icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
152002
RKRAJESH KATARIAFollow18 Jul 2024, 06:34 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुट पर जोर, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow1m ago
Diguri, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के शीतलपुर स्थित मंगलम पैलेस में रविवार को सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंथवार मल्ल समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक एकजुटता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार रहे। अध्यक्षता राजाराम सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी एकता और संगठित प्रयास बेहद जरूरी है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज अपनी ताकत और एकता का परिचय नहीं देगा, तब तक राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अपेक्षित भागीदारी हासिल करना मुश्किल होगा। कार्यक्रम में सैंथवार मल्ल समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक होकर अपने हितों और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज के हितों की अनदेखी करेगा, उसके साथ समाज को बने रहने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जो भी राजनीतिक दल सैंथवार मल्ल समाज के हितों के लिए कार्य करेगा और समाज के योग्य लोगों को राजनीतिक भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेगा, समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा होगा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समाज किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रहेगा। भाजपा, बसपा, सपा अथवा कोई अन्य राजनीतिक दल यदि समाज के विकास, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए सकारात्मक पहल करता है, तो समाज के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर उस दल का समर्थन करने पर विचार करेंगे। इस दौरान समाज के लोगों से राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। महोत्सव में सैंथवार मल्ल समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और सामाजिक विरासत से परिचित हो सके। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज में आपसी भाईचारा और समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि गंगा सिंह सैंथवार ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हितों के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि समाज के लोग एक मंच पर आकर अपने अधिकारों और विकास के लिए प्रयास करें तो सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजाराम सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन कर रहे दीपक सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कृष्ण मोहन सिंह,विश्वजीत सिंह,वीरेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष वशिष्ठ सिंह, जिला उपाध्यक्ष नारद सिंह, सत्यभामा सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
0
Report

जोधपुर नगर निगम चुनाव: टिकट वितरण को लेकर भाजपा- कांग्रेस में हलचल तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों ही दलों ने अभी तक आधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार संभावित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर पार्टी के बैनर तले नामांकन दाखिल करने की सूचना दी जा रही है। इसके बाद दावेदारों और समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस में टिकट को लेकर असंतोष के स्वर भी सामने आने लगे हैं। कुछ वार्डों में बाहरी प्रत्याशीों को टिकट दिए जाने की संभावना का स्थानीय कार्यकर्ताओं और दावेदारों की ओर से विरोध किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया और टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इससे पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी सामने आई है। वहीं भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के प्रमुख नेताओं व विधायकों के निवास पर संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुट रही है। जिन दावेदारों को टिकट मिलने की उम्मीद है, वे सुबह से ही नेताओं से संपर्क साधने और अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।हालांकि दोनों पार्टियां फिलहाल आधिकारिक तौर पर टिकट की पुष्टि नहीं कर रही हैं, लेकिन फोन पर उम्मीदवारों को सूचना दिए जाने की चर्चाओं से चुनावी माहौल और गरमा गया है। अब सभी की नजरें दोनों दलों की अधिकृत सूची पर टिकी हैं।
0
0
Report

लूट का ऑटो बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा लुटेरा फरार गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए की थी लूट

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा थाना पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया ऑटो रिक्शा ,एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद की है। मामले में तीसरा आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्रेस वार्ता में एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्र ने बताया कि पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को सुभाषनगर निवासी सग्गन पुत्र मक्खन सिंह गांव सनिया धन सिंह थाना सुभाषनगर निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया। इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न, दोनों निवासी ग्राम सेमीखेड़ा, थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और नशे व मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने साथी शिवम के साथ मिलकर ऑटो लूटने की योजना बनाई। तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया और सुनसान स्थान पर चालक पर लोहे के बाट से हमला कर गमछे से गला दबाया। चालक को सड़क पर गिराकर आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए और उसे अपनी दुकानों में छिपा दिया। शनिवार को आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बरामद तमंचे और कारतूस के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली के चेहराकलां में 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका की मौत, नई जांच शुरू

