icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow10 May 2025, 09:09 am

Patran: तेज रफ्तार कार घर में घुसी, बड़ा हादसा टला

Patran, Punjab:

अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुतराना अड्डा के पास गुरुवार सुबह एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार का बैलेंस बिगड़ गया। कार डिवाइडर पार कर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। सौभाग्य से कार में बैठे चार युवक सुरक्षित रहे और घर में भी कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार, कार में पटियाला के पास चठा गोबिंदपुरा गांव के चार युवक - मनप्रीत सिंह (22), संदीप सिंह (23), सुरिंदर सिंह (24) और बिक्रमजीत सिंह (24) सवार थे। वे किसी निजी काम से लौट रहे थे। शुतराना फ्लाईओवर पार करते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और सर्विस रोड पार कर एक घर में जा घुसी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, शिकारपुर के नवाब स्वीट्स पर छापेमारी!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow3m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान शुरू कर दिया है। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शिकारपुर स्थित नवाब स्वीट्स पर छापेमारी की। इस दौरान खाद्य पदार्थों के दो नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान बाजार में लोगों को स्वच्छ और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हों। कार्रवाई के दौरान फूड इंस्पेक्टर राममिलन (खुर्जा) और फूड इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार (शिकारपुर) भी मौजूद रहे। अब खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report

खुर्जा में तेल कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, 1,300 लीटर एक्सपायर्ड तेल और 800 लीटर खुला तेल सीज!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow6m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंडी दानगंज स्थित श्री गोपाल ट्रेडर्स पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सरसों और सोयाबीन रिफाइंड तेल के तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर 1,300 लीटर एक्सपायर्ड सरसों का तेल और 800 लीटर खुला तेल बरामद कर सीज किया गया। ट्रेडर होने के बावजूद खुले तेल की बिक्री किए जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। अब सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड और खुला तेल कारोबार में कैसे मौजूद था? खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 🎙️ बाइट: ममता चौधरी, सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 🎙️ बाइट: सत्येंद्र सिंह, एसडीएम खुर्जा 📍 स्थान: मंडी दानगंज, खुर्जा नगर, बुलंदशहर।
0
0
Report
Advertisement

तरणा में मोबाइल नंबर विवाद के बाद छात्र से मारपीट, चार आरोपी पकड़े गए

Ujjain, Madhya Pradesh:मारपीट; इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर फैलाया खौफ! बेल्ट और डंडों से पीटने का आरोप, BNS की धाराओं में अपराध दर्ज; पुलिस ने चार आरोपियों को किया राउंडअप. तराना। ग्राम कनार्दी में मोबाइल नंबर को लेकर हुए विवाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक छात्रा द्वारा मोबाइल नंबर मांगने और नंबर देने को लेकर हुई थी। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ बेल्ट और डंडों से मारपीट की तथा घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे कुछ युवक छात्र के घर पहुंचे और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के श्मशान के पास ले गए। यहां मोबाइल नंबर को लेकर विवाद हुआ। छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्ट और डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित छात्र अपने पिता के साथ तराना थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को राउंडअप किया है। स्कूल छात्र के साथ मारपीट और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इनका कहना है फरियादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में चारों आरोपियों को राउंडअप किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

उज्जैन में त्योहार से पहले मिठाइयों की मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की जांच

