147105
पंजाब में बिजली आपूर्ति की समस्या पर किसानों का आक्रोश
Patran, Punjab:पंजाब सरकार द्वारा किसानों को 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के वादे के बावजूद, हरिआयू खुर्द और चुनागरा गांवों के किसान परेशान हैं। पावरग्रिड से खेतों तक लाइन मरम्मत के लिए बिजली बंद की गई थी। पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई, जिससे किसानों का गुस्सा फूटा। उन्होंने विभाग पर धान के मौसम से पहले मरम्मत न करने का आरोप लगाया। बारिश की कमी और बिजली की अनुपलब्धता से धान की फसल सूख रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे लाइन चालू करने की कोशिश कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली HC के बयान के बाद यूट्यूब ग्राउंड रिपोर्टिंग पर उभरते सवाल
Mainpuri, Uttar Pradesh:Story: दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में यह टिप्पणी की थी कि मोबाइल फोन और माइक्रोफोन रखने वाला हर कोई पत्रकार नहीं बन जाता। अदालत ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण या जवाबदेही के लोगों के पास जाकर माइक अड़ाना और उनके जवाब न देने को सनसनीखेज बनाना गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता है。 *Requirement* आप कितने समय से यूटيوب पर ग्राउंड रिपोर्टिंग या खबरें दिखाने का काम कर रहे हैं? क्या आपने पत्रकारिता की कोई औपचारिक डिग्री या ट्रेनिंग ली है, या आपने फील्ड में काम करके ही इसे सीखा है? किसी भी खबर या आरोप को अपने चैनल पर दिखाने से पहले आप उसकी सत्यता (Fact-check) की जांच कैसे करते हैं?" रिपोर्टिंग करते समय आप किस तरह की आचार संहिता का पालन करते हैं ? यूट्यूब के लिए ग्राउंड पर कंटेंट क्रिएट करते समय किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए , ? यूटुबस को सामप्रदायिक खबरे दिखाते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? बच्चो की खबरें दिखाते समय क्या ध्यान रखना चाहिए ? रेप की खबरे दिखाते समय क्या ध्यान रखना चाहिए ? बातचीत की शुरुआत हमेशा सकारात्मक रखें, जैसे: आजकल डिजिटल मीडिया बहुत मजबूत हुआ है, …यूट्यूबर्स के जवाब पर अपनी तरफ से कोई जजमेंट या फैसला न सुनाएं, बस उनका पक्ष रिकॉर्ड करें। लहजा तीखा रखने के बजाय जिज्ञासु रखें。0
0
Report
बागपत में दबंगई: बेल्ट-डंडों से पिटाई वायरल, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि तीन युवकों ने वर्चस्व कायम करने के लिए एक युवक की बेल्ट, डंडों और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट का बताया जा रहा है। पीड़ित युवक जानिब का आरोप है कि वह यमुना किनारे घूमने गया था। इसी दौरान केफ, समीर और उनके साथ मौजूद कई युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और बेल्ट, डंडों व थप्पड़ों से जमकर मारपीट की। इस दौरान उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर के पंशुल बंसल ने नीट-यूजी ऑल इंडिया रैंक-2 पाया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-21सी के रहने वाले स्टूडेंट पंशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक -2 हासिल की है। उनको 720 में से 715 नंबर हासिल किए है। दिल्ली-एनसीआर में वह पहले टॉपर बने है जिसने ये कामयाबी हासिल की है। पंशुल की मॉ एक बड़े सामाचार संस्थान में कंपनी सचिव के पद पर काम करती है। जबकि उनके पिता संजीव कुमार बंसल उद्योगपति है। अब वह एम्स, नई दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं। इसके बाद न्यूरो सर्जरी या कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में जाना चाहते है। पंशुल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह बचपन से ही डाक्टर बनना चाहते थे। इसी को लेकर वह तैयारी करते आ रहे थे। उन्होंने एलन करियर इंस्टीट्यूट से तैयारी की है। पंशुल ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने कोई अलग से तैयारी नही की थी। वह रोजाना नियमित रूप से सुबह, दोपहर और रात को निर्धारित रूप से पढ़ाई करते थे। इस तरह वह 12 से 13 घंटे पढ़ाई करते आ रहे है। यही उनकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने कहा कि पहले वाली नीट यूजी परीक्षा में बहुत उम्मीद थी। लेकिन तनाव के कारण अच्छा नहीं कर पाया था और 696 ही नंबर आ रहे थे। तब घर आकर मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की और मॉक टेस्ट मानकर चलने लगा। लेकिन किस्मत से री-नीट ने मुझे टॉपर बना दिया। मैं दूसरी बार एग्जाम में बिना तनाव और बिना उम्मीद के बैठा था और सफलता मिली पंशुल की इस कामयाबी पर लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर परिवार को बंधाई दी। पंशुल की इस कामयाबी पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे ने उनका नाम रोशन किया है। पूरे दिल्ली एनसीआर में वो पहला स्टूडेंट है जिसको ये मुकाम हासिल हुआ है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का उद्घाटन, उत्तराखंड के कुमाऊँ-गढ़वाल जुड़े