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली के चेहराकलां से है. जहां 27 साल की BPSC शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेहराकलां में तैनात थीं. रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद शनिवार को स्कूल पहुंचकर उन्होंने शिक्षण कार्य भी किया. लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनके किराये के कमरे से उनकी मौत की खबर सामने आई. मामला कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां का है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय मधु पाल के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेहराकलां में BPSC शिक्षिका के पद पर तैनात थीं. बताया जा रहा है कि शनिवार को रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद मधु समय पर स्कूल पहुंचीं और शिक्षण कार्य किया. दोपहर करीब एक बजे वह स्कूल के पास स्थित अपने किराए के मकान पर लौट गईं. शाम में जब उनके पति गौरव कुमार पाल ने फोन किया और फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उन्होंने मकान मालिक ललन श्रीवास्तव से संपर्क किया. मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद पाया. आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद खिड़की से देखने पर कमरे के अंदर शिक्षिका का शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. देर रात करीब 11 बजे दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया. FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कमरे को सील कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जहां से PMCH रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है. मधु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के मसवानपुर गांव की रहने वाली थीं. करीब एक साल पहले उन्होंने स्कूल में योगदान दिया था. बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कन्नौज जिले के सरसई गांव निवासी गौरव कुमार पाल से प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह की जानकारी मिलते बाद परिजनों के विद्यालय पहुंचने की बात भी स्थानीय लोगों ने बताई है. फिलहाल शिक्षिका की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report

गंडक नदी के जलस्तर से तटबंधों की निगरानी में लापरवाही पर तीखी निंदा

Bagaha, Bihar:जहाँ गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की बड़ी लापरवाही उजागर हुईं है। एक ओर बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार औऱ प्रशासन नें हाई अलर्ट जारी किया है तो वहीं बगैर किसी सूचना के पीपी तटबंध से अभियंता हीं ग़ायब मिले हैं। नेपाल में हुईं त्रासदी औऱ सैलाब के बाद अलर्ट की मानों यहां हवा निकल गईं है। यहीं वज़ह है की बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम के साथ बीजेपी से बगहा विधायक राम सिंह नें अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई है । पूरा मामला गंडक नदी पर उत्तर प्रदेश औऱ बिहार की लाइफ लाइन माने जाने वाले पीपरा पीपरासी तटबंध का बताया गया है। दरअसल सैलाब 2 के अलर्ट को लेकर बिहार सरकार के दो दो मंत्री पश्चिम चम्पारण जिले में कैंप क़र रहें ताबड़तोड़ सभी तटबंध औऱ बांधों के निरिक्षण समेत आपदा से निपटने की तैयारी में जुटे हैं लिहाजा सभी अधिकारीयों औऱ कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द क़र दीं गईं हैं इसी बीच ख़ुद बिहार सरकार के मंत्री औऱ सत्तारूढ़ विधायक नें जों खुलासा किया है वह चौकाने औऱ हैरान करने वाला है क्योंकि नदी, जलस्तर समेत बाधों की देखभाल करने वाले जिम्मेदार हीं नदारद मिले हैं। बताया जा रहा है की पीपरा - पीपरासी तटबंध पर अभियंता कैंप में लम्बे समय से किसी भी अधिकारी द्वारा कोई हाजिरी नहीं बनाई गईं है जिसका भी खुलासा रजिस्टर खंगालने पर मंत्री औऱ विधायक नें किया है। जबकि मंगलपुर में हो रहें कटाव से बचाव कार्यों में लापरवाही औऱ अनदेखी की शिकायत क़र वाल्मीकिनगर के कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा नें अभियंताओं पर जमकर नाराज़गी जताई है। विधायक नें साफ़ तौर पर कहा है की जों काम फल्ड फाइटिंग के नाम पर हो रहें हैं वें महज़ जेब भरने के लिए हैं इससे कटाव नहीं रोका जा सकता है । बता दें की आज तीसरे दिन भी सत्ता औऱ विपक्ष के विधायक समेत सरकार के कैबिनेट मंत्री लगातार यहां दौरा क़र हालात पर नज़र बनाये हुए हैं ऐसे में पीपी तटबंध समेत बांधों के निरिक्षण पर निकले मंत्री नें जों खुलासा किया है औऱ दो दो विधायक जिस तरह नाराज़गी दिखा रहें कड़ी फटकार लगाते नज़र आये हैं उसने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की न केवल कारस्तानी उजागर किया है बल्कि लापरवाही को भी दर्शा रहा है। लिहाजा अब सीधे पश्चिम चम्पारण के डीएम तरनजीत सिंह को फ़ोन क़र मंत्री नंदकिशोर राम नें शिकायत दर्ज़ कराई है औऱ सख़्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाइट - नंदकिशोर राम, मंत्री, बिहार सरकार औऱ बीजेपी विधायक राम सिंह वीडियो में एक साथ बाइट - सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस विधायक, वाल्मीकिननगर,मैरुन कुर्ता व सफ़ेद गमछा वाले
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला के लाखण पेड़ा इलाके में NRIs के बंद घर की चोरी—सीसीटीवी में कैद

