icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीलीभीत के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर,पीलीभीत के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजन डॉक्टरों और स्टाफ पर समय से ना आने और लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और शव का पीएम करा रही है। वही डॉक्टर का कहना है कि गर्भवती महिला के परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे। मामले की सूचना थाने भेजी गई है। गौरतलब है कि थाना बिलसंडा क्षेत्र में पड़ने वाले ओढ़ाझार गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी शीतल देवी को सरकारी अस्पताल बिलसंडा लेकर आया। आरोप है शीतल दर्द की वजह से रोती चिल्लाती अस्पताल तक जीवित आई थी काफी देर तक कोई डॉक्टर और स्टाफ देखने नहीं आया। डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है महिला के परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल आए थे। वहीं थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक का कहना है अस्पताल से थाने पीआई भेजी गई है शव का पुलिस पीएम करा रही है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ CWC ने कार्रवाई शुरू की, नाबालिग 24 घंटे में भेजा गया

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh में बाल श्रम पर CWC का एक्शन, नाबालिग को 24 घंटे में घर भेजने का निर्देश: चिकन बिरयानी की दुकानों पर औचक निरीक्षण, मालिकों को बाल श्रम न कराने की चेतावनी Hanumangarh में बाल कल्याण समिति ने बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। नागरिकों की शिकायतों पर CWC मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने पुलिस टीम के साथ चिकन बिरयानी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मालिकों को बाल श्रम न कराने के साफ निर्देश दिए गए, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी मिली। जंक्शन के एक दुकान पर उत्तर प्रदेश का नाबालिग बच्चा काम करता मिला। मजिस्ट्रेट गोयल ने तुरंत संज्ञान लेकर मालिक से पाबंद पत्र भरवाया और बच्चे को 24 घंटे में उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया। जितेंद्र गोयल ने कहा बच्चों का स्थान स्कूल है, कार्यस्थल नहीं। CWC ने मालिकों से बाल श्रम न कराने और नागरिकों से जानकारी देने की अपील की। निरीक्षण जारी रहेंगे。 बाइट :- जितेन्द्र गोयल, CWC मजिस्ट्रेट
0
0
Report
Advertisement

भिवाड़ी में नीम कोटेड यूरिया से भरे ट्रक की पकड़, चालक फरार

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस और कृषि विभाग ने बड़ी भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा है। जांच के दौरान ट्रक में बिना मार्का के 300 बैग संदिग्ध यूरिया मिले है, जिनकी कुल मात्रा करीब 13.18 मीट्रिक टन बताई जा रही है, जबकि इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कृषि विभाग ने यूरिया के सैंपल लेकर 300 बैग को ग्राम सेवा सहकारी समिति ततारपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया, मामले में यूरिया से भरे वाहन के मालिक जयपाल निवासी धारूहेड़ा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल संदिग्ध यूरिया के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
0
0
Report

एसिड अटैक: आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय परिसर में छात्राओं का जबरदस्त प्रदर्शन

Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक कर उसकी जिंदगी तबाह करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को न्यायालय परिसर में भारी जनआक्रोश देखने को मिला। पुलिस जब दोनों आरोपियों को रिमांड के लिए अदालत में पेश करने पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद हजारों छात्र-छात्राओं और पीड़िता के सहपाठियों का गुस्सा फूट पड़ा वहीं वकीलों ने इस पूरे मामले पर आरोपियों की पैरवी ना करने का निर्णय लिया है जिसका छात्राओं ने स्वागत किया वहीं पुलिस प्रशासन ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने न्यायालय के मुख्य गेट पर चढ़कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर नारेबाजी की। भीड़ में शामिल कुछ युवतियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आरोपियों के चेहरे पर कालिख पोत दी और थप्पड़ भी जड़े। वहीं, पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों का मुंडन कराया, कालिख का असर वर्दी पर भी देखने को मिला कई पुलिसकर्मी कालिख की चपेट में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हाथों में तख्तियां लिए आक्रोशित छात्राएं न्यायालय परिसर को घेरकर घंटों डटी रहीं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। बाइट - विद्या साहू, सहपाठी बाइट - धीरज उपाध्याय, अधिवक्ता बाइट - हर्षिता साहू, सहपाठी
0
0
Report
Advertisement

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से वाराणसी में प्रॉपर्टी दाम तीन से पांच गुना, पर्यटन तेज

