icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली में प्रभुजनों के लिए मासिक स्वास्थ्य शिविर में भारी संख्या में परीक्षण

Karauli, Rajasthan:प्रभुजनों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, करौली में प्रभुजनों की सेवा और स्वास्थ्य देखभाल को लेकर मासिक स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया। करौली स्थित काव्या शिक्षा एवं विकास सेवा संस्थान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीणा ने करीब 75 प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य प्रभुजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान संस्थान के मैनेजर हिमांशु लवानिया सहित संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। संस्थान में हर माह नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे यहां रह रहे प्रभुजनों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जा सके। संस्थापन की ओर से बेसहारा और जरूरतमंद प्रभुजनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिजनों की तलाश कर उन्हें अपनों से मिलाने के प्रयास भी किए जाते हैं। संस्थान प्रबंधन के अनुसार प्रभुजनों की देखभाल और पुनर्वास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।
0
0
Report

साहिबगंज के सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सिविल सर्जन ने निजी अस्पताल पर छापा

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज सदर अस्पताल की अव्यवस्था से नाराज होकर आज सिविल सर्जन साहिबगंज ने सदर अस्पताल के डी एस के निजी अस्पताल पर छापा मार कर सरकार को रिपोर्ट कर दिए. वही डी एस इस छापा मारी को गलत बताते हुए आरपार का एलान कर दिया. दरअसल सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान का कहना हैँ की सुबह 10 से 11 बजे सदर अस्पताल निरिक्षण पर पहुंचें जहाँ उन्हें ओपीडी में केवल एक डॉक्टर मिले और मरीज परेशान थे. तक़रीबन एक घंटा रहने के बाद भी डी एस डॉ देवेश कुमार नहीं आये. यह इनकी हमेशा का शिकायत रहा हैँ. जिस करण सदर अस्पताल में जिला प्रशासन का सीधा हस्तक्षेप होने लगा इसके बाद भी उनमे सुधार नहीं हुआ. जब मैं उनके आवास पहुंचा तो पाया की उनके आवास पर प्राइवेट हॉस्पिटल चल रहा हैँ जिनमे अल्ट्रासाउंड सेंटर भी हैँ. मरीज बैठे थे और स्टाफ से पता चला की डॉ देवेश अपने आवास पर हैँ जो की उसी बिल्डिंग में और मरीज लाइन लगाकर बैठे हैँ. जबकि इस वक्त डॉ देवेश को अपने सदर अस्पताल के ड्यूटी में होना चाहिए था. जो भी मैंने देखा पाया सब को रिकॉर्डिंग कर के विभाग को भेज दिया. अस्पताल में डॉ की कमी नहीं होने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हैँ. वही डी एस डॉ देवेश कुमार ने कहा की सिविल सर्जन کا छापा गलत हैँ. मेरी अनुपस्थिति में आकर क्या देखा. अस्पताल को लेकर जो भी वो आरोप लगा रहे हैँ बेबुनियाद हैँ. एक साल से मैं डीएस हूँ इस दरमियान जो मेरा परफॉरमेंस रहा हैँ वही मेरी काम को दर्शाता हैँ. जहाँ तक रहा ड्यूटी का तो मेरा 6 घंटा नहीं 24*7 ड्यूटी हैँ और मुझे रात में भी समस्याओ को निपटना होता हैँ.बहरहाल स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियो का सीधा आमने सामने चुनौती जिला में चर्चा का विषय हैँ अब देखना होगा सिविल सर्जन अपना कदम पीछे हटाते हैँ या फिर डीएस पर कोई कार्यवाही होती हैँ. बाइट :- डॉ रामदेव पासवान सिविल सर्जन, साहिबगंज। बाइट :- डॉ देवेश कुमार डी एस, सदर अस्पताल साहिबगंज.
0
0
Report