Ujjain, Madhya Pradesh:त्योहार से पहले मिठाइयों की जांच में जुटा खाद्य विभाग, मौके पर ही हो रही रैपिड टेस्टिंग मावा, मिल्क केक और मावा कचौड़ी समेत कई मिठाइयों के लिए सैंपल, अधिकारियों ने दी मिलावट से बचने की सलाह उज्जैन। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। शहर में अलग-अलग मिठाई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर विभाग की टीम जांच कर रही है। इस दौरान सिर्फ मिठाइयों के सैंपल ही नहीं लिए जा रहे, बल्कि मौके पर ही रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए उनकी शुरुआती जांच भी की जा रही है। जांच के दौरान मावा, मैल्क केक, मावा कचौड़ी और पिस्ता मावा बर्फी जैसी मिठाइयों को परखा गया। विभाग की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं मिठाइयों में स्टार्च या वेजिटेबल फैट की मिलावट तो नहीं है। मौके पर केमिस्ट और खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि रैपिड टेस्ट शुरुआती जांच है। मिलावट की पुष्टि के लिए नमूनों को लैब में भेजकर विस्तृत जांच कराई जाएगी। चमकदार मिठाइयों से बचने की सलाह खाद्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि मिठाई खरीदते समय सिर्फ उसकी चमक और रंग देखकर आकर्षित न हों। बहुत ज्यादा रंगीन और चमकदार मिठाइयों से बचें। अधिकारियों के मुताबिक, मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रंग निर्धारित मात्रा में हों, तब भी उनका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सादी मिठाइयों को प्राथमिकता दें और सीमित मात्रा में ही सेवन करें। निर्माण से लेकर सप्लाई तक पर नजर विभाग की कार्रवाई सिर्फ दुकानों पर रखी मिठाइयों तक सीमित नहीं है। अधिकारी मिठाइयों के निर्माण, स्टोरेज और सप्लाई की भी जांच कर रहे हैं। प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं कि जितना मावा तैयार किया गया है, उसके हिसाब से दूध और अन्य जरूरी सामग्री कहां से खरीदी गई। दूध की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि जांच में गड़बड़ी या मिलावट मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार खुशियों और अपनों के साथ मिठास बांटने का मौका होते हैं, लेकिन इस मिठास में मिलावट किसी की सेहत पर भारी न पड़े, इसके लिए खाद्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उज्जैन शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच और कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

दीपावली के पहले शाजापुर के बाजारों में यातायात सुगम रखने के लिए प्रशासन का कदम

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शाजापुर शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। इसी के तहत बुधवार शाम एसडीएम मनीषा वास्कले और एसडीओपी कीर्ति बघेल ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड से लेकर चौक बाजार तक पहुंचकर अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले तथा दुकानदारों द्वारा बाहर रखे गए सामान को हटाने के निर्देश दिए। आज से दीपावली पर्व तक चौक बाजार में तीन एवं चार पहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में सड़क पर लगने वाले ठेलों और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण यातायात में होने वाली परेशानी को देखा। उन्होंने संबंधित दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश देते हुए सड़क और आवागमन के रास्तों को खाली रखने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली पर खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान यातायात प्रभारी मोनिका सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाजार की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार की सड़कों पर ठेले और दुकानों का सामान रखा होने से जाम की स्थिति बनती है। प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार के दौरान बाजार में आवागमन सुगम रहे और नागरिक बिना किसी परेशानी के खरीदारी कर सकें। बाईट- मोनिका सिंह यातायात प्रभारी
0
0
Report
Advertisement

महंगे शौक के दबाव में नाबालिग ने खुद के अपहरण की झूठी सूचना दी; पुलिस ने बरामद किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महंगी वस्तु खरीदने की जिद पूरी नहीं होने पर एक नाबालिग ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच दी। नाबालिग ने अपने ही मोबाइल फोन से घरवालों को मैसेज भेजकर अपहरण की सूचना दी, जिससे परिजन घबरा गए और तत्काल थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि घर में महंगी कार खरीदने की उसकी जिद पूरी नहीं हो रही थी, जिसके चलते उसने परिजनों पर दबाव बनाने के लिए यह पूरा घटनाक्रम रचा। इस मामले ने एक बार फिर बच्चों की जिद और महंगे शौक को लेकर परिवारों के सामने खड़े होने वाली चुनौतियों को उजागर किया है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग ने अपने मोबाइल से परिजनों को खुद के अपहरण का मैसेज भेजा था। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि महंगी कार खरीदने की इच्छा पूरी नहीं होने पर उसने खुद के अपहरण की झूठी सूचना दी थी। इस तरह की हरकत से परिवार के लोग अनावश्यक चिंता और परेशानी में पड़ सकते हैं, वहीं पुलिस का समय और संसाधन भी खर्च होते हैं। एएसपी माधुलिका सिंह ने आम जनता से अपील की है कि महंगे शौक या अपनी जिद पूरी कराने के लिए इस तरह के कदम न उठाएं। खुद के अपहरण की झूठी सूचना देना गंभीर मामला है और इससे कानूनी परेशानी भी खड़ी हो सकती है। बच्चों और किशोरों को समझाने के साथ ही अभिभावकों को भी उनकी इच्छाओं और व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह की जिद या दबाव में आकर वे गलत कदम न उठाएं.
0
0
Report

