icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow19 Apr 2025, 09:18 am

Patiala - बरसात और तूफान से मचाई तबाही, मंडी में गेहूं की फसल को तिरपाल डालकर बचाया गया

Patran, Punjab:

पातड़ां शनिवार देर सायं आए तेज तूफान और बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। आस-पास के इलाकों में कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही। पातड़ां की अनाज मंडी में किसान और आढ़ती अलर्ट मोड पर आ गए। मंडी में खुले में पड़ी गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसानों और आढ़तियों ने मिलकर तिरपाल डालकर बचाव कार्य किया। किसानों को बारिश के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फसल भीगने से बचाने के लिए रातभर मंडी में डटे रहे। आढ़तियों ने बताया कि समय रहते फसल को ढक दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। किसानों ने प्रशासन से मंडी में सैंड डलवाने की मांग की है ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और आगे बारिश से बचाव हो सके। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top