icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने जहरखुरानी से महिला को बेहोश कर लूटा; गिरफ्तार

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:जीआरपी व आरपीएफ और CIB की संयुक्त टीम ने जहरखुरानी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार। 13 जून को बनारस रेलवे स्टेशन पर दोनों ने मिलकर एक महिला से जहरखुरानी की घटना को दिया था अंजाम। दोनो ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर कर दिया था बेहोश, फिर दिया घटना को अंजाम। महिला के पास से इन्होंने 3 बैग में रख्खे सामान व एक सोने की चेन व महिला का मोबाइल के साथ कुछ रुपए लेकर हुए थे रफूचक्कर। पकड़े गए दोनो प्रेमी-प्रेमिका बताएं जा रहे है,4 वर्षों से रह रहे थे साथ। पूर्व में भी जहरखुरानी के मामले में दोनो जा चुके है जेल。
0
0
Report

भीवंडी नदी में 11 वर्षीय आतिफ की डूबकर मौत, खोज पूरी, सुरक्षा पर सवाल

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहर के महाडा कॉलोनी में रहने वाले 11 वर्षीय मोहम्मद आतिफ मोहम्मद इरफान शेख की कामवारी नदी में डूबकर दुर्दैवी मौत हो गई। 4 जुलाई दोपहर एक बजे आतिफ घर के बाहर कचरा फेंक रहा था तो नदी किनारे गया। भारी बारिश के कारण नदी में बहाव तेज था। कचरा फेंकते समय उसका पैर फिसला और वह नदी के खरल-खर पानी में गिरकर बह गया। किसी से मदद नहीं मिली। स्थानीय नागरिकों, दमकल विभाग और पुलिस ने 18–20 घंटे खोजबीन की। अंततः 5 जुलाई रविवार सुबह नदी की सुरक्षा दीवार के एक छेद में आतिफ का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिवार के हवाले किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक है। नागरिकों का कहना है कि नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेड्स मौजूद होते तो मासूम की जान बच सकती थी।
0
0
Report

सीतापुर में 48 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने सनसनीखेज महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किए गए आलाकत्ल को बरामद किया है पुलिस ने इस सनसनीखेज महिला हत्याकांड का महज 48 घंटे में ही खुलासा करने में सफलता हासिल की है देहात कोतवाली पुलिस को या बड़ी सफलता मिली। आपको बता दे की एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ सदर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया इसके बाद पुलिस टीम ने मैच 48 घंटे में ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया पुलिस की माने तो अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी महिला इसके बाद आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना का प्रेम संबंध से रिलेशन है घटना में लक्ष्मी देवी और दूसरी महिला जो मृत्यु का है इन दोनों का संबंध शिव प्रकाश से था शिव प्रकाश पर दबाव था कि वह एक से ही संबंध रखें लक्ष्मी ने इसके लिए दबाव बनाया कि रास्ते से पिंकी को हटाओ और शिव प्रकाश ने अपने साथी दिलीप कुमार और प्रेमिका लक्ष्मी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में एसडीएम की कार्रवाई से भाजपा परेशान, रिंकू सिंह के पक्ष में गरीबों का समर्थन

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग आईएएस रिंकू सिंह राही द्वारा जालौन में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने बदसलूकी,का मामला IAS रिंकू सिंह के पिता ने कहा रिंकू सिंह ईमानदार अफसर है, गलत काम करने वालों पर रिंकू सिंह करते हैं कार्रवाई, जालौन में एसडीम पद के दौरान गलत कोल्ड स्टोर का संचालन करने पर रिंकू सिंह ने की थी कार्रवाई, रिंकू सिंह की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ता और नेता थे परेशान, रिंकू सिंह के समर्थन में गरीब लोग और आमजन हैं, वह गरीब किसान और मजदूर वर्ग के लोगों के समर्थन में करते हैं काम, ईमानदारी के चलते रिंकू सिंह को झेलनी पढ़ी कार्यवाही, IAS रिंकू सिंह के पिता उसवाह और माता ने रिंकू सिंह जी की तारीफ
0
0
Report

Baghpat में नकली मावा गिरोह का भंडाफोड़: 13 कुंतल मिलावटी मावा बरामद, चार गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में खाद्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली मावा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 13 कुंतल मिलावटी मावा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है。 बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव में खाद्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर नकली मावा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 13 कुंतल मिलावटी मावा बरामद किया गया और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मिलावटी मावा दिल्ली में सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था। कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग ने गड्ढा खोदकर पूरे मिलावटी मावे को नष्ट करा दिया। बरामद मावे की बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। यह अभियान खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डी.पी. सिंह के निर्देशन में चलाया गया। उन्होंने बताया कि नकली मावा बनाए जाने की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें यह बड़ी सफलता मिली। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार: जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में 8 मौत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के पुलिस थाना खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी फिरोज को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी फिरोज द्वारा दिल्ली व गाजियाबाद से रॉ मटिरियल लाकर खोह नागोरियान थाना क्षेत्र अवैध पटाखा / विस्फोटक सामग्री का निर्माण करवाया जाता था।वहीं इस पूरे मामले में अवैध रूप से पटाखा/विस्फोटक सामग्री की फैक्ट्री का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी कयूम खान को भी जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ़्तार किया गया है।इस अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी।
0
0
Report

