icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुकेरियां: बीजेपी के दो councillors ने धोखा देकर आप ने नगर निगम बना ली

Hoshiarpur, Punjab:मुकेरियां की सियासत में बड़ा भूचाल। बीजेपी के हाथ से छीनकर आप ने बनाई मुकेरियां में नगर कौंसिल। बीजेपी के दो कौंसलर बगावत कर हुए आप में शामिल। आम आदमी ने मुकेरियां में बनाई नगर कौंसिल。 होशियारपुर मुकेरियां में भाजपा को उस समय तेज झटका लगा जब रातों रात भाजपा के दो कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और अगले ही दिन मुकेरियां में आम आदमी पार्टी ने अपनी नगर कौंसिल बना डाली। इस संबंध में ZEE MEDIA से खास बातचीत दौरान विधायक जंगीलाल महाजन ने बताया कि मुकेरियां में भारतीय जनता पार्टी की नगर कौंसिल बनने जा रही थी पर हमारे दो काउंसलरों ने धोखे बाजी की है। रातों रात पता नहीं किस लालच या फिर दबाव में उन्होंने यह फैसला लिया। आज अगर मुकेरियां में नगर कौंसिल पर आप पार्टी ने कब्जा किया भी है तो वह धोखेबाजी और फरेब के साथ किया है। वहीं जंगलाल महाजन का कहना है कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि नगर कौंसिल पर अब आप पार्टी काबिज है बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुकेरियां की जनता दोबारा भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगी और पंजाब में इस बार भाजपा की सरकारी हो बनेगी। One to one with MLA MUKERIAN jungilal mahajan
0
0
Report
Advertisement

इंदापूर में लगातार दूसरे दिन रिमझिम वर्षा, तालुक़े के कई गांवों में बारिश तेज

Rui, Maharashtra:इंदापूर शहरात सलग दुसऱ्या दिवशी रिमझिम पावसाची हजेरी... तालुक्यात अनेक गावात पावसाची दमदार हजेरी... इंदापूर शहरात सलग दुसऱ्या दिवशी रिमझिम पावसाने हजेरी लावली तर तालुक्यातील अनेक गावांमध्ये पावसाने दमदार हजेरी लावली... अनेक दिवसांच्या उकाड्यानंतर वातावरणात गारवा निर्माण झाल्याने नागरिकांना दिलासा मिळाला. सकाळपासून अधूनमधून सुरू असलेल्या हलक्या सरींमुळे शहरातील रस्ते ओलेचिंब झाले असून दैनंदिन जनजीवन मात्र सुरळीत सुरू आहे. मागील अनेक दिवसांनी पावसाने उघडीप दिली होती मात्र सोमवारी तालुक्यात बऱ्याच गावांमध्ये जोरदार हजेरी लावली.
0
0
Report

मैनपुरी-करहल रिश्तेदारी जा रहे देवर-भाभी का हादसा,कार नहर में गिरी,भाभी सुमन की मौत,फौजी देवर घायल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow2m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रिश्तेदारी जा रहे देवर-भाभी की कार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी,जिससे कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जानकारी के अनुसार भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोतपुरा निवासी फौजी मुकुल कुमार अपनी भाभी सुमन के साथ कार से सिरसागंज रिश्तेदारी जा रहे थे। करहल-मैनपुरी मार्ग पर रतिभानपुर नहर पुल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक करते समय कट मार दिया-आरोप । टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पानी भरी नहर में गिर गई और पल भर में पानी में समा गई। चीख-पुकार सुन राहगीर दौड़े और दोनों को बाहर निकाला। दोनों बेहोश थे,तत्काल उन्हें सैफई अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने भाभी सुमन को मृत घोषित कर दिया। देवर मुकुल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सुमन की चंद महीने पहले ही शादी हुई थी और उनके पति पंकज जम्मू-कश्मीर में फौज में तैनात हैं।
0
0
Report

सावन में 83 मंदिरों में रुद्राभिषेक, 9.33 लाख बजट मंजूर

Jaipur, Rajasthan:Anchor-सावन माह में प्रदेश के देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले शिवालयों में इस बार पूरे महीने शिवभक्ति का विशेष वातावरण रहेगा। देवस्थान विभाग ने राज्यभर के 83 प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन के लिए 9 लाख 33 हजार रुपए का बजट जारी किया है। प्रत्येक मंदिर को 21-21 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है, जबकि राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन के लिए अलग से 51 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सावन के पहले सोमवार को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का दुग्ध, जल और पंचामृत से अभिषेक किया गया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की गई है। देवस्थान विभाग के अधिकारियों के अनुसार सावन माह के दौरान सभी चयनित मंदिरों में नियमित रुद्राभिषेक, शिव पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दर्शन और पूजा-अर्चना सुचारु रूप से हो सके। विभाग का मानना है कि सावन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का भी अवसर है। इसी उद्देश्य से विभाग के अधीन मंदिरों में पूरे महीने विशेष पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

