icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow15 Aug 2024, 04:22 pm

पातडां में स्वतंत्रता दिवस-रक्षा बंधन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Patran, Punjab:

ब्रह्माकुमारीज् प्रभु मिलन भवन पातडां में स्वतंत्रता दिवस-रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर कौंसिल प्रधान रणवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके निशा दीदी ने बधाई देते हुए कहा कि देश स्वतंत्र है लेकिन आज का मानव अपनी गलत आदतों व इंद्रियों का गुलाम है। जब हम इनसे मुक्त होंगे तभी सच्चा स्वराज्य व स्वतंत्रता प्राप्त होगी। उन्होंने रक्षा बंधन के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। रणवीर सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस-रक्षा बंधन की शुभकामना दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जौनपुर में बाबा साहब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ पर भारी पुलिस बल तैनात

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर तिराहे पर उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब कुछ अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना सामने आई। प्रतिमा पर भगवा गमछा और पुलिस की टोपी लगाए जाने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुट गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रतिमा से गमछा और टोपी हटवाकर बाबा साहब को माल्यार्पण किया तथा लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। एएसपी गोल्डी गुप्ता ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना में शामिल शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि जिले का माहौल खराब न होने पाए।
0
0
Report

बकरीद सुरक्षा चाक चौबंद: ड्रोन-CCTV से निगरानी, 416 मस्जिदों में पुलिस तैनाती

Basti, Uttar Pradesh:बकरीद पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, जबकि 416 मस्जिदों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी। प्रशासन ने पूरे जनपद को 16 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए कि सभी लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा करें और त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुर्बानी केवल घरों के अंदर ही की जाए। सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे या खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस ने फ्लैगमार्च कर लोगो से शांति की अपील की है
0
0
Report

रीवा हादसे में आर्यिका माताओं की मौत पर जैन पंचायत की SIT मांग, विरोध-प्रदर्शन तेज

Giridih, Jharkhand:एभीबी : मध्य प्रदेश के रीवा में 20 मई को सड़क हादसे में 2 आर्यिका महिलाओं की मौत के बाद श्री दिगंबर जैन पंचायत गिरिडीह ने आज गिरिडीह शहर में विरोध - प्रदर्शन करते हुए सड़क पर मौन जुलूस निकाला और डीसी- एसपी को ज्ञापन सौंपा है. पंचायत ने इस घटना को केवल सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसकी एसआईटी या न्यायिक जांच की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया कि उपलब्ध तथ्यों और वीडियो क्लिप के आधार पर समाज में गहरी आशंका है कि एक वाहन द्वारा अत्यंत क्रूर�तापूर्वक कुचल दिए जाने से पूज्य आर्यिका माताजी का असामयिक समाधिमरण हुआ है. दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई और यदि षड्यंत्र के तथ्य मिलें तो कठोर धाराएं लगाने की मांग की गई है. साथ ही घटना से जुड़े सभी, सीसीटीवी वीडियो व डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने को कहा गया है. पंचायत ने पैदल विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से "राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति" बनाने की अपील की है. इसके तहत संतों के लिए राष्ट्रीय गाइडलाइन व सुरक्षा एसओपी तय करने, संवेदनशील मार्गों के लिए विशेष प्लान बनाने और हाईवे व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी व चेतावनी संकेतक लगाने की मांग रखी गई है. ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक और पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं. वे आत्मरक्षा नहीं करते और न ही वाहन या सुरक्षा साधनों का उपयोग करते हैं, इसलिए संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए. विहार मार्गों पर प्रशासनिक समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग और ट्रैफिक नियंत्रण वाला "संत सुरक्षा प्रोटोकॉल" लागू करने की भी मांग की गई है. प्रशासन व समाज के बीच समन्वय के लिए स्थानीय स्तर पर "Sant Security Coordination Cell" और आपातकालीन संपर्क व्यवस्था बनाने की अपील की गई है. पंचायत के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन और मंत्री ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा, कानून और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है. हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना एवं तपस्वी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि "संत सुरक्षा केवल एक समाज का विषय नहीं, भारत की आध्यात्मिक विरासत की सुरक्षा का प्रश्न है. ज्ञापन की प्रतिलिपि गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री झारखंड और उपायुक्त गिरिडीह को भी भेजी गई है. मौके पर विजय कुमार सेठी अध्यक्ष, अशोक जैन पांड्या, अजय कुमार, सेठी मंत्री हेमलता सेठी अध्यक्ष सरोज जैन मंत्रनी, राजन जैन, दीपक जैन ,अविनाश जैन, अजय जैन, राकेश जैन, आलोक जैन, शैलेश सेठी, अनिल सेठी, महेंद्र सेठी, विजय शाह, दीपू जैन ,सोनी सेठी समेत कई लोग उपस्थित थे.
0
0
Report
Advertisement