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Railway Minister Ashwini Vaishnaw and Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami virtually flagged off the new Ramnagar-Dehradun Express from Rail Bhawan in New Delhi. This new service connects the Kumaon and Garhwal regions of Uttarakhand.0
0
Report
निज़ामी का बयान: यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई गलत, शिक्षा में राजनीति से दूर रहना चाहिए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ दारुल उलूम फरंगी महल के प्रवक्ता का बड़ा बयान जौहर यूनिवर्सिटी पर मौलाना सुफियान निज़ामी का बयान यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई ठीक नहीं है- निज़ामी हर धर्म के बच्चे यहां शिक्षा लेते हैं निज़ामी फैसला सियासत और संवैधानिक नज़र से गलत है-निज़ामी शिक्षण संस्थानों को सियासत से दूर रखा जाए-निज़ामी0
0
Report
फरीदाबाद के ढाबे में विवाद के बाद चाकू से घायल एक युवक की मौत, another पर arrest
Faridabad, Haryana:स्टोरी - फरीदाबाद में बीच-बचाव करने गए युवक की चाकू लगने से मौत, ढाबे पर हुआ था विवाद। एंकर - फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की बीच-बचाव के दौरान चाकू लगने से मौत हो गई। घटना सेहतपुर के नए पुल के पास सरस्वती कॉलोनी मोड़ स्थित एक ढाबे की है। दीपक, राहुल और राजकुमार रात करीब 12 बजे ढाबे पर पराठा खाने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक से राजकुमार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवक ने ढाबे से चाकू उठाकर राजकुमार के पेट में वार कर दिया। राजकुमार को बचाने के लिए दीपक बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसकी गर्दन के नीचे भी चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को उसके साथी तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दीपक 28 वर्ष का था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दिल्ली के मोडबंद इलाके का रहने वाला था और मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर का निवासी था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। बाइट - राहुल घायल ( मृतक दीपक का दोस्त ) बाइट - संजीव कुमार,मृतक का दोस्त। VO - वहीं इस मामले में थाना पाला प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्हें निजी अस्पताल से सूचना मिलती थी दो युवकों को चाकू मारा कर घायल किया गया है। सूचना मिलने के बाद जब वह निजी अस्पताल पहुंचे तब तक दीपक नाम युवक की मौत हो चुकी थी उसका साथी राजकुमार गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम का करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है शिकायत के अनुसार ऑटो में बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें दीपक और राजकुमार को चाकू लगे थे। फिलहाल इस मामले में आगे के कानून प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बाइट - सत्य प्रकाश,SHO थाना पल्ला ।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में इमरान मसूद का बयान: मस्जिद मालिकाना, जिन्ना और यूनिवर्सिटी पर सरकार को चुनौती
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इमरान मसूद की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन राजनीतिक संदेश दिखाई दिए। पहला, कांवड़ यात्रा से पहले उन्होंने सौहार्द की अपील कर खुद को सांप्रदायिक तनाव के बजाय सामाजिक संतुलन की राजनीति करने वाले नेता के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की। दूसरा, कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद में उन्होंने धार्मिक भावनाओं की बजाय "मालिकाना हक" और कानूनी प्रक्रिया को आधार बनाकर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई। तीसरा, जौहर यूनिवर्सिटी और जिन्ना जैसे मुद्दों पर बयान देकर उन्होंने भाजपा के उन राजनीतिक नैरेटिव का जवाब देने की कोशिश की, जिन पर पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजनीति केंद्रित रही है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले उन्होंने शहरवासियों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सहारनपुर की परंपरा रही है कि सभी समुदाय मिलकर कांवड़ियों का स्वागत करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी हर साल की तरह सेवा शिविर लगाएंगे और इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इमरान मसूद ने कलेक्ट्रेट मस्जिद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी बेदखली से पहले जमीन का मालिकाना हक तय होना जरूरी है। उनका दावा रहा कि संबंधित भूमि का मालिकाना रिकॉर्ड आज भी याकूब खां और वाहिद खां के नाम दर्ज है तथा केवल खसरा प्रविष्टि के आधार पर मालिकाना हक तय नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह कानूनी है और अदालत में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी इसे राजनीतिक या सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश न करे। सांसद ने यह भी कहा कि यदि किसी धार्मिक स्थल का जमीन पर वैध अधिकार नहीं है तो इस्लामी नियमों के अनुसार वहां नमाज भी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रहे पक्ष का समर्थन करेगी।इमरान मसूद ने दावा किया कि जिस खसरा नंबर का जिक्र मस्जिद विवाद में हो रहा है, उसी में एक मंदिर भी स्थित है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कार्रवाई का आधार यही है तो क्या प्रशासन मंदिर पर भी समान कार्रवाई करेगा। उनके अनुसार ऐसे कदम शहर के माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मसूद ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर संभावित बुलडोजर कार्रवाई का भी विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र पढ़ रहे हैं। यदि कोई कानूनी या प्रशासनिक समस्या है तो सरकार प्रशासक नियुक्त करे, नक्शे नियमित कराए, लेकिन शिक्षा संस्थान को ध्वस्त न करे और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखे। हाल के दिनों में जिन्ना को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस का जिन्ना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके लिए मोहम्मद अली जिन्ना देश के बंटवारे का सबसे बड़ा गुनहगार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पर जिन्ना समर्थक होने के आरोप राजनीतिक प्रचार का हिस्सा हैं।0
0
Report
जयपुर: प्रसूता मौत और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी पर सरकार की कड़ी निगरानी, वीडियो से समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रीति तंवर प्रसूता मौत और तबीयत बिगड़ने के मामलों पर सरकार गंभीर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास पहुंचे स्वास्थ्य भवन स्वास्थ्य भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की होगी समीक्षा प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, NHM निदेशक डॉ. जोगाराम, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल और निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा बैठक में मौजूद जिलों के कलेक्टर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक, प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य अधिकारी VC से जुड़ें प्रसूता मौत, गंभीर मामलों, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और इलाज व्यवस्था पर होगी विस्तृत समीक्षा अब तक उठाए गए सुधारात्मक कदमों और आगे की रणनीति पर होगा मंथन मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए दिए जा सकते हैं अहम निर्देश0
0
Report
बेगूं बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका का अभियान
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के सदर बाजार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर टेबल, कुर्सियां और अन्य सामान रखकर सड़क पर अतिक्रमण कर रहे थे, जिससे बाजार में आमजन और वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। शिकायतों के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही सभी व्यापारियों को भविष्य में सड़क पर सामान नहीं रखने और दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
अलवर हत्या केस: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत समेत 9 दोषियों को उम्रकैद
Alwar, Rajasthan:अलवर मर्डर केस में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सहित 9 को उम्रकैद ,चुनावी रंजिश में हुई थी 2016 में हुई थी हत्या , आरोपी मूंछों पर हाथ फेरते मुस्कराते हुए निकले अलवर की जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2016 में हुई अवतार सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला 22 गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया। सजा पाने वालों में इंद्रजीत सिंह, अनूप सिंह, कमलजीत सिंह, गुरवचन सिंह, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, अमन सिंह, हरविंदर सिंह और विश्वेंद्र सिंह शामिल हैं। मामला 10 जून 2016 का है, जब नौगावां थाना क्षेत्र के पाटा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर अवतार सिंह और उनके परिजनों पर हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अवतार सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। लंबी सुनवाई के बाद करीब 10 साल 18 दिन में यह फैसला आया। मृतक के बेटे अजयपाल ने अदालत के फैसले को न्याय बताते हुए कहा कि उनके परिवार को लंबे इंतजार के बाद इंसाफ मिला है। उन्होंने बताया कि चुनावी विवाद के कारण ही उनके पिता की हत्या की गई थी।0
