icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाजापुर के कालापीपल मंडी में जमीन विवाद के कारण फायरिंग-मारपीट, 4 नामजद गिरफ्तार

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के कालापीपल मंडी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जी मीडिया के पास इस पूरी घटना का वीडियो भी आया है, जिसमें फायरिंग और विवाद होता दिखाई दे रहा है। घटना 25 मई को दोपहर करीब 1 बजे अहिरवार कृषि फार्म पर हुई। इस जमीन को बेचे जाने पर कब्जाधारी और खरीददारों को बीच विवाद चल रहा है। खरीददार जेसीबी लेकर दल-बल के साथ कब्जा करने पहुंचे और वहां फायरिंग कर मारपीट की。 फरियादी भारत सिंह सूर्यवंशी निवासी बस स्टैंड तिराहा, शुजालपुर रोड कालापीपल मंडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कपिल शर्मा निवासी कालापीपल मंडी, संजय मेवाड़ा निवासी फतेहपुर, विष्णु भावसार, जितेंद्र नागर तथा अन्य बंदूकधारी गार्डों ने उनके साथ मारपीट कर फायरिंग की। फरियादी के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और बंदूक के दम पर हमला किया। इस दौरान पवन, दीपक और आदेश सूर्यवंशी के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने फरियादी की पजेरो गाड़ी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी。 घटना के बाद घायलों का उपचार कराया गया। कालापीपल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
0
0
Report

बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 24 घंटे बाद भी नहीं बुझी

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर, ईटपाल स्थित विशाल तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग 24 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी है। लगभग 27,400 स्क्वेयर फीट में फैले इस गोदाम का पूरा स्ट्रक्चर जलकर खाक हो गया, जबकि अंदर सुलगती राख और धुआं लगातार निकलता रहा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आग बुझाने के लिए बीजापुर के अलावा बचेली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर भीतर छिपी आग तक पहुंचने की कोशिश लगातार जारी है। गोदाम में भारी मात्रा में संग्रहित तेंदूपत्ता आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। प्रारम्भिक आकलन के अनुसार तेंदूपत्ते में ही 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जबकि गोदाम के स्टील स्ट्रक्चर और निर्माण सामग्री को हुए नुकसान का अनुमान 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच लगाया जा रहा है। गोदाम मालिक अताउर्रहमान ने बताया कि उन्होंने यह गोदाम वन विभाग को 50 रुपये प्रति वास्तविक बोरा किराये पर दिया था। गोदाम की भंडारण क्षमता करीब 36 हजार वास्तविक बोरा बताई गई है। उनका कहना है कि गोदाम का बीमा कराया गया था और जल्द ही इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह गोदाम वर्ष 2017 में निर्मित हुआ था। घटना के 24 घंटे बाद भी आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अब तक किसी अधिकारी या जिम्मेदार कर्मी को जवाबदेही के दायरे में नहीं लाया गया है। स्थानीय लोगों के बीच मामले को दबाने और रफा-दफा करने की चर्चाएं भी तेज हैं। इस घटना ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और तेंदूपत्ता भंडारण मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक व फॉरेंसिक जांच की मांग तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने और शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं क्षेत्र में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।
0
0
Report

ईद पर कुर्बानी से पहले मीरा रोड में बकरियाँ निर्धारित स्थल पर भेजे गए

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: RAHUL CHAUHAN (DCP, MIRA BHAYANDER, VASAI VIRAR (MBVV) POLICE) ON TENSION ERUPTS OVER KEEPING & PROPOSED SACRIFICE OF GOATS INSIDE RESIDENTIAL COMPLEX AHEAD OF EID AL-ADHA/GOATS TAKEN OUT FROM POONAM ESTATE CLUSTER 2 IN MIRA ROAD\n\nईद-उल-अज़हा से पहले मीरा रोड में कुर्बानी के लिए बनाए गए शेड के मुद्दे पर, मीरा-भायंदर के DCP राहुल चौहान कहते हैं, "पूनम क्लस्टर सोसाइटी में, कुछ निवासियों ने ईद-उल-अज़हा पर कुर्बानी के लिए परिसर में बकरियां लाई थीं। इस पर कुछ अन्य निवासियों ने आपत्ति जताई। इन आपत्तियों के मिलने पर, प्रशासन ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई। इसके बाद, नगर निगम ने इस उद्देश्य के लिए एक विशेष स्थान निर्धारित किया। सोसाइटी के भीतर, बकरियों को परिसर से हटाने और उन्हें नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर ले जाने पर आम सहमति बन गई। बकरियों को अब सोसाइटी से हटाकर निर्धारित नगर निगम स्थल पर भेज दिया गया है, और फिलहाल यहाँ कोई समस्या नहीं है."
0
0
Report
Advertisement