हृदय रोग संस्थान

Kanpur, Uttar Pradesh:हृदय रोग संस्थान की ओर से एक बार फिर से जटिल सर्जरी कर महिला मरीज की जान बचाई गई,, दरअसल फर्रुखाबाद से आई 65 वर्षीय महिला को सांस फूलना और सीने में भारीपन की शिकायत थी,, जांच में पता चला कि महिला की महा धमनी सीने के पास गुब्बारे की तरह फुल चुकी है और किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकती है,, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवधेश शर्मा ने टीम के साथ बिना देरी किए मरीज की ओपन हार्ट सर्जरी की जिसमे पैर की नस के जरिये बिना किसी कट के स्टंट को हार्ट तक पहुंचाया गया,, दरअसल महिला की महाधमनी लगभग 6 मिमी तक फूल चुकी थी और लंबाई में ये 20 मिमी हो चुकी थी,, विशेषज्ञ प्रो अवधेश शर्मा ने बताया कि इस बीमारी को आर्टिक एनुरिस्म कहा जाता है,, इसमें महाधमनी गुब्बारे की तरह फूल जाती है,, 5.5 मिमी के बाद कभी भी इसके फटने के खतरा रहता है,, उन्होंने बताया की महिला का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णतः निशुल्क किया गया है अगर किसी निजी अस्पताल में यह इलाज होता तो लगभग 4 से 5 लख रुपए का खर्च आता फिलहाल महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और उनको अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है,, 65 वर्षीय महिल्ला मरीज के इलाज में लगभग 45 मि का समय लगा,, फिलहाल संतुष्टि है कि ऑपरेशन सफल रहा और मरीज पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पा सका । बाइट- प्रो अवधेश शर्मा, विशेषज्ञ
0
0
Report

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। विकासखंड अंतर्गत गजाधर गांव स्थित बाबा सत्यनारायण मौर्य शिक्षण संस्थान में सोमवार को हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र और साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल के संरक्षक अशोक कुमार मौर्य व प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा, कि बाबा सत्यनारायण मौर्य शिक्षण संस्थान अपने अनुशासन रिजल्ट देने व पढ़ाई के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक की इच्छा होती है, कि वह अपने बच्चे को यहां शिक्षा दिलाए। श्री मौर्य ने कहा कि इस विद्यालय में अपने बच्चों को नामांकन कराने के परेशान दिखते है, उसका एक मात्र कारण यहां का पठन-पाठन और अनुशासन है। अनुशासन से ही व्यक्ति महान बनता है।विदित हो हाई स्कूल में मोहम्मद आलम ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।लोकनाथ यादव को 89.5 प्रतिशत व सुभाष शर्मा को 85.66 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।इंटरमीडिएट में इकरा बानो को 75.8 प्रतिशत,निशा मौर्या 75.5 प्रतिशत व काजल वर्मा को 74% अंक हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर के नए डीसी ने श्रावणी मेला की सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर दिया

Deoghar, Jharkhand:देवघर देवघर के नवनियुक्त डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली प्राथमिकता विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को बताया है। उन्होंने कहा कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने कहा कि मेला के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, बिजली, आवासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांवरिया पथ और मंदिर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की पहचान है और इसे सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
0
0
Report

नगर निगम की अहम बैठक: विकास कार्यों की तेज़ पहल और त्वरित निपटारा के निर्देश

Giridih, Jharkhand:एभीबी : नगर निगम में सोमवार को बोर्ड की अहम बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रमिला मेहरा ने की. बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद शामिल हुए. बैठक में निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने को लेकर चर्चा हुई. निगम के आंतरिक स्रोतों के तहत आय कैसे बढ़ाई जाए, इस पर विस्तार से मंथन किया गया. पानी, बिजली, सड़क, साफ-सफाई समेत कई जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई. बैठक में कई वार्ड पार्षदों के समय पर नहीं पहुँचन पर नाराजगी व्यक्त की गई. इसको लेकर आपत्ति भी जताई गई. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बैठक सिर्फ कॉलम पूरा करने के लिए नहीं है, बल्कि निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए होती है. उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित न nip ta ara करने के निर्देश दिए. बैठक में डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report
Advertisement

आगरा: मुस्लिम महापंचायत ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग दिखायी

Agra, Uttar Pradesh:देश में अक्सर गाय और गोकशी को लेकर सियासत गरमाती रही है… और कई बार मुस्लिम समाज पर भी सवाल उठते रहे हैं… लेकिन अब तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है। आगरा में मुस्लिम समाज खुलकर गौ माता के सम्मान में मैदान में उतर आया। मुस्लिम महापंचायत के बैनर तले जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया… जहां गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठी… साथ ही गोकशी पर सख्त रोक और गौ रक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग भी की गई। हाथों में तख्तियां… जुबां पर गौ माता के सम्मान के नारे… और दिल में एक अलग संदेश के साथ आगरा में मुस्लिम महापंचायत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे और जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गाय सिर्फ एक धर्म विशेष की आस्था नहीं… बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पहचान है। और देश में भाईचारा कायम रखने के लिए गाय की रक्षा जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया… जिसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ लोग गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं… जबकि असली जरूरत गौ संरक्षण को मजबूत करने की है। मुस्लिम समाज ने साफ कहा कि गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए… चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय का व्यक्ति क्यों न हो। इस प्रदर्शन ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है… कि गौ रक्षा सिर्फ किसी एक समुदाय का मुद्दा नहीं… बल्कि सामाजिक सौहार्द और इंसानियत से जुड़ा विषय है। आगरा से उठी यह आवाज अब देशभर में चर्चा का विषय बनती दिखाई दे रही है।
0
0
Report

