icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कर्वर्धा में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नालों में पानी बढ़ा

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नालों और बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कवर्धा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। निचले क्षेत्रों और सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतें हुईं। वहीं नदी-नालों में पानी बढ़ने के साथ कई जगह बहाव भी तेज हो गया है। लगातार बारिश से किसानों के खेतों में भी पानी जमा हो रहा है। पर्याप्त बारिश खेती के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन लगातार बारिश जारी रहने पर फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी-नालों, पुल-पुलियों और निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से तेज बहाव वाले पानी में जाने और जलभराव वाले रास्तों को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है और लोगों की नजर नदी-नालों के जलस्तर तथा मौसम की आगामी स्थिति पर बनी हुई है।
0
0
Report

जमुई में राजद का चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विरोध, पुतला दहन और इस्तीफा मांग

Jamui, Bihar:जमुई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमुई के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन राजद की ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित विरोध कार्यक्रम के तहत किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, उससे धीरे-धीरे कई बातें उजागर हो रही हैं। इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद शमशाद आलम ने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है तो भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप क्यों उठ रहे हैं। राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान वोटरों के नाम सूची से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को झाझा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों की आपत्तियों को दरकिनार कर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं।
0
0
Report

यमुनानगर शराब धोखाधड़ी मामला: 21.3 करोड़ का घोटाला, ठेकों और गोदाम फिर सील

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में शराब कारोबार से जुड़ा 21 करोड़ 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बड़ी शराब फर्मों ने एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के सरकारी सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। शिकायत के बाद अब पूरे हरियाणा में इस तरह के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, विभाग ने यमुनानगर में 6 शराब ठेकों और एल-13 गोदाम को दोबारा सील कर दिया है। शिकायतकर्ता अभिनव कोहली के मुताबिक, इस मामले में 100 से ज्यादा फर्जी ई-जीआरएन नंबर जनरेट किए गए, जिनके जरिए कथित तौर पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। कुल धोखाधड़ी की राशि 21.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि अब तक करीब 5 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गोदाम सील होने के महज दो दिन बाद उन्हें दोबारा खोल दिया गया। उन्होंने दोनों फर्मों के लाइसेंस रद्द करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जितेंद्र कुमार, DETC में यह कह रहे हैं कि पूरी रकम की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार करीब 31 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज विभाग के पास हैं। गोदाम खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि इसका असर शराब ठेकों पर पड़ता है और विभाग का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि बाजार में अवैध, जहरीली या घटिया शराब न पहुंचे। अब विभाग ने यमुनानगर-जगाधरी के 6 शराब ठेके और एल-13 गोदाम दोबारा सील कर दिए हैं। अधिकारियों की सख्ती के बाद करीब 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी विभाग के पास जमा कराई गई है। पूरे प्रदेश में जांच शुरू होने के बाद अन्य जिलों में भी इसी तरह की अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

खाजूवाला समेत मंडियां बंद, पानी मुद्दे पर अहम बैठक तय

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बङी खबर किसान आंदोलन के समर्थन में आज एक बार फिर सभी मंडियां पूर्णतया बंद, खाजूवाला,रावला,घड़साना, अनूपगढ़ के सभी बाजार अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद, सिंचाई पानी के मामले पर आज होगी बड़ी और अहम बैठक, आज शाम 4:00 बजे हनुमानगढ़ में जल परामर्श दात्री समिति की होगी बैठक, चीफ इंजीनियर अरुण कुमार सिडाना की अध्यक्षता में होगी बैठक, जनरल चीफ अमरजीत मेहरड़ा भी रहेंगे मौजूद, क्षेत्र के विधायक जनप्रतिनिधि भी बैठक में होंगे शामिल, घड़साना, अनूपगढ़, किसान आंदोलन के 5-5 लोग भी बैठक में करेंगे शिरकत, किसानों का दो टूक, मांग के अनुरूप पानी नहीं मिला तो करेंगे अनिश्चितकालीन चक्का जाम, किसान आंदोलन से जुड़े पूरे मामले पर देर शाम तक स्थिति होगी साफ।
0
0
Report

राजगढ़ कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, रेस्क्यू टीम ने शव निकाला