गोरखी में शराब दुकान हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम गोरखी में शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। मुख्य मार्ग पर संचालित शासकीय शराब दुकान को गांव से हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। महिलाओं के सड़क पर बैठने से सुल्तानगंज-बिलहरा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गोरखी में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर गोरखी सहित सुनवाहा, कोटिखोह और खामखेड़ा गांव के ग्रामीण एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर शराब दुकान संचालित होने से आए दिन शराबियों का जमावड़ा रहता है और महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाओं से परेशानी बढ़ रही है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनका ज्ञापन लिया और शराब दुकान को हटाने की मांग पर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

संगम तट पर लेटे बजरंगबली का दरबार 14वें दिन खुला, श्रद्धालु दर्शन

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में 14वें दिन खुल गया लेटे हुए बजरंगबली का दरबार, भव्य श्रृंगार और आरती के साथ दर्शन के लिए खोले गए मंदिर के कपाट। मां गंगा और मां यमुना के जल वापसी के बाद opened हनुमान मंदिर का कपाट। 13 दिनों तक जलशयन में रहने के चलते बंद था हनुमान मंदिर का कपाट। प्रयागराज के संगम तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के कपाट 14वें दिन श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए हैं। 13 दिनों तक हनुमान जी के जलशयन में रहने के बाद 14वें दिन मां गंगा और मां यमुना मंदिर के कॉरिडोर से वापस लौट गईं। मंदिर की साफ सफाई के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। लेटे हुए बजरंगबली का पंचामृत अभिषेक के बाद वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और भव्य आरती के साथ मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खुल दिए गए। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए बजरंगबली के दरबार में पहुंचे। प्रयागराज के संगम तट पर शनिवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 13 दिनों तक जलशयन में रहने के बाद लेटे हनुमान जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। मान्यता के अनुसार, गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के दौरान हनुमान जी जलशयन में चले जाते हैं और इसी वजह से मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जिस वर्ष संगम स्थित लेटे हनुमान जी जलशयन में होते हैं तो उस वर्ष शहर में विपत्ति नहीं आती है। 14वें दिन जलस्तर वापस लौटने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बजरंगबली के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर में साफ़ सफ़ाई की गई और मंदिर के महंत बलबीर गिरी महराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन किए।
0
0
Report

कटनी में नेशनल लोक अदालत: सिविल, बैंक, विद्युत मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में नेशनल लोक अदालत, सिविल से लेकर बैंक और विद्युत मामलों के निराकरण पर जोर एंकर: कटनी जिले में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। सिविल और आपराधिक मामलों के साथ-साथ कुटुंबर न्यायालय, राजस्व, विद्युत विभाग, बैंक एवं अन्य संबंधित मामलों का भी आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निराकरण किया जाएगा। वीओ: नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे मुकदमों से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर मामलों का निराकरण किया जाता है, जिससे लोगों के समय और खर्च दोनों की बचत होती है।वहीं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को भी लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली बिल, बैंक से जुड़े मामले, राजस्व प्रकरण और अन्य विवादों में भी पक्षकारों को समझौते के जरिए राहत देने की पहल की जा रही है। बाइट — प्राधिकरण सचिव रिडालनी सिंह
0
0
Report

