icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow27 Aug 2024, 01:08 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बैतूल के सूर्य परिवार मंदिर में भाई दूज के खास उत्साह और दिव्य समागम

Betul, Madhya Pradesh:भाई दूज का त्योहार, भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की मिठास का प्रतीक। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल में एक ऐसा अनूठा मंदिर भी है, जहां भाई दूज का पर्व बेहद खास मान्यता के साथ मनाया जाता है। इस मंदिर का नाम है सूर्य परिवार मंदिर, जिसे लोग प्यार से भाई-बहन का मंदिर भी कहते हैं। बैतूल के खेड़ी घाट पर ताप्ती नदी के पावन तट पर स्थित इस मंदिर की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां एक साथ सूर्य देव के चार संतानें विराजमान हैं। एक ओर हैं न्याय के देवता शनिदेव और मृत्यु के देवता यमराज, तो दूसरी ओर उनकी बहनें मां ताप्ती और मां यमुना। यानी एक ही मंदिर में भाई-बहन के इस दिव्य परिवार के दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भाई दूज यानी यम द्वितीया का संबंध सीधे यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर आमंत्रित कर उनका सत्कार किया था। तभी से भाई दूज पर बहन के घर जाकर तिलक लगवाने और भाई की लंबी उम्र की कामना करने की परंपरा चली आ रही है। इसी आस्था के चलते बैतूल के इस मंदिर में भाई दूज के दिन विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस पावन अवसर पर भाई-बहन एक साथ ताप्ती नदी में स्नान करते हैं और सूर्य परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना कर यमराज तथा शनिदेव से रक्षा की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि ऐसा करने से यम बाधाओं से मुक्ति मिलती है, अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। भाई दूज के अवसर पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कोई अपने भाई के साथ ताप्ती में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचता है, तो कोई मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगता है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की आस्था और पौराणिक परंपरा का अनूठा केंद्र है। खास बात यह है कि जिस भाई दूज पर देशभर में बहनें अपने भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं, उसी दिन बैतूल के इस मंदिर में यमराज और शनिदेव के साथ उनकी बहनों मां ताप्ती और यमुना के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि बैतूल का यह अनूठा सूर्य परिवार मंदिर भाई दूज पर श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र बन जाता है। जहां नदी की लहरों के बीच आस्था की डुबकी लगती है और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है。
0
0
Report

जींद डायल 112 कर्मियों के शराब पीकर ड्यूटी पर आरोप, मेडिकल रिपोर्ट नकारात्मक

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में डायल 112 के कर्मचारियों पर शराब पीकर ड्यूटी करने और आम लोगों के साथ बदसलूकी करने के आरोपों से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पुलिस का पक्ष सामने आया है। जींद पुलिस के अधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 की ERV-378 टीम मौके पर पहुंची थी। कर्मचारियों पर शराब पीने के आरोप लगाए गए थे, लेकिन पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, वीडियो में आरोप लगाते दिखाई दे रहे राहुल ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात 11 बजकर 29 मिनट पर ERV इवेंट जनरेट हुआ था। बस्ती में जुआ खेले जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही ERV-378 के दो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए。 इसी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें राहुल नाम के व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारियों पर शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और SHO के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों का मेडिकल करवाया。 पुलिस अधिकारी का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, पुलिस के अनुसार राहुल ने भी अपने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए माफी मांगी है。 अधिकारी ने यह भी बताया कि राहुल के खिलाफ पहले से जमीन विवाद को लेकर एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पूरे मामले में पुलिस कर्मचारियों की ओर से कोई शिकायत या अन्य तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का जनता को संदेश पुलिस कर्मचारी भी अपने परिवार को छोड़कर जनता की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करते हैं। किसी भी घटना का वीडियो सामने आने पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करने और उसे गलत तरीके से प्रचारित करने से बचना चाहिए। किसी भी शिकायत की स्थिति में पुलिस को सूचना दें, ताकि निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा में रिश्ते की रंजिश हत्या: चचेरे ने घर में घुसकर गोली मार दी