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में कृष्णमृग पर आवारा कुत्तों का हमला, जू ने रेस्क्यू किया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बुधवार को एक बेजुबान की जान पर बन आई। मुरैना टोल प्लाजा के करीब कुएं के पास एक कृष्णमृग लहूलुहान पड़ा था। उसके चारों तरफ आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने पहले ही उस पर झपट्टा मारा था, जिससे उसके पैरों और गर्दन पर गहरे घाव हो गए। कुत्ते दोबारा हमले की फिराक में थे, तभी राह से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और पत्थर मारकर कुत्तों को वहां से खदेड़ दिया, नहीं तो हिरण की जान भी जा सकती थी। घटना की जानकारी गांधी प्राणी उद्यान प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलते ही जू की चार सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घायल हिरण को बड़ी सावधानी से उठाया और अपने साथ चिड़ियाघर ले आई। अभी कृष्णमृग को आइसोलेशन में रखा गया है। जू क्यूरेटर गौरव परिहार के अनुसार उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल और उपचार में जुटे हैं।
0
0
Report

बुलंदशहर में बच्चों की जान से खिलवाड़! ओवरलोड वैन में गैस सिलेंडर के सहारे बैठकर स्कूल जा रहे छात्र,

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow13m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के ज़हरा इलाके से स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो द साइंस स्कूल के छात्र-छात्राओं को ले जा रही एक वैन का है। वायरल वीडियो में क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वैन में बैठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि कुछ छात्र-छात्राएं कथित तौर पर वैन में रखे गैस सिलेंडर के सहारे बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने स्कूली परिवहन व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आखिर इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को ओवरलोड वैन में कैसे सफर कराया जा रहा है? क्या संबंधित स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? गैस सिलेंडर के साथ इस तरह बच्चों का सफर करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो के संबंध में आधिकारिक जांच या प्रशासनिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

महाराजगंज राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे जिला संयुक्त कार्यालय DM व CMO को दिया पत्र

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow13m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिला चिकित्सालय पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय अस्पताल के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ता सत्यदेव कुमार 3 नवंबर को अपने 6 साल की बच्ची को लेकर इलाज करने के लिए जिला चिकित्सालय आए थे जब उन्हें जिला अस्पताल से बच्चों को पीने के लिए सिरप दिया गया तो उसमें कीड़ा निकला यह पूरा आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाया इस संबंध में जब हम डॉक्टर एक त्रिवेदी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की तो उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक पत्र हमें प्राप्त हुआ है इस पत्र को जिला अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम से लिखा गया है उन्होंने बताया कि अस्पताल में जितनी भी दवा आती है यह सब चेक किया जाता है रही बात दवा के अंदर कीड़ा निकालने की तो यह जांच की विषय है जांच कर शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाएगा इस मौके पर शिकायतकर्ता सत्यदेव कुमार सूरज तिवारी श्याम पांडे नीरज गौड़ धर्मेंद्र गिरी शिवा हरिओम विष्णु साहनी तथा अविनाश मौजूद रहे
0
0
Report

बुलंदशहर: 4 दिन से लापता युवक का ईंख के खेत में मिला शव, इलाके में मची सनसनी!