हरपालपुर-छतरपुर में लू ने एक मां और उसके बेटे की मौत कर दी: स्वास्थ्य विभाग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में एक मां की गोद मे एक बेटे ने जैसे ही दम توडा ,वैसे ही एक मां अपनै बेटे के मौत का सदमा बरदाश्त नही कर पाई ,और दस मिनट के अंदर ही मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई ,घटना हरपालपुर की है जहां एक परिवार के लिये गर्मी काल बनकर टूटी। लू ने एक घर का चिराग बुझा दिया... और उस चिराग के पीछे उसकी मां भी चल बसी ,हरपालपुर से रजिया खातून अपने 6 साल के बेटे हसनैन को लेकर एंबुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल इलाज के लिये ला आ रही चिलचिलाती धूप में मासूम बेटे की तबीयत बिगड़ गई थी। पर अस्पताल से पहले ही बेटे की सांसें थम गईं। मां की गोद मे बेटे ने जैसे ही दम तोडा वैसे ही यह सदमा मां सहन नहीं पाई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही रजिया खातून का दिल भी जवाब दे गया। सिर्फ 10 मिनट के अंदर मां-बेटे की मौत हो गई , आज एक ही घर से दो आर्थिया उठीं ,लू ने एक घर का चिराग बुझा दिया... और उस चिराग के पीछे उसकी मां भी चल बसी,वही इस मामले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है ,लू की वजह से बच्चे की मौत नही हुई उसने कोलड्रिंक पीया जिससे उसकी तबीयत बिगडी ,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा ।
0
0
Report

घुमका नगर पंचायत चुनाव में भाजपा- कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले की घुमका नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है और भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए किरण वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने फूलमती वर्मा को मैदान में उतारा है। दोनों दलों के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं चुनाव प्रचार में प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज घुमका पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के सामने रखते हुए नगर पंचायत में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी घुमका पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए परिवर्तन की बात कही। घुमका नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। करीब 3500 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान 1 जून को होगा, जबकि मतगणना 4 जून को की जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि छोटे से लेकिन राजनीतिक रूप से अहम माने जा रहे घुमका नगर पंचायत चुनाव में आखिर जनता किसे अपना समर्थन देती है और किस दल के सिर जीत का ताज सजता है। दोनो ही पार्टियां अपनी अपनी जीत के दावे कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में त्योहारों के लिए प्रशासन ने शांति बनाए रखने के कड़े कदम उठाए

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में आने वाले त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर काज़ी, भाजपा पदाधिकारी, समाजजन और समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में बकरीद, मुहर्रम और महाराणा प्रताप जुलूस सहित अन्य आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा बकरीद पर खुले में कुर्बानी नहीं करने को लेकर रही, जिस पर मुस्लिम समाज और शहर काज़ी ने सहमति जताई। वहीं मुहर्रम जुलूस में पटाखों के साथ विशेष रूप से पटाखा बंदूक पर सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। डीजे संचालन को लेकर भी प्रशासन सख्त दिखाई दिया, तय डेसीबल सीमा में ही ध्वनि रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार आयोजकों के साथ डीजे संचालकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। प्रशासन ने महाराणा प्रताप जुलूस की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
0
0
Report