यूरिया कालाबाजारी के खिलाफ किसान कृषि विभाग के बाहर धरना दे रहे हैं

Kota, Rajasthan:यूरिया की कालाबाजारी के आरोप पर भड़के किसान, कृषि कार्यालय के बाहर धरना टोंक में किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय के बाहर किसान नेता रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि वे फसल खराबे की जानकारी लेने कृषि कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी। इससे नाराज किसानों ने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया और कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और फसल खराबे के मामलों में पारदर्शिता बरतने की मांग की। मौके पर किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच समझाइश का प्रयास जारी है。
0
0
Report

एसएसबी के दो जवान गिरफ्तार, 225 लीटर शराब बरामद: सिमराहा पुलिस की कार्रवाई

Forbesganj, Bihar:शराब तस्करी कर रहे एसएसबी के दो जवान गिरफ्तार, सिमराहा पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद भारत नेपाल सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी के दो जवान ही निकले शराब तस्कर। किशनगंज में पदस्थापित फारबिसगंज वार्ड संख्या 23 आलम टोला के रहने वाले 32 वर्षीय तनवीर आलम पिता मो.अंजार को सिमराहा थाना पुलिस ने एसएसबी की गाड़ी से शराब तस्करी कर फारबिसगंज लेकर जाने के क्रम में एनएच 27 पर पकड़ा। एसएसबी जवान के साथ उनका एक अन्य साथी तस्कर फारबिसगंज के बंगाली टोला वार्ड संख्या 24 का 34 वर्षीय रोहित कुमार पिता बिनोद साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमराहा थाना पुलिस और जिले की एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने 225 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया। एसएसबी 12वीं बटालियन किशनगंज में पदस्थापित तनवीर आलम किशनगंज से फारबिसगंज एसएसबी की गाड़ी से लौट रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दोनो तस्कर सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार संख्या BR06BU9873 से लौट रहा था। सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती और एएलटीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई पोठिया मोड़ के पास किया। सूचना पर पोठिया मोड़ के पास पुलिस द्वारा वाहनों की जांच शुरू की गई और इसी क्रम में जब सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार को रुकने का इशारा किया तो कार को चालक तेजी से भगाने लगे। जिसे नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से एसएसबी जवान और उसके ड्राइवर दोनों को धर दबोचा है। पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। गाड़ी से 21 कार्टन में बंद 225 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत शराब की पूरी खेप को जब्त कर लिया और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। छापेमारी दल में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, एएलटीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार, सिमराहा थाना के एएसआई पारसनाथ, होमगार्ड के जवान मिथिलेश कुमार, योगेंद्र कुमार और महिला सिपाही प्रीति कुमारी शामिल थी।
0
0
Report

चिकन की हड्डी फंसी: चिपळूण अस्पताल में एंडोस्कोपी से मरीज की जान बची

Ratnagiri, Maharashtra:स्वरयंत्रात अडकलेले चिकनचे हाड काढण्यात यश..चिपळूणच्या वालावलकर रुग्णालयातील डॉक्टरांची कौतुकास्पद कामगिरी!.. च Chipalun येथील एका ५३ वर्षीय व्यक्तीच्या घशात जेवताना चिकनचे हाड अडकून जीव धोक्यात आल्याची घटना घडली. त्रास सुरू होताच रुग्णाला रात्रीच वालावलकर रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.. तेथील ई.एन.टी. तज्ज्ञ डॉ. प्रतीक शहाणे यांनी तपासणी करून कसलीही चिरफाड न करता एन्डोस्कोपीच्या साहाय্যाने अत्यंत कुशलतेने ते हाड बाहेर काढले.. भूलतज्ज्ञ डॉ.निवेदिता, डॉ. अभिजीत,डॉ.मयूर आणि वैद्यकीय टीमच्या सहकार्यामुळे ही क्लिष्ट शस्त्रक्रिया यशस्वी झाली असून,डॉक्टरांच्या वेळेवर घेतलेल्या निर्णयामुळे रुग्णाचे प्राण वाचले आहेत..
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में जोन-12 के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई में देरी, आम नागरिक फंसे