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में रिश्ते का कत्ल! घर में घुसकर चचेरे भाई ने काशिकान्त ठाकुर को मारी गोली, मौके पर मौत; आरोपी के पास से पिस्टल, खोखा और 40 कारतूस बरामद, 5-6 लोग थे निशाने पर, दीपावली की रात मारी गोली गांव में छाया मातम, दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पुरानी रंजिश में एक चचेरे भाई ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव की है, जहां रविवार देर दीपावली की रात कुमुद ठाकुर ने घर में घुसकर 55 वर्षीय शशिकांत ठाकुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने से पहले आरोपी ने गांव में अपने करीब 5 से 6 रिश्तेदारों के घर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी के खौफ से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह शशिकांत ठाकुर के घर पहुंचा। वहां मुख्य दरवाजा खुला था और शशिकांत आंगन में बैठे हुए थे। आरोपी ने मौका मिलते ही उन पर गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार होने लगा, लेकिन करीब दो किलोमीटर दूर बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलौल गांव में एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, खोखा और 40 जिंदा कारतूस के अलावा बुलेटप्रूफ जैकेट जैसी सुरक्षा पोशाक, हेलमेट और ग्लव्स बरामद किए हैं। परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी के निशाने पर 5 से 6 लोग थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। वहीं, इस हत्याकांड के पीछे करीब पांच साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि कुमुद ठाकुर पिछले एक साल से शशिकांत को जान से मारने की धमकी दे रहा था। करीब चार महीने पहले खेत में पिस्टल दिखाकर भी धमकाया था। इसके बाद मृतक ने बिरौल थाने में आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इस मामले में SDPO बिरौल प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पूर्व में हत्या की धमकी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था। उस आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई और कार्रवाई हुई भी या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इधर, मृतक के परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। दीपावली के त्योहार के बीच इस हत्या से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। अब पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं—एक तरफ हत्या और हथियारों के स्रोत की जांच, तो दूसरी तरफ पहले दी गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की सच्चाई सामने लाना。
0
0
Report
Advertisement

हांसी भगत सिंह मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों नुकसान की आशंका

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : दुकान मालिक अनिल छाबड़ा, फायर ब्रिगेड ऑपरेटर जसबीर कुमार, मार्केट प्रधान दिनेश गोयल हांसी की भगत सिंह मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका रात 12:30 बजे फायर ब्रिगेड को मिली सूचना, दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, आतिशबाजी की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा हांसी में व्यापारी की 25 सालों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई एक ही रात में आग की भेंट चढ़ गई। जहां पूरा शहर दीपावली की खुशियां मना रहा था, वहीं भगत सिंह मार्केट के दुकानदार अनिल छाबड़ा के लिए दीपावली की रात जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आई। दुकान में लगी आग ने वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया और दुकानदार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका दिया। एक तरफ लोग दीपावली पर खुशियां मना रहे थे, दूसरी तरफ आग ने इस दुकानदार की खुशियां छीन लीं। अब पीड़ित दुकानदार और व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करवाने की मांग उठाई है। आपको बता दे कि हांसी के शहर की भगत सिंह मार्केट में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान ने आग पकड़ ली, जिसके चलते दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर खराब हो गया। दुकान दुकानदार अनिल छाबड़ा की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली पर की गई आतिशबाजी की कोई चिंगारी दुकान तक पहुंचने से आग लगी हो सकती है। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फायर ब्रेड ऑपरेटर जसबीर कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे भगत सिंह रोड पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आग दुकान के अंदर फैल चुकी थी। स्थिति को देखते हुए दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंच बनाई गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मंडी सर्व व्यापार मंडल के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आग के कारण दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आने से खराब हो गया। भगत सिंह मार्केट के प्रधान दिनेश गोयल ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि आग से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित दुकानदार के नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि दुकानदार को राहत मिल सके। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है.
0
0
Report

मिर्जापुर में अस्थि विसर्जन के दौरान एक ही बेटा डूबा, परिवार में छाया मातम

Kurukshetra, Haryana:चाचा की अस्थियां विसर्जित करने आया इकलौता बेटा नहर में डूबा, परिवार का बुझा इकलौता चिराग मिर्जापुर नगर में अस्थि विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, चचेरे भाइयों ने लगाई मदद की गुहार, लोगों पर तमाशबीन बने रहने का आरोप चाचा की अस्थियाँ विसर्जित करने के लिए मिर्जापुर आया 22 वर्षीय युवक देवेंद्र अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। हादसे के बाद उसके साथ आए चाचा के बेटों ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन युवकों का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह, एसडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा नहर में युवक की तलाश शुरू की। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। देवेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था और अभी पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां कुरुक्षेत्र के गांव बारना स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। देवेंद्र मां का इकलौता सहारा था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, गोताखोर प्रगट सिंह और एसडीआरएफ की टीम नहर में युवक की तलाश में जुटी हुई है। प्रगट सिंह ने बताया कि टीम पूरी तत्परता से तलाश कर रही है और जल्द ही युवक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। नहर के दोनों छोर पर घाट बनाने की उठी मांग हादसे के बाद नहर में अस्थि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर के दोनों छोर पर सुरक्षित अस्थि विसर्जन घाट बनवाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को अस्थि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
0
0
Report