तीज मिलन वीडियो पर कांग्रेस–भाजपा के बीच सांस्कृतिक विवाद जारी

Raipur, Chhattisgarh:बालोद तीज के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ में सियासत का नया रंग देखने को मिला है। संजारी-बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के डांस वीडियो पर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। मंच तीज मिलन का था, गाना था— \"दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी\", और इसी धुन पर शुरू हो गया सियासी संग्राम। भाजपा ने इसे संस्कृति का अपमान बताया, तो विधायक ने भी भाजपा की मंत्री के 'फैशन शो' की याद दिलाते हुए तीखा पलटवार कर दिया। वॉयस ओवर -  तीज की मस्ती और जुबान पर शराब का तराना! संजारी-बालोद में आयोजित महिला तीज मिलन समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा महिलाओं के साथ जमकर थिरकती नजर आईं। लेकिन जैसे ही वीडियो सामने आया, भाजपा ने इसे सीधे शराब घोटाले और गंगाजल की कसम से जोड़कर सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। भाजपा का कहना है कि पारिवारिक और पारंपरिक पर्व पर शराब के गानों पर झूमना मात्रृ शक्ति और छत्तीसगढ़ी परंपरा का अपमान है। बाइट : चेमन देशमुख, जिलाध्यक्ष, भाजपा "छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति का इससे बड़ा अपमान क्या होगा... तीज हमारा पारिवारिक त्योहार है और इस पर शराब के गानों पर झूमना कहीं से भी सभ्य नहीं है। यही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।" वॉयस ओवर - भाजपा के वार पर विधायक संगीता सिन्हा ने भी दो टूक जवाब दिया। उन्होंने इसे महिलाओं का सहज हंसी-मजाक बताते हुए कहा कि भाजपा को दूसरों के घर में ताक-झांक करने की पुरानी आदत है। पलटवार करते हुए उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री के हालिया रैंप वॉक का जिक्र छेड़ा और पूछा कि जब उनकी मंत्री 'जलवा' गाने पर वॉक करती हैं, तब भाजपा की संस्कृति कहां चली जाती है? बाइट : संगीता सिन्हा, विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष "यह बचपन की यादों को ताजा करते हुए सिर्फ एक मौज-मस्ती थी, इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है। महिलाएं एंजॉय कर رہی हैं तो इसमें आपत्ति क्यों? भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके, जहां उनकी महिला एवं बाल विकास मंत्री 'जलवा' गाने पर रैंप वॉक कर रही हैं।" तीज मिलन का यह पारिवारिक उत्सव अब पूरी तरह सियासी अखाड़े में तब्दील हो चुका है—जहां एक तरफ शराबबंदी के अधूरे वादों की गूंज है, तो दूसरी तरफ 'जलवा' बनाम 'दो घूंट' का वार-पलटवार।
0
0
Report
Advertisement

बेटे को बचाने के लिए पिता नाले में कूदा, तेज बहाव में लापता

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बेटे को बचाने के लिए नाले में कूदा पिता पानी के तेज बहाव में बहा, पिता के साथ नाले में कूदे एक अन्य अधेड़ और किशोर को ग्रामीणों ने बचाया, पानी के तेज बहाव के कारण नाले में कूदा पिता लापता, पिता की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गोताखोर और ग्रामीण अधेड़ की तलाश में जुटे, चेकडैम से रपटा पार करने के दौरान हुआ हादसा, पैर फिसलने से नाले में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए साथी युवक के साथ नाले में कूदा था पिता, ग्रामीणों के मुताबिक चेकडैम से नाला पार कर मछली पकड़ने जा रहे थे दोनों अधेड़ और किशोर, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का मामला।
0
0
Report

डिप्टी सीएम पाठक ने दिवंगत अनिल शर्मा के शोकसभा में श्रद्धांजलि दी

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। परिजनों से मुलाकात कर डिप्टी सीएम ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात, डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान। शिकारपुर में डीबाई रोड स्थित फार्म हाउस में चल रही शोक सभा। लंबी बीमारी के चलते हुआ था भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन। खुर्जा और शिकारपुर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे अनिल शर्मा। सपा पर हमलावर हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही सपा। सपा की अराजकता और गुंडई को प्रदेशवासी आज भी भूले नहीं हैं। सपा सरकारों में गुंडई-अराजकता बढ़ने का आरोप, कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अरुण उर्फ आशु को गिरफ्तार किया

