icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow14 Apr 2025, 04:26 am

Patiala - सतपाल गर्ग ने मंडी में खरीद प्रबंधों की जांच में किया बड़ा खुलासा

Patran, Punjab:

पातडा़ं से सतपाल गर्ग अनाज मंडी पातड़ां में चल रही गेहूं खरीद के प्रबंधों का शनिवार को हलका शुतराना से विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार सभी इंतज़ाम मुकम्मल कर दिए गए हैं, जिससे किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। विधायक ने मंडी में खरीद कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से दिए निर्देशों के तहत मंडियों में पारदर्शी और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को सख्त हिदायतें दी कि मंडी में खरीद कार्य के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैथल पुलिस: 1 नवंबर से पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, चालान से बचें

Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस की वाहन चालकों को चेतावनी, 1 नवंबर से पहले लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं तो होगा चालान कैथल में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। यदि आपके दोपहिया या चारपहिया वाहन पर मान्यता प्राप्त हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो समय रहते इसे लगवा लें। कैथल पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि 1 नवंबर से पहले अपने वाहनों पर वैध हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसी कड़ी में कैथल पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को रोका, जिन पर मान्यता प्राप्त हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए निर्धारित समय सीमा से पहले वैध नंबर प्लेट लगवाने की अपील की। डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि स्टीकर वाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल अपराधियों के लिए आसान रास्ता बन सकता है। ऐसी प्लेट को बदलकर वाहन की पहचान छिपाई जा सकती है, जिससे अपराध के बाद आरोपियों को पकड़ने में परेशानी होती है। वहीं, मान्यता प्राप्त एजेंसी से लगने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन की पहचान सुनिश्चित करने में मदद करती है। पुलिस के कैमरों में भी इन प्लेटों के नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना या आपराधिक वारदात के मामलों में वैध नंबर प्लेट की मदद से वाहन की पहचान करना आसान होता है। सरकार के निर्देशों के तहत पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है。 कैथल पुलिस की वाहन चालकों से अपील है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने वाहन पर मान्यता प्राप्त हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, ताकि चालान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

चुनाव आयोग का विशेष अभियान: कुशीनगर में मतदाता सूची सुधार और नए नाम जोड़ना

Kushinagar, Uttar Pradesh:एक तरफ जहां विपक्षी दल चुनाव आयोग पर तमाम आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने और पुराने मतदाताओं के नाम और पता दुरुस्त करने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। कुशीनगर में सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथों पर बैठकर विशेष मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने और नाम को दुरुस्त कर रहे हैं। कुशीनगर में अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 65 हजार 601 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 13 लाख 54 हजार 335 पुरुष मतदाता हैं जबकि 11 लाख 11 हजार 044 महिला मतदाता हैं। 222 अन्य मतदाता भी हैं। जिले के 1460 पोलिंग स्टेशन के 2837 बूथों पर बूथ लेवल के अधिकारी बैठकर सूची को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को लेकर लोगों में भी उत्साह है लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग ने फिर से सबको मौका देकर सराहनीय कार्य किया है। अपर जिलाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी तैनात हैं जो नए मतदाता बनाने के साथ ही पुराने मतदाताओं के नाम या अन्य कमियों को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसके अलावा मतदाता का जेंडर रेशियो को देखते हुए महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
0
0
Report

चतरा दुर्गोत्सव में जुरासिक पार्क थीम पर मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा में दुर्गा पूजा का रंग परवान चढ़ने लगा है। इस बार चतरा बिहार क्लब की झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। शहर के नयकी तालाब के समीप भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां जुरासिक पार्क की थीम पर मां दुर्गा विराजेंगी। आकर्षक सजावट और अनूठी परिकल्पना के साथ तैयार यह पंडाल श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा। बिहार क्लब की ओर से पिछले 70 वर्षों से झांकी निर्माण की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए झांकी को भव्य और आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों को भी आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा है। पंडाल और आसपास के मार्गों की सजावट शहर को उत्सवी रंग में रंग रही है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। भीड़ को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर्स तैनात किए गए हैं। आयोजन समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भव्य पंडाल, जुरासिक पार्क की अनूठी थीम और आकर्षक विद्युत सज्जा के कारण बिहार क्लब की झांकी इस बार दुर्गा पूजा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

दानापुर के आशोपुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या; शव बाउंड्री के भीतर मिला