JNU बराक हॉस्टल में दोस्ती को लेकर खूनी संघर्ष, तेज धार हथियार से हमला

New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU के बराक हॉस्टल में 5 नवंबर की घटना है where दो छात्रों के बीच खूनी झड़प हुई. छात्रा से दोस्ती को लेकर विवाद बताया जा रहा है. आरोप है कि अजय ने सौरभ पर तेज धार हथियार से हमला किया. वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस जांच में जुटी. हमले में घायल सौरभ की आंख की रोशनी में दिक़्क़त. वारदात में आरोपी समेत चार छात्र हुए घायल. दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी छात्र अजय को गिरफ्तार किया. JNU प्रशासन ने चारों छात्रों को निष्कासित किया. दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, घटनास्थल- JNU.
0
0
Report
Advertisement

दीपावली की रात सीवान में कार जलकर राख, लाखों का नुकसान

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में दीपावली की रात घर के बाहर खड़ी कार में अचानक भीषण आग गई।इस घटना में लाखों रुपये की कार जलकर पूरी तरह राख हो गई।वहीं आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव की है।बताया जा रहा है कि पीड़ित मदन यादव महाराष्ट्र रहते है।उन्होंने इसी साल मार्च महीने में अपनी जमा पूंजी लगाकर यह नई कार खरीदी थी।उसी कार से वह अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।जब रात्रि में पूरा परिवार कमरे में सोया हुआ था,तभी घर में बाहर खड़ी उनकी कार में अचानक आग लग गई।आग लगने की सूचना पर जैसे ही वह घर से बाहर निकले,कार आग की लपटों से घिरी हुई थी।परिवार के लोगों ने आनन-फानन में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि किसी की कोशिश काम नहीं आई। देखते ही देखते लाखों रुपये की कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद परिवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
0
0
Report

यमुनानगर के आजाद नगर में दिवाली जश्न हिंसा में बदला; तीन घायल

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में दिवाली का जश्न उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब शहर के आजाद नगर में कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। सूचना के मुताबिक, युवक गली में कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शराब पी रहे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक महिलाओं की ओर गलत इशारे कर रहे थे। विरोध करने पर दिवाली की बधाई देने आए रिश्तेदारों पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कटर से एक युवक की गर्दन पर वार कर दिया, जबकि दूसरे के गाल के नीचे गंभीर चोट मारी। हमले में तीन युवक घायल हुए हैं। गर्दन पर वार से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायत के मुताबिक, यशपाल ने रात करीब 11:15 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाकर गई, लेकिन उनके जाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी दौरान दिवाली की बधाई देने पहुंचे यशपाल के बेटे के दोस्तों हर्ष, चंदन और विशाल के साथ आरोपियों ने मारपीट की और कथित तौर पर कटर से वार कर तीनों को घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दूसरे पीड़ित युवक ने बताया की उन पर जानलेवा हमला किया गया, जबकि वह तो सिर्फ रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई, मिठाई देने गए थे, लेकिन रास्ते में रोकर कर आरोपियों ने उन पर कटर से वार कर दिया।
0
0
Report

पड़ोस के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

Vidisha, Madhya Pradesh:कुल्हाड़ी से हमला रंगोली बिगड़ना के विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला महिला गंभीर रूप से घायल सिविल लाइन थाने की बंटी नगर खाटू श्याम मंदिर के पास का मामला 32 वर्षीय रानी कुशवाहा के साथ उनके पड़ोस में रहने वाली विनीता कुशवाहा ने ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यह घटना कल के दिन की है। पति हुकुम सिंह ने बताया कि एक दिन पहले उनके बेटे द्वारा पड़ोसन के रंगोली पर साइकिल निकल गई थी जिससे वह बिगड़ गई; इस बात को लेकर विवाद हो गया। कल जैसे तैसे मामले को समझाया इसी विवाद में रानी ने अपने बेटे के साथ भी मारपीट की थी, इसके बाद आज सुबह विनीता ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top