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करके हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा टीम ने जानलेवा हमला करके हत्या के प्रयास मामले के आरोपी अरुण उर्फ़ आशु वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में बलबीर सिह वासी फौजी प्लाट पेहवा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। दिनाक 10 सितम्बर 2026 को रात को खाना खाकर सरस्वती घाट पर बर्फ की फैक्टरी के सामने बाथरुम के पास रेहडी पर बिस्तर लगा कर सो रहा था। समयकरीब समय 1-30 बजे सुबह एक नौजवान लडका आया और रेहडी के पास से पत्थर उठाकर उसके सिर मे मारा। पत्थर लगने से उसकी आँख खुल गई और वह खडा हो गया। उसके बाद लडके ने दोबारा साईड से पत्थर उठाकर उसके सिर और मुँह पर हमला किया। उसके आरोपी ने पीछे से पत्थर उसके सिर के पीछे हिस्से मे मारा और वह रेहडी से नीच उतर गया। उसके बाद भी वह उसके ऊपर पत्थर से हमला करता रहा। उसके बाद वह वहां से जान बचाकर भाग गया। किसी ने उसे उसे ईलाज के लिये एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल करवा दिया जहा पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई लोकित को सौंपी गई है। दिनांक 11 सितम्बर 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्ग निर्देश में पीएसआई लोकित, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार व सिपाही रौनक की टीम ने जानलेवा हमला करके हत्या के प्रयास मामले के आरोपी अरुण उर्फ़ आशु वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराव ममता गेस्ट हाउस में जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन, 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान

Mohammad RajaMohammad RajaFollow11m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस) -समाजवादी पार्टी पीडीए के तत्वावधान में कस्बे के ममता गेस्ट हाउस में जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ललित बघेल रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र बघेल ने किया lकार्यक्रम में झांसी से आए वरिष्ठ समाजवादी नेता महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में महेश कश्यप ने कहा कि आज सर्व समाज का व्यक्ति पीडीए और समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस भी उम्मीदवार को यहां से प्रत्याशी घोषित करेंगे, सभी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर उसे चुनाव जिताने का कार्य करेंगे। महेश कश्यप ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश की जनता को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विशेष रूप से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग वर्तमान सरकार से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल गेहूं, चावल और चीनी देने से राशन व्यवस्था पूर्ण नहीं हो जाती। वर्ष 2017 में अखिलेश यादव सरकार द्वारा जरूरतमंदों को अधिक व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में पीडीए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी डॉ. ललित बघेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बनी सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवेंद्र कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल,धीरज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य डिंपल बघेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह मनोज बघेल, संदीप वाल्मीकि, ब्रह्मदेव कश्यप, नेहा सिंह, सूरजपाल सिंह, संतोष बघेल मुराद अली, गुड्डू अंसारी, राहुल अंसारी, संजीव यादव, लालू यादव, जितेंद्र बघेल, सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

निंबाहेड़ा नगरपरिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी रवाना किए, परिणाम का इंतजार

Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में मतदान खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। नतीजों से पहले दोनों दल प्रत्याशियों को एकजुट रखने के साथ ही राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गए हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को निंबाहेड़ा हाईवे स्थित एक होटल पर बुलाया गया, जहां से दो बसों में बैठाकर उन्हें अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया गया। प्रत्याशियों के रवाना होने के दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी गोपनीय स्थान के लिए रवाना किया गया है। दोनों दलों ने प्रत्याशियों के ठहरने की जगह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अब सभी की नजरें 14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

करौली में डगर वाले हनुमान मंदिर की पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना

Karauli, Rajasthan:डगर वाले हनुमानजी की पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना, जिला करौली पदयात्रा शुरू होने से पहले नौलखा बाग में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन किया गया और आरती की गई। इसके बाद भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। बड़े भक्त मंडली के सदस्य श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और सुख-समृद्धि की कामना की। পদयात्रा बुगडार गांव स्थित डगर वाले हनुमान मंदिर पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह नजर आया।
0
0
Report

लोकेशन// उन्नाव उन्नाव में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, 2027 चुनाव की

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow17m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:लोकेशन// उन्नाव उन्नाव में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, 2027 चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन उन्नाव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध जोन के प्रभारी अब्दुल हन्नान का उन्नाव जनपद में प्रथम आगमन हुआ। उनके उन्नाव पहुंचने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। अब्दुल हन्नान ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार के सड़क निर्माण को लेकर दिए गए कथित बयान पर तंज कसते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि सड़क बनने के बाद गड्ढे होना स्वाभाविक है, जैसी बातें सिर्फ कोई अनपढ़ ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं मिलना उसका अधिकार है। बैठक के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की जानकारी भी ली गई। अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट :- अब्दुल हन्नान राष्ट्रीय सचिव (अवध जोन) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top