Back
खन्ना वार्डबंदी पर सियासी टकराव: आप और कांग्रेस आमने-सामने
DSDharmindr Singh
Dec 30, 2025 11:40:21
Khanna, Punjab
खन्ना में नई वार्डबंदी के खिलाफ नगर कौंसिल द्वारा बुलाई गई बैठक को लेकर विवाद और गहरा गया है। कांग्रेस शासित नगर कौंसिल के अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्धड़ इस मामले में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। बैठक को लेकर एडीसी की ओर से कौंसिल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गई हैं।
इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर शहरवासियों को गुमराह करने के आरोप लगाए। पार्षद परमप्रीत सिंह पोम्पी ने कहा कि पिछली वार्डबंदी के दौरान पूरे शहर का सत्यानाश किया गया था, जिसके लिए तत्कालीन मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उस समय इस तरह से वार्ड बनाए गए थे कि किसी वार्ड में करीब 1800 वोट थे, जबकि किसी में 4000 से अधिक वोट थे।
परमप्रीत सिंह पोम्पी ने बताया कि वार्ड नंबर 27 में बत्तियां और खन्ना खुर्द जैसे इलाके जोड़ दिए गए थे, जो करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ था। इससे लोगों को अपने पार्षद तक पहुंचने और क्षेत्र की समस्याएं हल करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी में इन सभी समस्याओं का समाधान किया गया है। बत्तियां और खन्ना खुर्द को अलग-अलग कर समीपवर्ती वार्डों के साथ जोड़ा गया और सभी वार्डों में वोटों के अंतर को भी संतुलित किया गया। उन्होंने दावा किया कि पूरी शहर की जनता इससे संतुष्ट है और केवल कांग्रेस को ही परेशानी हो रही है, क्योंकि उसे अपनी हार साफ नजर आ रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 30, 2025 13:17:170
Report
ADArjun Devda
FollowDec 30, 2025 13:17:010
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 30, 2025 13:16:180
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 30, 2025 13:16:080
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 13:15:370
Report
SDShankar Dan
FollowDec 30, 2025 13:15:170
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 30, 2025 13:14:580
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 30, 2025 13:14:230
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 30, 2025 13:13:48Sambalpur, Odisha:ଭାଷା ର କୌଣସି ବନ୍ଧନ ନାହିଁ,ନିଜ କଥିତ ଭାଷା ମାତୃଭାଷା ରେ କୋର୍ଟ ପରିଚାଳନା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କଲେ କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ |
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 13:13:390
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 30, 2025 13:13:280
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 30, 2025 13:12:440
Report
0
Report