RGHS सुधार की मांग पर पेंशनर्स ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Dholpur, Rajasthan:आरजीएचएस व्यवस्था सुधारने की मांग, पेंशनर्स ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन बसेड़ी। राजस्थान पेंशनर society उपशाखा बसेड़ी के पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर सरकारी स्वास्थ्य राहत योजना (आरजीएचएस) में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन पेंशनर समाज उपशाखा अध्यक्ष रामनरेश शर्मा की अध्यक्षता में सौंपा गया। पेंशनरों ने बताया कि पिछले लंबे समय से आरजीएचएस व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि 14 अप्रैल 2026 से प्रदेशभर में पेंशनर्स को सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार नहीं मिल पा रहा है। वहीं फार्मास्टोर्स से भी आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इसके कारण बुजुर्ग पेंशनर्स को इलाज और दवा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पेंशनर समाज ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह में कई बार चिकित्सा विभाग एवं आरजीएचएस अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समाज के प्रदेश नेतृत्व द्वारा 6 मई 2026 को मुख्य सचिव राजस्थान को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि यदि 11 मई तक व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे राजस्थान में पेंशनर्स को न तो दवाएं मिल रही हैं और न ही अनुमोदित अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो पा रही है। पेंशनर्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी पेंशनर के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
0
0
Report
Advertisement

पाखाना टंकी में सांस घुटने से 6 लोगों की मौत

Paradeep, Odisha:ପାଇଖାନା ଟାଙ୍କି ରେ ଶ୍ୱାସ ରୁଦ୍ଧ ହୋଇ ଛ ମୃତ : ଜଣେ ଗୁରୁତର Anchor -କଳାହାଣ୍ଡି ଜିଲ୍ଲା ମ, ରାମପୁର ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ଗୌଡ଼ କରଲାଖୁଣ୍ଟା ଠାରେ ପାଇଖାନା ଟାଙ୍କି ରେ ଶ୍ୱାସ ରୁଦ୍ଧ ହୋଇ ୬ ଜଣଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଜଣେ ଗୁରୁତର ହୋଇ ଥିବା ଜଣା ପଡିଛି | ମୃତକ ହେଲେ ଉକ୍ତ ପାଇଖାନା ର ନିର୍ମାଣ କାରୀ ଗୌଡ଼ କରଲାଖୁଣ୍ଟା ଗାଁ ର ନିମାଇଁ ପାଲ(୪୮) ତାଙ୍କ ପୁଅ : ଆକାଶ ପାଲ (୨୮) ସହଯୋଗୀ ଶ୍ରମିକ ଅଦଲ ମାଜୀ (୫୫), ମାଟୋଗଣ୍ଡା ଗାଁର ମନୋ ରଞ୍ଜନ ହାତୀ (୨୭), ଦୁଟା ଗାଁ ର ଛନ୍ଦା ଜାଲ ର ବିପୁଳ ଜାଲ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଗୁରୁତ୍ତର ଜଣକ ହେଲେ ହାତୀଖୋଜ ଗାଁ ର ପଙ୍କଜ ଯାନୀ (୩୨)ଙ୍କୁ ଏମ ରାମପୁର ମେଡ଼ିକାଲରୁ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଡାକ୍ତରଖାନା କୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରା ଯାଇଛି |
0
0
Report

कोतवाली में एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मंगलवार को शाम कोतवाली में बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने की। इस मौके पर उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को एसडीम सुशील कुमार मिश्रा ने शासन की मंशा के अनुरूप कुर्बानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बकरीद पर्व के चलते आप लोगों को शासन की नियमावली के अंतर्गत ही कुर्बानी करनी है और कुर्बानी वाले पशुओं के अवशेष निर्धारित स्थानों पर गाड़ दिए जाएं। उन्होंने कहा किसी की भावनाओं को आहत नहीं होना चाहिए। एसडीएम ने कहा बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं । उन्होंने कहा शाहाबाद कस्बे में कभी भी अमन जैन में खलन नहीं पड़ा है इसलिए आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है। शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर उदयभान यादव भी मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक में जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन, अनवार ए मुस्तफा के मुफ्ती शहादत हुसैन सहित बड़ी संख्या में धर्मगुरु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

