Patiala - भारत-पाकिस्तान तनाव: जिले को 'नो ड्रोन जोन' घोषित किया गया
Patran, Punjab:भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है।एसडीएम अशोक कुमार ने आज इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि जिला प्रशासन की और से जारी हिदायतों के तहत संभावित आतंकी खतरों और सुरक्षा उल्लंघनों के चलते पूरे जिले को ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित कर दिया है। साथ ही, धार्मिक आयोजनों और खुशी के उत्सवों में आतिशबाज़ी, बम-पटाखे और चाइनीज़ क्रैकर्स पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने आम जनता से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। किसी भी धार्मिक या निजी आयोजन में आतिशबाज़ी नहीं चलाई जा सकेगी। चाइनीज़ पटाखों पर विशेष रूप से रोक लागू है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
