, ताकि कोहरे और रात के अंधेरे में सड़क हादसों को रोका जा सके। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर तक चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
207123
KSKshitij SinghFollow3d ago

मराठा होटल फायरिंग मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बुलेट बाइक बरामद

Kasganj, Uttar Pradesh:**कासगंज** कासगंज-बदायूं रोड स्थित मराठा होटल पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। होटल मालिक के साथ विवाद के बाद गोली चलाने के मामले में वांछित आरोपी प्रिंस ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर की रात मराठा होटल पर विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में कोतवाली कासगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत दो नवंबर को पुलिस टीम ने हनौता पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस ठाकुर पुत्र हरेंद्र सोलंकी, निवासी गेंदूपुरा थाना अमांपुर, हाल निवासी मोहल्ला जय-जयराम कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कासगंज और अमांपुर थानों में आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Pinewz
207123
KSKshitij SinghFollow4d ago

कासगंज में होटल संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे ओंकार सिंह

Kasganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कासगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां माराठा होटल के संचालक ओंकार सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने होटल संचालक ओंकार सिंह को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, इस हमले में होटल संचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान की पूरी गतिविधि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Back to top