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow15m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव मंडोना जफराबाद के जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह ईंख के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय दिग्विजय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक करीब चार दिन पहले घर में झगड़ा होने के बाद घर से चला गया था। चार दिन बाद उसका शव खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से पारिवारिक क्लेश की बात सामने आ रही है, हालांकि युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 🎙️ बाइट: मृतक की पत्नी 📍 स्थान: गांव मंडोना जफराबाद, थाना बीबी नगर, बुलंदशहर। REPORT BY SAURABH SHARMA
0
0
Report

गावं को खाली करने के लिए नोटिस आने के सम्बन्ध में जिला अधिकारी को दिया पत्र

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow20m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ टोला गेरहवा पोस्ट झुलनीपुर निवासी ग्रामीण जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एक पत्र देकर कहा कि हम लोग बहुत ज़माने से इस गावं में रह रहे हैं। 1962 में जब बाढ़ आई तब हम लोग किसी तरह से अपनी जान को बचा कर इधर उधर सरण लिए। फिर कुछ सालों बाद 1990 में हम लोग दोबारा इस गावं में बसे 35 से 40 हो गए! अब नोटिस के द्वारा हम लोगों को खाली करने की धमकी दे रहे है जिनमे (राजू प्रसाद) व (अनवारुलहक) नोटिस दे रहे हैं। यहाँ पर सब गरीब व बेरोजगार लोग हैं ! लोगो को यहाँ पर बिजली व सरकारी आवास भी सरकार की तरफ से मिला है ग्राम सभा के लोगों ने जिला अधिकारी से कहा कि अब हम लोग के पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है हम जाएं तो कहां जाएं जिला अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि हम ग्राम सभा की जांच करते हैं उसके बाद हम कुछ बता पाएंगे इस मौके पर वीरेंद्र यादव नागवंती सोनमती वजीफा खातून मुन्नी देवी सलमा जन्नतुन तथा तमाम महिलाएं उपस्थिति रही
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के बलिराजगढ़ में फायरिंग, अफवाहों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के बलिराजगढ़ में एएसआई चन्द्रमोहन सिंह द्वारा की गयी फायरिंग में एक युवक अशोक सिंह की मौत हो गयी थी वहीं एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हुए थे। कुछ सोशल साइड पर दो लोगों की मौत बतायी जा रही है। फैलाये जा रहे अफवाह को एसएसपी योगेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा जो भी अफवाह फैला रहे हैं उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।SSP ने बताया तीन घायलों का इलाज प्रशासन की देखरेख में चल रहा है ।गंभीर रूप से घायल महिला को पटना के आइजीआइएमएस में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।सभी घायलों को पुलिस और प्रशासन द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया गया है।डीएम आनंद शर्मा स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।एसएसपी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है।उन्होंने कहा हालात नियंत्रण में है और पुलिस लागातार कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
0
Report

मधुबनी: फरार ASI चन्द्रमोहन सिंह पर SIT ने 12 टीमें चलाईं, नेपाल बॉर्डर तलाशी

Madhubani, Bihar:बलिराजगढ़ पिकेट पर तैनात चार पुलिसकर्मी सहित पांच पुलिस वाले को निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त चन्द्रमोहन सिंह कि गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीम गठीत की गई है। चार टीम को बॉर्डर पार नेपाल भी भेजा गया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया मृतक अशोक यादव की पत्नी के ब्यान पर बाबूबरही थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट बयान कराया गया है। फरार ASI की शीघ्र गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं होने पर की जाएगी बुलडोजर की कार्रवाई। हत्या कांड में न्यायालय से वारंट और कुर्की प्राप्त की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी के घर की कुर्की प्रभावी तरीके से करने की तैयारी की जा रही है। 12 विशेष टीमें जिले के अन्दर, बाहर और नेपाल बॉर्डर तरफ आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने कहा हत्या के कांड में शीघ्र अनुसंधान पुरा कर स्पीडी ट्रायल चलाकर ASI चन्द्रमोहन को फांसी की सजा दिलाई जायेगी। मामले की अनुसंधान के लिए SIT टीम गठीत कर दी गई है। आरोपी फरार ASI चन्द्रमोहन सिंह का फोटो सभी जगह प्रसारित कर दी गई है। आरोपी का वर्तमान लोकेशन की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25,000 रूपया का इनाम देने का एलान किया गया है। सूचना देने हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष मो-9031674255 पर सूचना दें। इस आरोपी के उपर मधुबनी पुलिस अन्य अपराधी से भी ज्यादा कठोर कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top