0
Report
बन्नाखेड़ा सड़क हादसे के बाद बाजपुर में विवाद बढ़ा, मारपीट और पगड़ी उतराई
Jaspur, Uttarakhand:स्थान - बाजपुर / सतीश कुमार एंकर-ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा में देर रात एक सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और हंगामे में बदल गया। आरोप है कि सिख युवक संदीप सिंह के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की, उसकी पगड़ी उतार दी और बाल खींचे। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए युवक और रैटा ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना की जांच पुलिस कर रही है और कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। इस घटना की स्थानीय स्तर पर भी काफी चर्चा है। वीओ-बताया जा रहा है कि देर रात बन्नाखेड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि संदीप सिंह नामक सिख युवक के साथ मारपीट की गई, उसकी पगड़ी उतार दी गई और बाल खींचे गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ भी कथित हाथापाई की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, घटनास्थल के साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं तथा जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पम्पोरे Goods Shed पर स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता, मसौदी ने आश्वासन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Local transporters and goods handlers staged a protest following the opening of the Goods Shed at Pampore Railway Station, demanding that transportation of goods from the facility be reserved primarily for local drivers and transport operators. The protesters said that the land acquired for the railway project originally belonged to local residents and was largely agricultural land. They argued that since the local community had sacrificed its land for the project, they deserved the first right to employment and business opportunities arising from it. The agitating transporters asserted that they would not allow transporters from other districts to operate vehicles or conduct transportation business from the goods shed, insisting that locals should be given preference in all transport-related work. Meanwhile, MLA Pampore Retired Justice Hasnain Masoodi visited the Goods Shed and held discussions with local drivers and goods handlers. During the interaction, he assured them that transportation of goods from the railway station should be entrusted to transporters from the Pampore area on a priority basis. Masoodi termed the demand of the local transporters as genuine and said he would take up the matter with the higher authorities. He assured the protesters that every possible effort would be made to ensure that local residents receive preference in employment and business opportunities associated with the Goods Shed, considering their contribution and sacrifice for the railway project.0
0
Report
Advertisement
एक शानदार पिंजरा डिज़ाइन
Noida, Uttar Pradesh:A brilliant birdcage design0
0
Report
पटना में भाजपा ने नए सदस्य जोड़कर अपनी ताकत बढ़ाने का दावा किया
Patna, Bihar:पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज अटल सभागार में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में रुबी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, जन सुराज के नेता अविनाश प्रताप रूढ़ी भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने आगामी उपचुनाव को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस बार उपचुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त होगी और भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी。0
0
Report
Advertisement