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ: ਲੱਖਣ ਕੇ ਪੱਡਾ ’ਚ ਐਨਆਰਆਈ ਦੇ ਬੰਦ ਘਰ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਵਾਰਦਾਤ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਕੈਦ ਕਪੂਰਥਲਾ: ਥਾਣਾ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਲੱਖਣ ਕੇ ਪਿੱਡਾ ਵਿਖੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਐਨਆਰਆਈ ਦੇ ਬੰਦ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਚੋਰ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਪਈਆਂ ਪੇਟੀਆਂ ਤੇ ਅਲਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਫਰੋਲਾ-ਫਰਾਲੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕੀਮਤੀ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਚੋਰੀ ਦੀ ਇਹ ਵਾਰਦਾਤ ਘਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ។ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਰਮੀਦੀ ਵਾਸੀ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪੱਡਾ ਦੇ ਮਾਮੇ ਦਾ ਲੜਕਾ ਹੈ। ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰ ਦੀ ਚਾਬੀ ਉਸ ਕੋਲ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ’ਤੇ ਘਰ ਦਾ ਗੇੜਾ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸ ਦੀ ਦੇਖਭਾਲ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਫੋਨ ਰਾਹੀਂ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਘਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਘਰ ਅੰਦਰ ਪਈਆਂ ਪੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਅਲਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫਰੋਲਾ-ਫਰਾਲੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਅਨੁਸਾਰ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ’ਤੇ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਟੂਟੀਆਂ, ਭਾਂਡੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਕੀਮਤੀ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਗਾਇਬ ਮਿਲਿਆ। ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਫੁਟੇਜ ਅਹਿਮ ਸੁਰਾਗ ਸਾਬਤ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਦਿਆਂ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report

हिंसक गोलीबारी-झगड़े में संगरूर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद

Sangrur, Punjab:ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਫਾਇਰਿੰਗ ਅਤੇ ਲੜਾਈ-ਝਗੜੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ teਜ਼ੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰਦਿਆਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 5 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਕ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸਾਮਾਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ 25 ਅਗਸਤ ਦਾ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਹਰੀਪੁਰਾ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਲੜਾਈ-ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪਿਸਤੌਲ ਕੱਢ ਕੇ ਗੱਡੀ ਵੱਲ ਫਾਇਰ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਗਰੂਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਹਿਊਮਨ ਅਤੇ ਟੈਕਨੀਕਲ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਬੰਟੀ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਖੁਰਪਾ, ਅੰਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਸੁਮਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਹੁਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਦਮਨ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ .315 ਬੋਰ ਦਾ ਦੇਸੀ ਕੱਟਾ, ਇੱਕ ਖਾਲੀ ਖੋਲ੍ਹ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੋਵਾਂ ਪਾਸਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਰੂ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਰਿਕਾਰਡ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 111 BNS ਦਾ ਵੀ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब के अधिकारों पर स्पष्टता के बिना भाजपा से गठबंधन नहीं: पुनर्सुरजीत अकाली दल

