Back
ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 के लिए सेना ने हाईटेक ड्रोन और नेटवर्क्ड बैटलफील्ड दिखाए
AMAjay Mahajan
Feb 26, 2026 11:51:18
Pathankot, Punjab
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी दमदार तैयारी और आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया। Western Command द्वारा आयोजित ऑपरेशनल कैपेबिलिटी डेमोंस्ट्रेशन में सेना ने स्पष्ट कर दिया कि अगर ऑपरेशन का पार्ट-2 भी होता है तो वह हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।
मामून कैंट स्थित Dhyan Chand Stadium में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सेना की अत्याधुनिक तकनीक, सटीक रणनीति और जांबाज़ जवानों की फुर्ती का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की खास झलक रही भैरव बटालियन का एक्शन डेमो, जिसमें जवानों ने दिखाया कि किस तरह पलक झपकते ही आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया सकता है। आधुनिक शहरी युद्ध तकनीकों और तेज़ रिस्पोंस एक्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सेना के बेड़े में शामिल किए गए लेटेस्ट फैब्रिकेटेड ड्रोन, एडवांस सर्विलांस गैजेट्स और नेटवर्क्ड बैटलफील्ड सिस्टम ने युद्ध के बदले हुए स्वरूप की तस्वीर पेश की। इन हाईस्क_DRONE के जरिए दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने, सटीक लोकेशन ट्रैक करने और तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को लाइव डेमो के जरिए दिखाया गया।
नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर सिस्टम के माध्यम से कमांड एंड कंट्रोल को मजबूत किया गया है, जिससे रियल टाइम में सूचना साझा कर त्वरित निर्णय लेना संभव हो सका है। यह सिस्टम भविष्य के युद्ध की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने संदेश दिया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
आज दुनिया ने देखा कि भारतीय सेना केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि तकनीक और रणनीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह सक्षम और सजग है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 26, 2026 13:15:220
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 13:07:510
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 26, 2026 13:07:380
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:07:240
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 13:07:070
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 26, 2026 13:06:520
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 13:06:300
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 13:06:190
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 13:06:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 13:05:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 13:05:130
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 13:04:290
Report