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर धार्मिक नाम से फसाया जा रहा लोगों को अवैध कॉलोनी में। बुधरपुरा में बसाई जा रही गोवर्धन बाग के नाम से अवैध कॉलोनी। नहीं थम रहा जोन -12 में अवैध कॉलोनी का निर्माण。 धड़ल्ले से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी。 कार्यवाही में देरी की वजह से फस चुके होते हैं सैकड़ो लोग। जोन -12 में कालवाड़ भूधरपुरा चल धड़ल्ले से अवैध निर्माण। प्रवर्तन शाखा की अनदेखी से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी। प्रवर्तन अधिकारी की जानकारी के बावजूद कार्यवाही नहीं होना कर रही सवाल खड़े ? जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहे भूकारोबारियों के हौसले। अवैध कॉलोनी में फसाया जा रहा आम जनता को。
0
0
Report
Advertisement

पटवारियों के हल्ला बोल: पदोन्नति-वेतन मांगों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Dhamtari, Chhattisgarh:पटवारियों का हल्ला बोल, पदोन्नति और वेतन को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन धमतरी जिले में सोमवार को राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित रहा... अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रमुख सहित सभी तहसीलों के राजस्व पटवारियों ने एक दिवसीय हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन किया... हड़ताल के चलते नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र सहित राजस्व से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित रहे, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा... राजस्व पटवारी संघ का कहना है वर्षों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सेवा देने के बावजूद उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है... इसके साथ ही समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने से भी पटवारियों में लगातार नाराज़गी बनी हुई है... इन्हीं मांगों को लेकर संघ ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग उठाई... संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी जायज़ मांगों पर फ़ौरन सकारात्मक फ़ैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज़ करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा... ऐसी स्थिति में राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित होंगे, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
0
0
Report

श्रावण के पहले सोमवार पर नर्मदापुरम में कांवड़ यात्रा ने हर भक्त को लुभाया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- श्रावण के पहले सोमवार पर नर्मदापुरम में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर हजारों शिवभक्तों ने मां नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की और फिर कंधों पर पवित्र जल लेकर भगवान जटाशंकार महादेव के लिए पैदल रवाना हो गए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा। श्रावण के पहले सोमवार पर शुरू हुई यह ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को पचमढ़ी स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यह कांवड़ यात्रा कई पड़ावों से होकर 10 अगस्त को पचमढ़ी स्थित भगवान जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रावण मास में इस जलाभिषेक को विशेष पुण्यदायी माना जाता है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और धार्मिक गरिमा के साथ यात्रा पूरी करने की अपील की है。
0
0
Report

जेपीएससी परीक्षा घोटाले पर छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, सरकार से तुरंत जांच मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों का ये प्रदर्शन अलग अलग गुट में बंट गया है। जयपाल सिंह स्टेडियम में जेपीएससी 14 वीं पीटी परीक्षा मामले में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे आंदोलनकारी छात्र रामावतार महतो ने कहा, हम लोग 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं। परीक्षा में बहुत गड़बड़ी हुई है; राज्य सरकार CID से जांच करवा रही है पर जब तक राज्य सरकार उसे रद्द नहीं करेगी तब तक मंशा स्पष्ट नहीं होगी। हम लोग अनिश्चितकालीन धरना हैं, जिसमें गड़बड़ी पाई गई है उसको रद्द कर फिर से परीक्षा की जाए। और परीक्षा लेने वाली एजेंसी TDPL ब्लैकलिस्टेड कंपनी है, जिसे परीक्षा का जिम्मा दिया गया था। आंदोलन दो गुट में बंटा हुआ है इसको लेकर रामावतार महतो ने कहा, कुछ असामाजिक तत्व हमारे आंदोलन में घुस गए थे जिसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई है। SDM और उपायुक्त के माध्यम से सूचना दी गई है। चार लोगों को चिन्हित किया गया है, उनके साथ बहुत सारे अन्य लोग हैं जो इस धरना को अलग अलग करने का प्रयास कर रहे हैं, ये किसी खास राजनीतिक पार्टी के माध्यम से किया गया जो उनके प्रदर्शन में नजर भी आता होगा कि कौन सी पार्टी है। प्रशासन में उस पर जल्द कार्यवाहि के भरोसा दिलाया है। मैं और दीनबंधु मिल कर छात्रों के इस प्रदर्शन की शुरुआत किया था, 25 जुलाई से बापू वाटिका में धरना प्रदर्शन शुरु हुआ था, देवेंद्र महतो जो छात्र नेता हैं उन्होंने समर्थन दिया है। राजनीतिक मंच के माध्यम से अगर हम प्रदर्शन करते हैं तो उसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द सरकार से मिलेगा, हम लोग चाहते हैं राज्य सरकार जितना जल्दी बुलाए, हम लोग चाहते हैं मांग पूरा हो। छात्र विचलित हैं, पढ़ाई छोड़ कर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बाइट रामावतार महतो, छात्र नेता, प्रदर्शन कारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top