राहुल गांधी के टूलकिट दावे पर मोदी सरकार की मजबूती का दावा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने कहा, "एक टूलकिट मॉडल, जो विध्वंसक, अराजक, अपरिपक्व, मूर्ख है वो राहुल गांधी की उपज है। कल एक बार फिर ऐसी ही टूलकिट सामने आई, जब राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सरकार एक साल में गिर जाएगी...अगर तुम्हारा (राहुल गांधी) मकसद अराजकता फैलाना है, तो हमारा भी संकल्प है, भारत को और मजबूत बनाना। तुम भी एड़ी चोटी का जोर लगा लो, लेकिन हमने ठान लिया है कि भारत को और आगे ले जाना है." दिल्ली: भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने कहा, "कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बैठक में जो कहा और उसके बाद बाहर निकलकर एक वक्तव्य देते है उस पर है बड़े दुख की बात है कि जब वैश्विक संकट के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है, तब दूसरी ओर पिछले 85 दिनों में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है..."
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: SIT जांच का ताजा अपडेट, समर्थ सिंह से गहन पूछताछ जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विशा मौत मिस्ट्री मामला भोपाल कमिश्नर संजय कुमार का बयान SIT जांच का दिया कमिश्नर ने अपडेट आरोपी समर्थ सिंह से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है आरोपी के बयानों का क्रॉस वैरिफिकेशन भी किया जा रहा है पूछताछ के बिंदुओं के आधार पर बयान लिये जा रहे हैं पूर्व जज गिरिबाल सिंह से भी पूछताछ की गई हैं: CP पुलिस पार्टी ने गिरिबाला सिंह के घर जाकर उनसे पूछताछ की है: CP समर्थ सिंह की बैंक डिटेल और कॉल डिटेल की जानकारी भी जुटाई जा रही:CP फरारी के दौरान वो कहा कहा रुका और किस किस ने उसकी मदद की उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है CCTV से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है: CP सीबीआई जांच को लेकर कहा जैसे ही सीबीआई को केस हैंडओवर करने के निर्देश आएंगे वैसे ही डायरी सौंपी जाएगी
0
0
Report

CBSE पोर्टल की तकनीकी समस्या: IIT मद्रास टीम हल करेगी, छात्रों का हित प्राथमिक

Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE के परीक्षोत्तर सेवा पोर्टल में आई तकनीकी समस्याओं की जांच और समाधान के लिए IIT मद्रास के विशेषज्ञों की टीम को सहायता हेतु नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ▪️ IIT विशेषज्ञ पोर्टल की तकनीकी खामियों की जांच करेंगे。 ▪️ सर्वर प्रदर्शन, पोर्टल स्थिरता और आईटी अवसंरचना का होगा आकलन。 ▪️ लॉगिन, यूजर एक्सेस और पेमेंट गेटवे सिस्टम को बेहतर बनाने पर रहेगा फोकस。 ▪️ पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और छात्र-हितैषी बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और सभी आवश्यक सुधार प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।
0
0
Report

CBSE भुगतान गेटवे में सुधार के लिए वित्त मंत्री से शिक्षा मंत्री की बैठक

Noida, Uttar Pradesh:केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए समर्थन हेतु केन्द्रीय वित्त मंत्री से बात की चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भुगतान गेटवे प्रणालियों को सुदृढ़ करने में सीबीएसई की सहायता करेंगे प्रविष्टि तिथि: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन से सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सामना की जा रही हालिया तकनीकी एवं भुगतान संबंधी समस्याओं के बारे में बात की। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अर्थात् स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को उसके भुगतान गेटवे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और परीक्षा के बाद की सेवाओं के पोर्टल के साथ आवश्यक एकीकरण में सहायता करेंगे। ये बैंक सीबीएसई को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, भुगतान संबंधी समस्याओं को दूर करने और यदि कोई अतिरिक्त भुगतान हुआ हो तो स्वचालित रूप से धनवापसी करने के लिए मजबूत भुगतान प्रोटोकॉल लागू करने में सक्षम बनाएंगे। श्री प्रधान ने सीबीएसई को अपने भुगतान गेटवे प्रणाली में पूर्ण सुधार करने का भी निर्देश दिया। यह परिकल्पना की गई है कि वित्त मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ समन्वित प्रयास से निर्बाध डिजिटल लेनदेन, बेहतर भुगतान गेटवे स्थिरता और सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन एवं संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुगम अनुभव सुनिश्चित होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top