ईद-उल-अज़हा पर कश्मीर में खरीदारी में 50% गिरावट, महंगाई का असर

Chaka, मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध ने कश्मीर में ईद-उल-अज़हा के त्योहार के उत्साह को फीका कर दिया है। खरीदारी में 50% की भारी गिरावट आई है, जबकि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। कश्मीर में, इस साल ईद-उल-अज़हा का त्योहार लोगों के बीच खुशी और उत्सव के रंग बिखेरने में नाकाम रहा है। खाड़ी युद्ध के कारण पैदा हुई महंगाई ने आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है, जिसके चलते खरीदार बाजारों से दूर रहे हैं और व्यापारियों व पशु विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और अन्य जिलों के बड़े बाजारों में पिछले वर्षों की तुलना में लोगों की आवाजाही (फुटफॉल) काफी कम रही है। दुकानदारों का कहना है कि चारों ओर फैली आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में ग्राहक अपनी खरीदारी को केवल ज़रूरी चीज़ों तक ही सीमित रख रहे हैं और गैर-ज़रूरी खर्चों को टाल रहे हैं। पशु बाजार, जो बकरीद के दौरान गतिविधियों का मुख्य केंद्र होते हैं, वहाँ भी इस बार भारी मंदी देखने को मिल रही है। पुलवामा, अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामूला के डीलरों ने बताया कि लोग बाज़ारों में जानवर खरीदने आते तो हैं, लेकिन ज़्यादातर लोग बिना कुछ खरीदे ही लौट जाते हैं, क्योंकि वे जानवरों की कीमतें चुका नहीं पाते। पशु डीलरों ने कहा कि हम तो उन जानवरों के ट्रांसपोर्ट और चारे का खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं जिन्हें हमने बेचने के लिए रखा था, क्योंकि हमारा कारोबार हमारी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा कम रहा है। श्रीनगर के मुख्य बाज़ार — लाल चौक, नौहट्टा और महाराज गंज — खाली नज़र आ रहे हैं। ईद से पहले आमतौर पर जो भीड़ उमड़ती थी, वह इस बार नदारद है। लोग त्योहार की खरीदारी करने के बजाय सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही खरीद रहे हैं। कश्मीर के कुछ सस्ते बाज़ारों में ज़रूर भीड़ देखने को मिल रही है, जहाँ लोग ईद के मौके पर अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने के लिए मजबूरन बाहर निकले हैं। बेकरियाँ, जो पूरी घाटी में लोगों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का मुख्य केंद्र रही हैं, वहाँ भी इस बार रौनक गायब है; क्योंकि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बेकरी की चीज़ें महंगी हो गई हैं, और ईद के मौके पर बिक्री में भी भारी गिरावट आई है। कुल मिलाकर, ईद का कारोबार सामान्य स्तर से काफी नीचे गिर गया है, जो घाटी के आम लोगों को आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।
0
0
Report

688 करोड़ की स्वीकृतियों से जल स्वावलंबन अभियान 2.0 को मिली गति

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 को मिला बजट,राज्य सरकार ने 688 करोड़ वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की जयपुर- राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन कार्यों को गति देने के लिए 688.28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं. अभियान के दूसरे चरण के लिए जल संरक्षण उपकर निधि से 488.28 करोड़ रुपये तथा तृतीय चरण के लिए राज्य निधि प्रावधान से 200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी की गई है. अब तक कुल 988.28 करोड़ रुपये जारी- जल ग्रहण विकास, भू-संरक्षण विभाग की निदेशक, पदेन विशिष्ट सचिव कल्पना अग्रवाल ने बताया कि जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत प्रदेशभर में जल संरक्षण, जलग्रहण विकास, भू-संरक्षण जल संवर्धन से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा 688.28 करोड़ की राशि जारी कर अभियान को नई गति दी गई है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के द्वितीय चरण के लिए इससे पूर्व भी 300 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है. इस प्रकार राज्य सरकार द्वारा अभियान के तहत अब तक विभिन्न चरणों में 988.28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. अभियान के द्वितीय चरण के लिए अब अतिरिक्त 488.28 करोड़ रुपये जारी होने से अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी. यह राशि Water Conservation Cess Committee की स्वीकृति के बाद जारी की गई है. राज्य सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस निधि से किए गए कार्यों का अलग लेखा रखा जाएगा. मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तृतीय चरण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर 33 जिलों के परियोजना प्रबंधकों के निजी निक्षेप खातों में हस्तांतरित किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं. नवगठित जिलों को भी रहेगा लाभ- जारी स्वीकृतियों में नवगठित जिलों के लिए उपयोग की जाने वाली राशि भी शामिल की गई है. इन जिलों की राशि पूर्ववत पुराने जिलों के निजी निक्षेप खातों में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे नवगठित जिलों में भी जल संरक्षण कार्यों को गति मिल सकेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top