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत से निकाला शव अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कुएं से बाहर निकालने के लिए राजगढ़ की भौरंगी गौशाला टीम तथा मालाखेड़ा की छावा टीम को सूचना दी。 सूचना मिलते ही दोनों रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद युवती को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवती को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मोतीवाड़ा गांव निवासी निशा पुत्री मुकेश चंद मीना, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल भी राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती कुएं में किन परिस्थितियों में गिरी, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी नदी में कूदकर फरार, CCTV वीडियो वायरल

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में पुलिस की गिरफ्त से आरोपी के फरार होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जगदीशपुर में आर्म्स एक्ट का आरोपी संतोष यादव हथियार के साथ पकड़ा गया, लेकिन पुलिस उसे थाने ले जाती उससे पहले ही वह सिपाही को चकमा देकर उफनती चांदन नदी में कूद गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोपी के नदी में कूदने के बाद सिपाही तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन संतोष यादव तेज बहाव में बहकर आगे चला गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं है। घटना सैदपुर घाट के पास की है। पुलिस ने संतोष यादव को देसी मास्कट और कारतूस के साथ पकड़ा था। इसके बाद उसे चचरी पुल के रास्ते पुलिस वाहन तक ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अचानक नदी में कूद गया। सवाल यह है कि हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस की निगरानी में था, फिर वह पुलिस को चकमा देकर नदी तक कैसे पहुंच गया। क्या आरोपी को ले जाते वक्त पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। आखिर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी के निकलने की नौबत क्यों आई। जगदीशपुर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की इस पूरी कार्रवाई पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि कानून की पकड़ कैसी है कि पुलिस के साथ आरोपी नदी में कूद जाता है क्या इसी तरह पुलिसिंग को बिहार पुलिस बेहतर पुलिसिंग कहती है
0
0
Report

रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का कारवां रवानी से निकला

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम मे इस बार अनंत चतुर्दशी की रात कजस उत्साह दिखा, बड़ी संख्या मे लोग सड़कों पर झाँकियाँ देखने निकले, इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर सालों पूराने रुट से झांकियों का कारवां निकला जो लम्बे समय से रुट बंद था, इस बार शहर के दो बत्ती चौराहा न्यू रोड़ छतरीपूल से झंकियाँ करवा निकला जिसने शहर के लोगों को झांकियाँ देखने में काफी सुगमता हो गयी, ये बड़े चौड़े मार्ग होने से भीड़ का दबाव कम रहा, और लोग आसानी से अखाड़े और झांकियों को देख पाए, सालों बाद इस रुट पर झांकियाँ आने से फिर से उत्साह बढ़ गया, रातभर झांकियाँ और अखाड़ों का कारवा निकला ,
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में अर्नव तूफान का असर: भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी अर्नव तूफान का असर अब अमेठी में भी दिख रहा है अमेठी में पिछले 36 घण्टे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त छत्तीस घंटे की बारिश है, कहीं गिरे हैं मकान तो कहीं टपक रही है सरकारी बिल्डिंग अमेठी में 36 घंटों से हो रही बारिश के बाद अब खेतों में पानी भर गया जिससे किसानों के चेहरे भी अब मायूस नजर आ रहे है पानी भरने से फसलें गिर गई हैं वहीं लगातार हो रही बारिश से अब कई सरकारी संस्थानों में टपक रहा है पानी छत्तीस घंटे से बरसात के साथ साथ चल रही तेज हवाओं ने आवागमन भी किया है बाधित कई जगह गिरे हैं, पेड़ जैसे रास्ते हुए हैं, बाधित विद्युत व्यवस्था भी बारिश और आंधी से चरमरा गई है, जिससे लोगों के दिनचर्या में भी बाधा आ रही है लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है वहीं पूरे अमेठी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और जगह जगह पुलिस के द्वारा जागरूक भी किया जा रहा है। यदि जरूरी काम हो, तभी घरों से बाहर निकलें अन्यथा घरों में ही रहे
0
0
Report
Advertisement

पटना चौक विवाद: पेट्रोल से जलाने की कोशिश, दो घायल

Patna, Bihar:चाऊमीन खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में दोनों व्यक्ति झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चाऊमीन खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
0
0
Report

जमशेदपुर में 72 घंटे से भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार वर्षा के कारण शहर की प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकाई खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है और लोगों के सामने सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मानगो, बागबेड़ा, शास्त्रीनगर समेत नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। शनिवार को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। नदियों का जलस्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है। लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है। फिलहाल पूरे जिले में बाढ़ और बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top