चंदेरी की पुरानी नगरी में श्मशान सुविधाओं की बदहाली पर आक्रोश

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -दर्दनाक: चंदेरी में मौत के बाद भी नसीब नहीं हुआ सम्मान, - आँसुओं और कीचड़ के बीच विदा हुआ 'अपना - चंदेरी में विकास के दावों की खुली पोल, - घुटने भर पानी और कीचड़ के बीच श्मशान घाट तक पहुंची अर्थी, - ऐतिहासिक और पुरातन नगरी चंदेरी की नगरपालिका की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल,विकास कार्य के दावे पूरी तरह हुए फेल, एंकर - एक तरफ अपनों को खोने का असहनीय गम, आँखों में बहते आँसू और दूसरी तरफ घुटने भर पानी और गहरा दलदल... यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि ऐतिहासिक नगरी चंदेरी के फतेहाबाद नई बस्ती (वार्ड 19-20) की कड़वी हकीकत है। यहाँ के श्मशान घाट की बदहाली का एक ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया। बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण, कंधों पर अर्थी उठाए लाचार परिजनों को अपनों के अंतिम संस्कार के लिए घुटने भर गंदे पानी और गहरे कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। पूरे श्मशान परिसर में इस कदर दलदल पसरा था कि पैर रखना भी दूभर था。 नम आँखों से एक परिजन ने कहा की - जिंदगी भर की तकलीफें तो कम थीं ही, पर उम्मीद थी कि अंतिम विदाई सम्मान से होगी। यहाँ तो मौत के बाद भी चैन नसीब नहीं हुआ。 बतादे की - यह ऐतिहासिक नगरी चंदेरी के उस 'कागजी विकास' के मुंह पर करारा तमाचा है, जिसके लिए हर साल करोड़ों का बजट आता है। जब इंसान को अपने आखिरी सफर में भी इतनी प्रताड़ना और अपमान सहना पड़े, तो समझ जाना चाहिए कि सिस्टम पूरी तरह संवेदनहीन हो चुका है। इस घटना ने स्थानीय लोगों के दिलों में गहरे जख्म और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश छोड़ दिया है..!!
0
0
Report
Advertisement

फीफा वर्ल্ড कप 2026: मोरक्को ने कनाडा पर बड़ी जीत, फ्रांस ने पैराग्वे से टिकट

Patna, Bihar:फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। पहली बार 48 टीमों के साथ खेले जा रहे इस विश्व कप में नॉकआउट मुकाबले जारी हैं। राउंड ऑफ-16 में मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जबकि फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर अंतिम-8 का टिकट हासिल किया। टूर्नामेंट को लेकर बिहार के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि इस बार का वर्ल्ड कप पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांचक है, क्योंकि इस बार अधिक गोल देखने को मिले हैं और हर मैच बेहद दिलचस्प रहा है। उनका मानना है कि भारत, खासकर पटना में फुटबॉल का क्रेज़ लगातार बढ़ रहा है और युवा बड़ी संख्या में इस खेल से जुड़ रहे हैं। युवा खिलाड़ियों ने बताया कि वे पिछले दो-तीन वर्षों से नियमित रूप से फुटबॉल खेल रहे हैं और सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करके ड्रिब्लिंग, पासिंग और बॉल कंट्रोल जैसी बुनियादी तकनीकें सीख रहे हैं। खिलाड़ियों ने फ्रांस और अर्जेंटीना के शानदार प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन उनका कहना है कि उनकी पसंदीदा टीम ब्राज़ील है और उन्हें उम्मीद है कि ब्राज़ील इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
0
0
Report

राम मंदिर चंदे की चोरी मामले में कांग्रेस का जयपुर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट से जांच

Jaipur, Rajasthan:राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाज़ी की। कांग्रेस ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के अधीन कमेटी बनाकर कराने की मांग उठाई। प्रदर्श्न के दौरान कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राम मंदिर के चंदे में चोरी का बड़ा खेल हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच SIT से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के अधीन गठित कमेटी से कराई जानी चाहिए। खाचरियावास ने इस दौरान बीजेपी पर भी आरोप लगाए। प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