JPJai Pal6m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से ही शहर का कायाकल्प हुआ。 • कॉरिडोर बनने और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ने से प्रॉपर्टी के दाम 3 से 5 गुना तक बढ़ चुके है • करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन से होटल, होमस्टे और कमर्शियल स्पेस की मांग में जबरदस्त तेजी आई है。 • रिंग रोड, फोर-लेन हाईवे और अर्बन रोप-वे जैसे प्रोजेक्ट्स से वाराणसी में कनेक्टिविटी बेहद आसान हुई है。 • काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे गोदौलिया, बांस फाटक और बुलानाला के पास स्वतंत्र मकानों और जमीनों की कीमतें कई करोड़ रुपये तक पहुंचीं。 • शहर के करीब शिवपुर और पांडेयपुर जैसे इलाकों में 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स औसतन 55 लाख से 75 लाख रूपये तक बिक रहे हैं。 • आउटर इलाकों में प्लॉटिंग की होड़, रोहनिया और हरहुआ में जमीनों के दाम लगभग 3,000 से 3,250 प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंचे हैं。 • मैदागिन और चौक जैसे पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानों और कमर्शियल प्रॉपर्टी के किराये व दाम आसमान छू रहे हैं。 • पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के कारण लोकल होमस्टे और पेइंग गेस्ट से मकान मालिकों को बंपर कमाई हो रही है。 • रिंग रोड और एयरपोर्ट हाईवे के आसपास की जमीनें लंबी अवधि के निवेश के लिए पहली पसंद बन गई हैं。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस त्योहारों के लिए प्रमुख बाजारों में जाम रोकने की ड्राइव शुरू

New Delhi, Delhi:आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो सके इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सेंट्रल रेंज के द्वारा स्पेशल ड्राइव आज से शुरू की गई है इस ड्राइव का मकसद जाम की समस्या से लोगों को दिक्कत ना हो लोग जाम में ना फंसे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके सेंट्रल रेंज के अधीन अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी-बड़ी होलसेल मार्केट है जिसमें करोल बाग चांदनी चौक सदर बाजार वहां पर हमेशा देखने को मिलता है कि त्योहारों के समय काफी ट्रैफिक जाम रहता है और लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है ताकि जहां पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो उसको दूर किया जा सके और लोग आराम से इन मार्केट में आकर खरीदारी करें बाकायदा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक प्लान भी तैयार किया जा रहा है जिसको आने वाले दिनों में इंप्लीमेंट किया जाएगा ताकि दिल्ली की सड़कों पर लोगों को जाम से निजात मिल सके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं यह आने वाले त्योहार सीजन को देखते हुए प्रमुख बजार और प्रमुख रोड़ों पर जाम ना हो इसलिए हमने यह ड्राइव शुरू की है टीटी के रमेश डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज
0
0
Report

केशव मौर्य ने राज्यसभा चुनाव पर बीजेपी रणनीति स्पष्ट की, अखिलेश के 403 सीटों पर पलटवार

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने बड़ा सियासी संदेश दिया। वहीं अखिलेश यादव के 403 सीटों वाले बयान पर भी केशव ने करारा पलटवार किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति साफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जिसमें तीन सामान्य वर्ग, तीन पिछड़े वर्ग और दो अनुसूचित जाति से हैं। केशव ने बीजेपी को अगड़े, पिछड़े और अनुसूचित जाति की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि सपा की तरफ से तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया, इसलिए बीजेपी ने भी नौवां प्रत्याशी नहीं उतारा। अखिलेश यादव के निगाह तीन पर नहीं, 403 सीटों पर है वाले बयान पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव की निगाह 403 सीटों पर थी, लेकिन उनकी पार्टी 111 सीटों पर जाकर रुक गई। सियासी बयानबाजी के बीच केशव प्रसाद मौर्य अपने पैतृक आवास भी पहुंचे। यहां उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
0
0
Report
Advertisement

पलवल: बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़े गए, 50 हजार की मांग

Palwal, Haryana:पलवल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की पलवल यूनिट ने नगर परिषद पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता के मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद SV&ACB पलवल यूनिट ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। 6 अक्टूबर को आरोपी को शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान गजटेड ऑफिसर डॉ. महेंद्र सिंह स्वतंत्र गवाह के तौर पर मौजूद रहे। मामले में FIR नंबर 23, दिनांक 6 अक्टूबर 2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत SV&ACB थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

त्योहारी सीजन में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक ड्राइव आज से, जाम पर नियंत्रण

New Delhi, Delhi:आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो सके इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सेंट्रल रेंज के द्वारा स्पेशल ड्राइव आज से शुरू की गई है इस ड्राइव का मकसद जाम की समस्या से लोगों को दिक्कत ना हो लोग जाम में ना फंसे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके सेंट्रल रेंज के अधीन अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी-बड़ी होलसेल मार्केट है जिसमें करोल बाग चांदनी चौक सदर बाजार वहां पर हमेशा देखने को मिलता है कि त्योहारों के समय काफी ट्रैफिक जाम रहता है और लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है ताकि जहां पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो उसको दूर किया जा सके और लोग आराम से इन मार्केट में आकर खरीदारी करें बाकायदा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक प्लान भी तैयार किया गया है जिसको आने वाले दिनों में इंप्लीमेंट किया जाएगा ताकि दिल्ली की सड़कों पर लोगों को जाम से निजात मिल सके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं यह आने वाले त्योहार सीजन को देखते हुए प्रमुख बजार और प्रमुख रोड़ों पर जाम ना हो इसलिए हमने यह ड्राइव शुरू की है टीटी के रमेश डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top