147105
भगत सिंह चौक पर गैस सिलेंडर धमाका, दुकानदार गंभीर घायल
Patran, Punjab:सुबह करीब 10 बजे शहर के भगत सिंह चौक में एक चाय-समोसा की दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने से धमाका हो गया। इस हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। आग लगने पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को सूचित किया लेकिन दमकल देर से पहुंची। मौके पर नायब तहसीलदार करमजीत सिंह और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट-यूजी में AIR-4 पाने वाले आयुष भालोटिया को बधाई
Noida, Uttar Pradesh:नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान तथा अखिल भारतीय रैंक (AIR-4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे। आपके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं।0
0
Report
गोटेगांव के पोस्टमार्टम भवन की बदहाली से अस्पताल परिसर में परेशानी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। यहां 1970 में बना पोस्टमार्टम भवन पूरी तरह जर्जर होकर ध्वस्त हो चुका है और इंजीनियर द्वारा डिस्मेंटल घोषित किए जाने के बाद अब अस्पताल परिसर की मर्चुरी में ही पोस्टमार्टम किए जा रहे हैं। इससे एक ओर मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों को भी मूलभूत सुविधाओं के बिना काम करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि नए पीएम भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। आखिर फाइलें किस दफ्तर में अटकी हैं और जिम्मेदार कब जागेंगे? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। गोटेगांव के शांति धाम के पास वर्ष 1970 में बने पोस्टमार्टम भवन को संदिग्ध मौत और दुर्घटना के मामलों में वैज्ञानिक जांच के लिए बनाया गया था। समय के साथ भवन जर्जर होता गया और अंततः इसे असुरक्षित घोषित कर ध्वस्त कर दिया गया。 भवन टूटने के बाद अब पोस्टमार्टम पुराने शासकीय अस्पताल परिसर की मर्चुरी में किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके پرिजनوں को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे अस्पताल का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नए पोस्टमार्टम भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी क्यों हो रही है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में उपलब्ध मर्चुरी में ही पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं और नए भवन के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। नगर पालिका का कहना है कि स्वीकृत निर्माण कार्य से जुड़े आवश्यक औपचारिकताओं पर कार्रवाई की जा रही है और प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। फाइनल: एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, वहीं गोटेगांव में पोस्टमार्टम जैसी बुनियादी व्यवस्था भी बदहाल है। अब देखना होगा कि स्वीकृत राशि के बावजूद नए पीएम भवन का निर्माण कब शुरू होता है और मरीजों को इस असहज स्थिति से कब राहत मिलती है।0
0
Report
इंदौर-बैतूल हाईवे पर ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक ने समय रहते छलांग लगाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हरदा जिले में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमागांव और डोलरया के बीच टोल टैक्स के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में डेयरी के नाम पर गौमांस तस्करी धंधा, दो गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल VHP, बजरंगदल ने पकड़ा मांस से भरा ऑटो कार्यकर्ताओं ने ऑटो में गौमांस में होने का लगाया आरोप बजरंगदल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश डेयरी के नाम पर गौमांस तस्करी का आरोप डेरी की आड़ में चल रहा था गौकशी का धंधा मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा अजीज और आसिफ को पकड़कर किया पुलिस के हवाले मौके से दो कटी गाय और 6 जिंदा गाए मिलीं : कार्यकर्ता पुलिस और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ा निशातपुरा थाना क्षेत्र में बजरंग दल और हिंदू संगठनों का हंगामा बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस की सूचना निशातपुरा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच करोंद के कमल नगर के पास की घटना0
0
Report
बिहार मंत्री के पोते का वायरल रील, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पोते अभिराज गुप्ता का एक VIP रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिराज मंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और स्कॉट वाहन के साथ अलग-अलग अंदाज में रील बनाते नजर आ रहे हैं, रील में बैकग्राउंड में रोब दिखाने वाले गानों का भी इस्तेमाल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं,कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकारी सुरक्षा व्यवस्था का इस तरह निजी सोशल मीडिया कंटेंट के लिए इस्तेमाल किया जाना उचित है। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर अब तक मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।0
0
Report
चाँपा रेलवे स्टेशन Amrit Bharat योजना से पुनः विकसित, मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चाँपा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित स्वरूप का वर्चुअल लोकार्पण,, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ स्टेशन,, करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से हुआ पुनर्विकास,, यात्रियों को मिलेंगी लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर पार्किंग जैसी सुविधाएं,, स्टेशन परिसर को स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ आकर्षक रूप दिया गया है,, चाँपा स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगे मौजूद,, चाँपा सहित देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का होगा लोकार्पण,, क्षेत्र के रेल यात्रियों को अब मिलेगा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव,,0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव के दौरान पुलिस ने एक दिन में 36.19 लाख नकद जब्त
