Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala147105

किसानों की दिक्कतें बढ़ीं: धान खरीद में देरी का बड़ा असर!

Oct 11, 2024 16:01:23
Patran, Punjab

पंजाब सरकार ने 1 अक्टूबर से मंडियों में धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन अनाज मंडी में खरीद न होने के कारण किसान समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मार्केट कमेटी ने खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया और खरीद एजेंसियों को निर्देश भी दिए। वहीं एजेंसियों की ढीली कार्रवाई के कारण किसान परेशान हैं। पातड़ा बाईपास नयाल के पास 11 एकड़ की मंडी में पहुंचे किसानों ने कहा कि वे 1 अक्टूबर से अपनी फसल लेकर आते हैं लेकिन अबतक खरीद न होने से फसल खराब हो रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Feb 18, 2026 09:38:38
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट 2026 पर संवाद किया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की ओर से आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को देश के विकसित भारत के लक्ष्य यानी 2047 का रोडमैप बताया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम रामगढ़ ताल क्षेत्र में आयोजित किया गया जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी समेत कई मंडलों और जिलों के संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं के साथ बजट की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों पर चर्चा की। पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और यह बजट उसी दिशा में रोडमैप तैयार करता है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 18, 2026 09:37:56
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में बकायादारों पर जयपुर डिस्कॉम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को देवखोह गांव से कुल दो सिंगल फेज ट्रांसफॉर्मर हटाकर कार्यालय में जमा करा दिए गए। इससे डिफॉल्टर घरेलू उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। कनिष्ठ अभियंता सोनू कुमार मीणा ने बताया कि देव खो गांव पर विभाग के 3.66 लाख रुपये बकाया थे। बकायादारों को मौखिक और लिखित नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि जब तक पूरा बकाया चुकता नहीं होगा, कनेक्शन बहाल नहीं होंगे। डिस्कॉम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि पुराने घरेलू, कृषि और व्यावसायिक बिल समय पर जमा करें, ताकि ट्रांसफॉर्मर हटाने जैसी स्थिति न बने。
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Feb 18, 2026 09:36:24
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में एक तथाकथित सपा नेता की रंगबाज़ी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में पुलिस और सिस्टम का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, इतना ही नहीं पुलिस को पैसों में खरीदने जैसे दावे भी किए जा रहे हैं। आरोपी का नाम है दामा यादव, जो जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एंथम का निवासी बताया जा रहा है। आगरा में तथाकथित सपा नेता दामा यादव की दबंगई और रंगबाज़ी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दामा यादव बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के काफिले के साथ निकलता दिखाई दे रहा है। गाड़ियों पर नंबर प्लेट की जगह बड़े अक्षरों में “यादव” लिखा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में पुलिस और सिस्टम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं। कथित तौर पर पुलिस को पैसों से खरीदने जैसे बयान भी वीडियो में सुनाई दे रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये सभी वीडियो खुद दामा यादव ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से अपलोड किए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। इस पूरे मामले में एसीपी लोहामंडी ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 18, 2026 09:36:14
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा कर लिया है...बीते 16 फ़रवरी को महेशपूर थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर लगभग तीन लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है...मामले में पुलिस ने पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है...साथ ही लुटे हुए नकद रुपये भी बरामद किया है...गिरफ्तार अपराधियों की पहचान देवघर जिले के सोनारायठारी थाना अंतर्गत ठाड़ीलपारा गांव निवासी मनोरंजन कुमार और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत विष्णुडीह गांव निवासी लाल यादव के रूप में हुई है...उन्होंने बताया कि पाकुड़ पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक 9 एमएम पिस्टल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है... साथ ही उनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है...यह घटना पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई थी...जहां मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी अनूप कुमार के सिर पर पिस्टल से वार कर उसे घायल कर दिया था...और अनूप कुमार से 3 लाख 40 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे...घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया...इस टीम में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाधाय, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और आरक्षी अभिजीत कुमार शामिल थे...पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच अभियान शुरू किया और सीमावर्ती दुमका जिले के काठीकुंड थाना से संपर्क किया...फरवरी को काठीकुंड पुलिस ने जानकारी दी कि एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसमें सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है...सूचना के आधार पर छापेमारी टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ की...पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया... गिरफ्तार अपराधियों की पहचान देवघर जिले के सोनारायठारी थाना अंतर्गत ठाड़ीलपारा गांव निवासी मनोरंजन कुमार और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत विष्णुडीह गांव निवासी लाल यादव के रूप में हुई है...अपराधियों के पास से 2 लाख 68 हजार रुपये, एक 9 एमएम पिस्टल, एक हीरो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक खून से सना सफेद गमछा बरामद किया गया है...गढ़तियों की पहचान स्पष्ट है कि मनोरंजन कुमार पहले इसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था और कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी...