बगरू नगर पालिका की पहल से शहर में विकास की नई रफ्तार

Jaipur, Rajasthan:बगरू नगर पालिका की पहल से शहर में विकास कार्यों को मिली नई गति जयपुर जिले की बगरू नगर पालिका क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा शहर में नियमित साफ-सफाई, कचरा संग्रहण, सड़क मरम्मत और नालों की सफाई जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इन कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका की सक्रिय कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा आगामी समय में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देकर बगरू को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो की 8B स्ट्रीट सड़क बारिश में तालाब-जैसा बन गया, निवासियों ने मरम्मत की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक ऐसा सड़क जो इन दिनों पूरी तरह से बदहाल है, बारिश में ये पूरी तरह से तालाब नुमा बन जाता है, स्कूली बच्चे-बुजुर्ग परेशान, BSL प्रबंधन से की जा रही है मरम्मत की मांग। बताते चले कि बोकारो स्टील सिटी की कई सड़कों का हाल इन दिनों बेहाल है। कुछ सड़के अभी हाल में बनी है और कुछ पिछले 30 सालों से मरम्मती का वाट जोह रहा है और बारिश होते ही सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन जा रही है। लोगों का आवागमन भी दुर्लभ हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मामला है बोकारो के 8 बी स्ट्रीट 33 की। ये सड़क दो सेक्टर को आपस में जोड़ती है और सेक्टर 8 के राय चौक को सेक्टर-6 से जोड़ने का काम करती है। ये सड़क करीब 30 साल से नहीं बनी है ऐसे में गड्ढे, कीचड़ और पानी भरने के कारण यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। सबसे बड़ी बात है कि स्कूल आने - जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिसलन और गड्ढों के कारण उनके गिरने का डर बना रहता है। वहीं बुजुर्गों के लिए इस सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद तो हालात और भी खराब हो जाता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सड़क बोकारो स्टील प्लांट यानी BSL की है। ऐसे में मरम्मत की जिम्मेदारी भी प्रबंधन की ही है। लेकिन वर्षों से मांग के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। अब 8 B स्ट्रीट 33 के निवासी BSL प्रबंधन् से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
0
0
Report

Samrala mein All India Consumer Protection Organisation ne naya zila pradhan niyukt kiya

Samrala, Punjab:All India Consumer Protection Organisation (Punjab) valloṃ Dharamvir Singh Manki nu zila pradhan lagaiā. All India Consumer Protection Organisation Punjab de pradhan Balvīr Singh di agvai hēth Samrala vikhē Gill Resorts vikhē mīṭiṅg dā ayojan kītā giā, jithē uhnaṇe āpṇī sansthā de udeshāṃ ate khapaktrāṁ de hakka sambhaṇḍhī sambōdhna karke keha ki ajj de samēṁ vich khapaktrāṁ nū kōī v samān kharīdṇ vale u'Sā dī guṇvatā bāre jānākārī hōṇā bahut zarūrī hai, kisē v de jhūṭhe vehmāṁ bharamāṁ ton dūr rahṇā cāhiḍhā. Jē kī kōī chīja kharīdṇ maukē dukaandaṛ urkt chijāj dēṇ tō inakārī hōndā is sabhāḍhā zilā padhār, rāja padhār yā rāṣṭrīya padhār tē kāṃjuawarkan koṭ nāḷ samparka karṇ. Uhāṅ aggē keha ki sāḍī sansthā dā mukh udesh gāhakāṁ nū jāgarūk karṇā hai tāṁ jo uhān dī kisē prakār dī lut na hōvē. sāḍī ih sansthā harek zilē vich pramukh adhēdārāṁ nū niyukt kar raḥī hai. Ajj ithē Ludhiānā zilē dī kāryakārnī dā gathn kītā giā, jisa vich Dharamvir Singh Manki pradhān, Gaganḍīp Singh vāis pradhān, Harjot Singh janarṛal skattar niyukt kiya giā. Is mauke nav niyukt pradhān Dharamvir Singh Manki ne keha ki is sansthā valloṅ jo ahūda unhanūṁ dītā giā hai, usnū pūrī tanadēhī ate imāndārī nāl nibha`ā̃gē. Ūhnāṁ dukāndārāṁ nū vī taadnā kītī ki uh khapaktrāṁ nāl kisē v kisam dā dhōkhā nahī̃ jarāi jāvēga.
0
0
Report

जमीन विवाद के बीच उद्योगपति मुकेश गुप्ता पर हमला, थाने पहुंचे दोनों पक्ष

Katni, Madhya Pradesh:जमीन विवाद बना रणक्षेत्र! उद्योगपति मुकेश गुप्ता पर हमला, दोनों पक्ष पहुंचे थाने कटनी में माधवनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल सामने आया, जहां शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक मुकेश गुप्ता पर कथित तौर पर आधा सैकड़ा से अधिक लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मुकेश गुप्ता का आरोप है कि वे विश्राम बाबा क्षेत्र स्थित अपनी निजी जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार के कांच और हेडलाइट तोड़ दी तथा बाहर निकलने पर उनके साथ मारपीट की। गंभीर चोटों के बावजूद मुकेश गुप्ता किसी तरह वहां से निकलकर सीधे माधवनगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि झिंझरी क्षेत्र में उनकी पत्नी के नाम की जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। उनका कहना है कि इसी दौरान मुकेश गुप्ता, उनके भाई और अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल माधवनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरुआत किस पक्ष से हुई और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top