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: पुलिस की सघन चेकिंग में एक दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जब्त दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 36 लाख 19 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने स्वयं विभिन्न चेकिंग पॉइंटों का निरीक्षण किया। सेवढ़ा चुंगी पर एक कार से 15 लाख रुपये, जबकि गोराघाट चेकिंग पॉइंट पर एक स्कॉर्पियो से 21 लाख 19 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों मामलों में एसएसटी की मौजूदगी में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी。0
0
Report
गुरेज़ की कम्युनिटी रadio डार्ड-शिना भाषा को फिर जीवित करने की कोशिश
In the remote Gurez Valley, where the Kishanganga River cuts through snow-capped mountains and the centuries-old Dard-Shina language has long echoed across villages, a quiet cultural revival is taking shape. As younger generations increasingly shift to Urdu, Kashmiri and English in schools, workplaces and online spaces, many elders fear that Shina—once the valley’s strongest marker of identity—is slowly fading from everyday life. Now, a community radio station tucked beneath the iconic Haba Khatoon peak is trying to reverse that decline. The Sheena Gilgit Community Radio Station, the first radio station in Gurez’s Dawar area, has become more than a broadcasting centre. Airing most of its programmes in Dard-Shina, the station is preserving a language, documenting local traditions, spreading awareness about government schemes and encouraging women to take on public roles in one of Jammu and Kashmir’s most remote border regions. “Our mission is to keep our language alive,” said one of the station’s radio jockeys (RJs) Wahida to Salam Tv. “Just naming Shina is not enough. We have to speak it every day. That is why almost all our programmes are presented in Sheena. If we stop using it, the language will gradually disappear.” Although nearly three-fourths of Gurez’s population speaks Dard-Shina as their mother tongue, many young people increasingly converse in Urdu or Kashmiri, particularly in schools and with visitors. Residents say tourism, migration, education and the growing influence of social media have contributed to the declining everyday use of the language. Around 37,000 to 38,000 members of the Dard community live in Gurez Valley, and nearly all speak Dard-Shina as their native language. Across Jammu and Kashmir and Ladakh, the number of native Shina speakers is estimated at around 50,000. The Dards have inhabited Gurez for centuries, and their language belongs to the Dardic branch of the Indo-Aryan language family. The station broadcasts four regular programmes—Good Morning Show, Hamnawa, Suhani Show and Mehakti Raatein. Three are entirely in Shina, while one is aired in Urdu so listeners outside Gurez can also understand the programmes. Run by a team of five radio jockeys, including two women, the community radio station broadcasts a range of programmes designed to meet the everyday needs of people living in the remote border valley. Most of its content is produced in Dard-Shina and includes weather forecasts, public service announcements, government welfare schemes, agricultural advisories, health awareness programmes, tourism promotion and discussions on local culture. Supported by the Indian Army, the station has also created a platform for young voices by hosting two student-led programmes every week, inviting students from Army Goodwill School (AGS), Dawar, to anchor shows, interview guests and speak in their mother tongue. Station officials say the initiative is helping students build confidence while encouraging them to use Shina in public. “The station has also emerged as a symbol of changing social attitudes toward women.” One to One with RJ Wahida0
0
Report
मृत्युंजय तिवारी भाजपा से जुड़ने की अटकलें तेज, कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात
Patna, Bihar:मृत्युंजय तिवारी भाजपा कर सकते हैं जॉइन राजनीतिक अटकलें तेज मृत्युंजय तिवारी की भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से किया मुलाकात इंदौर में कुछ दिनों पहले हुई दोनों नेताओं की आत्मीय भेंट0
0
Report
Advertisement
भूखीमाता घाट पर डूबे युवक की मौत; घंटे की रेस्क्यू के बाद शव निकाला गया
Ujjain, Madhya Pradesh:भूखीमाता घाट पर एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तैराक दल और एसडीईआरएफ ने बाहर निकाला शव उज्जैन। शिप्रा नदी के भूखीमाता घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से देवास निवासी 24 वर्षीय अंगत सिलोडिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही 'माँ शिप्रा तैराक दल' और एसडीईआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तैराक दल के सदस्य तेजा कहार, दीपक कहार और राकेश गोंड़ सहित एसडीईआरएफ के जवानों ने बिना देर किए गहरे पानी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया करीब एक घंटे तक चले कठिन अभियान के बाद टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को मौके पर मौजूद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में शोक का माहौल रहा0
0
Report
