icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow14 Apr 2025, 10:25 am

patiala - एसडीएम अशोक कुमार ने नशा छुड़ाओ केंद्र अस्पतालों का औचक निरीक्षण

Patran, Punjab:

पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत एसडीएम पातडां अशोक कुमार ने आज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) पातडां और नशा छुड़ाओ केंद्र संगत अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नशा छोड़ने के लिए दी जा रही दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक कुमार ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी बातचीत की और उनसे दवाओं की उपलब्धता व असर के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति के लिए आने वाले हर मरीज को समय पर सही दवा और काउंसलिंग उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मंशा है कि राज्य को नशामुक्त बनाया जाए और इसके लिए जमीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही की जाए। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top