Danapur, Bihar:पटना के दानापुर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या से सनसनी, बाउंड्री के अंदर मिला शव। शनिवार की सुबह लखनी बीघा पुलिस चौकी से महज सौ गज की दूरी पर आशोपुर स्थित एक बाउंड्री के अंदर शव बरामद किया गया। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला दानापुर के आशोपुर स्थित लखनी बीघा पुलिस चौकी के पास का है, जहां शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थरों से वार कर व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को बाउंड्री के अंदर फेंका गया है। सूचना मिलते ही एएसपी अजीत कुमार और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय hospital भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में मास्टर चाबी से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस (मास्टर चाबी) और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और हरियाणा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे।पुलिस को स्थानीय सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को सेक्टर गामा-1 की ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। मास्टर चाबी से चोरी, चेसिस नंबर मिटाकर लगाते थे फर्जी प्लेट। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और फिर मास्टर चाबी की मदद से उन्हें चोरी कर लेते थे। पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर घिस दिए जाते थे और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी जाती थी। बरामद मोटरसाइकिलों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर हैं, जबकि एक बजाज पल्सर एनएस 125 भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में से एक हीरो स्प्लेंडर के संबंध में थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर और दूसरी के संबंध में संभल के थाना गुन्नौर में मुकदमा दर्ज है। एक अन्य मोटरसाइकिल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित थाना मुजेसर में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। बाकी मोटरसाइकिलें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी करने की बात आरोपियों ने बताई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास गिरप्तार आरोपियों की पहचान प्रबल यादव उर्फ प्रदीप निवासी फिरोजाबाद, हाल निवासी बिसरख जलालपुर, गौतमबुद्धनगर और सोहिल निवासी डींग, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रबल के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोहिल का नाम भी चोरी के मामलों में सामने आया है। पुलिस इनके अन्य साथी की तलाश में जुटी हुई है
0
0
Report
Advertisement

भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत से वापसी करेगी; 2029 लोकसभा पर भी भाजपा का दावा

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, 2029 पर भी नजर; ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस-सपा को घेरा अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। शनिवार को डीएस कॉलेज में आयोजित एमएलसी चुनाव प्रचार बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत का भरोसा जताया। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल पर्दे के पीछे राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। ब्रजेश पाठक ने आपातकाल का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मजबूत संगठन बताते हुए आगामी चुनावों में जीत का विश्वास जताया। बाइट बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

कानपुर: कंटेनर ने बाइक सवार दंपत्ति और बच्ची को कुचल दिया, दोनों की मौत

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग पणकी में कंटेनर ने बाइक को रौंदा, मां और 8 महीने की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दंपती और उनकी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी भीषण हादसे में 25 वर्षीया संजना और उनकी 8 महीने की बेटी अनन्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बाइक चला रहे पति सुमित राठौर टक्कर लगने से दूर जा गिरे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया सुमित अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने और कपड़े खरीदने मार्केट जा रहा था हादसे के बाद चालक अपना कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया, जिसे पुलिस समझाने का प्रयास में जुटी
0
0
Report

66 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार; बुढ़ाना पुलिस की बड़ी सफलता

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:गांजा तस्कर गिरफ्तार मुजफ्फरनगर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 66 किलो अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की गई है। बरामद गांजे कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी बुढ़ाना सुभाष अत्रि की अगुवाई में पुलिस टीम ने तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है。 मुरादाबाद निवासी दोनों आरोपियों अभिषेक और प्रेम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं。 बुढ़ाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का अभियान नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है।
0
0
Report

हाटा समाधान दिवस: छहवीं क्लास की खदीजा फातिमा और काजल गुप्ता ने प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के हाटा तहसील में आयोजित समाधान दिवस इस बार खास रहा, यहां फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ बेटियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया गया, मिशन शक्ति के तहत कक्षा छह की छात्रा खदीजा फातिमा एक दिन की एसडीएम बनीं, तो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा काजल गुप्ता ने तहसीलदार की भूमिका निभाई। वहीं समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 33 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। देखिए हाटा से यह खास रिपोर्ट। हाटा तहसील समाधान दिवस में शनिवार को मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तीकरण की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जूनियर हाईस्कूल की कक्षा छह की छात्रा खदीजा फातिमा को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा काजल गुप्ता एक दिन की तहसीलदार बनीं। दोनों छात्राओं ने अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर प्रशासनिक कामकाज को समझा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद किया और शासन-प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार रखे। इस पहल का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बड़े पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करना रहा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन डॉ. अंबु सिंह छात्राओं के साथ तहसील पहुंचीं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा के प्रधानाध्यापक विजय श्रीवास्तव भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी आईएएस मयंक त्रिपाठी ने बच्चों को डॉक्टर, आईएएस अधिकारी, पुलिस अधिकारी और क्रिकेटर बनने के लिए मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी करने की प्रेरणा दी। तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया भी जारी रही। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 33 शिकायतें लंबित रहीं, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, प्रशासन की ओर से शेष शिकायताओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top