पूर्णिया बेसा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजकुमार चौधरी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Purnia, Bihar:पूर्णिया के बेसा प्रखंड के बीडीओ यानी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और उनके निजी सहायक ने स्पेशल निगरानी यूनिट के द्वारा घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। स्पेशल निगरानी यूनिट के डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि बीडीओ राजकुमार चौधरी को बेसा प्रखंड के सरकारी आवास पर 46,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उनके सरकारी आवास से 125,000 रुपए और कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं, इसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें रोटा थाना लाया गया, जहाँ कागजी प्रक्रिया की गई। निगरानी डीएसपी ने कहा कि वादी ने शिकायत की थी कि उनसे टेंडर राशि के भुगतान के एवज में रुपया मांगा जा रहा था। जांच में मामला सही पाया गया। बेसा प्रखंड कार्यालय पहुँचकर बीडीओ 46,000 रुपए घूस लेते पकड़े गए। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।0
0
Report
श्रीगंगानगर में ED की छापेमारी से हिली व्यापारी अशोक चांडक का परिवार
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में ED की छापेमारी की सूचना व्यापारी अशोक चांडक के घर पहुंची ED की टीम शिवा वाइंस सहित एक अन्य जगह ED की छापेमारी व्यापारी अशोक चांडक के निजी रिश्तेदारों के घर भी टीम मौजूद0
0
Report
Advertisement
मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला कुख्यात आमिर हुआ पुलिस की गोली का शिकार,अस्पताल में भर्ती
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी आमिर से गुलावठी पुलिस की मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में आरोपी आमिर के पैर में लगी , घायल। गुलावठी से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में वांछित था आरोपी आमिर। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ हापुड़ में भी हत्या, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमें हैं दर्ज। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने पहुंची गुलावठी पुलिस की नत्थूगढ़ी गेट के पास हुई मुठभेड़।0
0
Report
सीधी के सरकारी स्कूल में 1630 छात्राओं के लिए सिर्फ 1000–1200 सीटें, बहस जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:1630 छात्राओं पर सिर्फ 1000–1200 की बैठक व्यवस्था, उमस भरी गर्मी में ठसाठस भरी कक्षाएं, SDM के निरीक्षण के बाद भी नहीं मिली राहत। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के नाम बदलकर उन्हें नई पहचान देने की कोशिश की, लेकिन क्या सिर्फ नाम बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदल जाती है? सीधी जिले के संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां छात्राओं को पढ़ाई से पहले बैठने की जगह के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। दो सीट वाली कुर्सी पर तीन छात्राएं और तीन सीट वाली बेंच पर चार छात्राएं बैठने को मजबूर हैं। Zee News की पड़ताल में सामने आई तस्वीरें सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सीधी शहर के मुख्य बाजार स्थित संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन संसाधनों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। वर्तमान में करीब 1630 छात्राएँ अध्ययनरत हैं, जबकि बैठने की व्यवस्था सिर्फ 1000 से 1200 के लिए है। नतीजा यह है कि हर कक्षा में क्षमता से कहीं अधिक छात्राएं बैठ रही है। जहां 40 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था है, वहां 70 से 80 छात्राएं ठूंस-ठूंसकर बैठाई जा रही हैं। उमस भरी गर्मी और भीड़भाड़ वाले कमरों में पढ़ाई करना छात्रों के लिए बड़ी चुनौती है। कई छात्राओं को असहज स्थिति में घंटों बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यालय के प्राचार्य किशन लाल विश्वकर्मा ने भी स्वीकार किया कि छात्राओं की संख्या के मुकाबले बैठक व्यवस्था काफी कम है। उन्होंने प्रशासन से अतिरिक्त फर्नीचर और संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षमता से कहीं अधिक छात्राओं के कारण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हाल ही में एसडीएम प्रिया पाठक ने विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं से बातचीत की और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया, लेकिन निरीक्षण के बाद भी बैठने की समस्या का कोई तत्काल समाधान नहीं हुआ। सवाल यह है कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने यह क्यों नहीं पूछा कि दो सीटों पर तीन-तीन छात्राएं क्यों बैठ रही हैं और समाधान कैसे होगा? सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर सुविधाएं देने के दावे किए, लेकिन सीधी के इस विद्यालय की तस्वीर दावों की हकीकत सामने रख रही है। सवाल सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने का है। जब तक छात्राओं को सम्मानजनक माहौल और पर्याप्त संसाधन नहीं मिलेंगे, बेहतर शिक्षा का सपना अधूरा ही रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन स्थायी समाधान कब तक करेगा。0
0
Report
नोएडा की ककराला ग्राम में टीम पर हमला, जमीन कब्जे रोकने गई
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ककराला गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने गई टीम पर हमला。 सिंचाई विभाग और पुलिस टीम से मारपीट का आरोप。 सरकारी पिस्टल छीनने और पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने का आरोप。 सरकारी वाहन रोककर टीम के साथ अभद्रता किए जाने का दावा。 सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची थी टीम。 राकेश यादव समेत चार से पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना फेस 2 में एफआईआर दर्ज。 पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी।0
0
Report
Advertisement