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 18, 2026 09:35:28
Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहिनी मोड़ के पास सोमवार देर रात गोलीबारी में होटल कारोबारी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया. भूतनाथ निवासी विकास का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. बताया जाता है कि दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद दो गुटों में विवाद हुआ और मामला फायरिंग तक पहुंच गया.\n\nविकास के बयान पर दूसरी एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि पुलिस की ओर से दर्ज केस में 15 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. एसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुटूश नामक एक आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.\n\nसूत्रों के मुताबिक DIU टीम ने मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोरिंग रोड इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले भी तनातनी होती रही है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 18, 2026 09:34:44
Bareilly, Uttar Pradesh:रमज़ान का एहतराम करे, खाने और चाय के होटलों को बंद रखे, बिजली पानी की अच्छी व्यवस्था की जाये, लाउडस्पीकर का सीमित इस्तेमाल करें मस्जिद के इमाम। बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने रमज़ान से सम्बंधित प्रेस को जारी किए गए बयान मे कहा कि मैं तमाम देश वासियों को मुबारकबाद पेश करता हूं, इस्लाम धर्म मे रमज़ान का महीना बहुत पवित्र है, पूरे महीने मे खुदा ने 30 रोज़े रखने का हुक्म दिया, और 20 रकात नमाज़ तरावीह पढ़ने का भी हुक्म दिया है, और साथ ही पूरा कुरान शरीफ़ पढ़कर बहुत बड़े सवाब का भी वादा किया है, इस महीने मे की गयी एक नेकी का सवाब दस गुना बढ़कर मिलता है। इसीलिए मुसलमानो को चाहिए कि इस महीने का सम्मान व एहतराम के साथ 30 रोज़े मुकम्मल करें और इस्लाम की बतायी हुई तमाम बातों पर अमल करे, ताकि गुनाह से बचे रहे। मौलाना ने कहा कि तमाम मुसलमान जो खाने पीने और चाय आदि चीजों का कारोबार करते हैं वो दिन मे बंद रखे, इफ्तार के समय से लेकर देर रात तक व्यवस्था करे, इससे रोज़ो का सम्मान बना रहे। देखा यह जाता है कि बाज़ मुस्लिम क्षेत्रों मे दिन मे भी खाने पीने के होटल खुले रहते हैं, जिससे रोज़े की पवित्रता भंग होती है। इसलिए की रमज़ान का महीना साल भर मे एक बार आता है, उसका अगर अपने हाथो मजाक बनाया जायेगा तो फिर उसकी पवित्रता भंग होगी। मौलाना ने मस्जिद के इमामो से अपील करते हुए कहा कि सहरी का सिर्फ समय बताये की कब सहरी का वक्त खत्म हो रहा है और नमाज़ और दुआं के में बारे बताये अनावश्यक तौर पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करें। इसलिए की इस वक्त हाईस्कूल और इंटर के एग्जाम चल रहें हैं, बच्चे रात व दिन मेहनत में लगे रहते हैं, सभी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है। बाज़ मस्जिद के इमाम हज़रात कैसीट लगा देते हैं, वो कैसीट घंटो बजती रहती है। मौलाना ने आगे कहा कि हुकूमत, नगर निगम, टाऊन एरीया के जिम्मेदारान सफाई सुथराई और बिजली व पानी की व्यवस्था अच्छी रखें ताकि रोजेदारों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 18, 2026 09:34:21
Kanpur, Uttar Pradesh:साड़ी कारोबारी ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारी, हालत गंभीर कोहना थाना क्षेत्र में एक साड़ी व्यापारी द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना आर्यनगर स्थित इंद्रलोक अपार्टमेंट की बताई जा रही है, जहां व्यापारी अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को तुरंत हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रिजेंसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि व्यापारी नयागंज में साड़ियों का थोक कारोबार करता है। डीसीपी सेंट्रल के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि व्यापारी मानसिक रूप से परेशान थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि परिजनों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक मानसिक तनाव के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया, उसका लाइसेंस नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी!
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 18, 2026 09:34:05
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड) झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में रक्तदान फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के द्वारा किया गया। झालावाड़ ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान फाउंडेशन के द्वारा तत्काल रक्तदान शिविर का आयोजन बकानी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र की धर्मशाला में किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला कलेक्टर ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा है कि बकानी के युवाओं के द्वारा बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रीन बकानी एवं क्लीन बकानी का भी संकल्प लेवे। इस दौरान तहसीलदार रतनलाल भील, विकास अधिकारी प्रभु लाल वर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हर्ष महबूब, आईपीएस कमल कुमार मीना सहित गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान कई लोग जिला कलेक्टर के पास अपनी समस्या लेकर भी पहुंचे, जिसका जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 18, 2026 09:33:26
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि अचानक बदले मौसम के मिजाज से दिनचर्या हुई प्रभावित फिर से सर्दी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित डीडवाना जिले में आज अचानक मौसम ने फिर से करवट बदली। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी व ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। जिले के लादड़िया गांव सहित आसपास के कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे जमीन पर सफेद चादर बिछ गई। इस बेमौसम बदलाव ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, बल्कि सर्दी को भी बढ़ा दिया। अचानक हुए इस मौसमी परिवर्तन से सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका कृषि क्षेत्र में जताई जा रही है। वर्तमान में खेतों में सरसों, गेहूं और जीरे की फसलें पकने की कगार पर हैं। ऐसे में ओलावृष्टि फसलों के लिए आसमानी आफत बनकर आई है। ओलों की वजह से फसलों के दाने झड़ने और फसल के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top