Amritsar, Punjab:पुनर्सुरजीत अकाली दल का बड़ा बयान- पंजाब के हकों पर स्पष्टता के बिना भाजपा से गठबंधन नहीं करनैल सिंह पीर मोहम्मद बोले- चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार बहाल करना प्रमुख मांग बंदी सिंहों की रिहाई और पंजाब के पानी पर रिपेरियन कानून के तहत अधिकार सुनिश्चित करने की मांग पंजाब में युवाओं के पलायन को रोकने के लिए क्षेत्रीय यूनिवर्सिटी और स्किल सेंटर बनाने पर जोर पुनर्सुरजीत अकाली दल ने पंजाब और पंथक मुद्दों पर स्पष्ट किया रुख, भाजपा से गठबंधन को लेकर रखी शर्तें अमृतसर। शिरोमणि अकालि दल (पुनर्सुरजीत) की ओर से पंजाब के ज्वलंत मुद्दों और पंथक एकता को लेकर अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने पंजाब के अधिकारों और पंथक मुद्दों को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंथ से जुड़े अहम मुद्दों पर स्पष्टता के बिना किसी भी राजनीतिक गठबंधन को लेकर आगे नहीं बढ़ सकता। करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता, पंच-सरपंच और नेता पार्टी अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुनर्सुरजीत अकाली दल के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लोगों को एकजुट करना है। इसके लिए जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर दलित समुदाय सहित सभी पंजाबियों को एक मंच पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर पीर मोहम्मद ने कहा कि मौजूदा समय में उनकी पार्टी को भाजपा के साथ गठबंधन की कोई तत्काल आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा या केंद्र सरकार अकाली दल के साथ किसी प्रकार का समझौता करना चाहती है तो सबसे पहले उसे पंजाब और पंथक मुद्दों पर अपना स्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रमुख मांगों में चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार बहाल करना, अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई, पंजाब के पानी पर रिपेरियन कानून के अनुसार पंजाब का अधिकार सुनिश्चित करना तथा पंजाबी भाषी क्षेत्रों को पंजाब में शामिल करना शामिल है। पीर मोहम्मद ने कहा कि पंजाब के हितों से जुड़े इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन से पहले पंजाब के अधिकारों और पंथक मांगों को लेकर स्पष्ट नीति सामने आना जरूरी है। उन्होंने पंजाब से युवाओं के लगातार हो रहे पलायन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को पंजाब में ही शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों और स्किल सेंटरों की स्थापना की जानी चाहिए। इससे युवाओं को अपने राज्य में ही बेहतर भविष्य बनाने के अवसर मिलेंगे और विदेशों की ओर हो रहे पलायन को कम किया जा सकेगा। पंथक एकता के मुद्दे पर पीर मोहम्मद ने कहा कि 2 दिसंबर के श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे के अनुसार बादल परिवार से अलग पंथक एकता के लिए रास्ते हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि पंथक एकता समय की जरूरत है और इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला जत्थेदार दिलजिंदर बीर सिंह विर्क, मधुपाल सिंह गोगा, हरजीत सिंह पुरेवाल सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

PM SVANidhi से महिलाओं को आर्थिक बल: बबीता शर्मा की कहानी प्रेरणा बनी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की रहने वाली बबीता शर्मा की मेहनत और संघर्ष की कहानी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उल्लेख करते हुए PM SVANidhi योजना की सफलता और इससे छोटे कारोबारियों को मिल रहे आर्थिक संबल की तस्वीर सामने रखी। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के करीब 46 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं और लगभग 35 लाख महिलाएं इसके माध्यम से अपना कारोबार आगे बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने बबीता शर्मा का उदाहरण देते हुए बताया कि वह पहले पूजा सामग्री की छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करती थीं। PM SVANidhi योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनके छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद की। योजना से मिले सहयोग ने बबीता के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें अपने व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के छोटे उद्यमियों की मेहनत और उनके सपनों को सरकार की योजनाओं से नई ताकत मिल रही है। बबीता शर्मा की कहानी इस बात का उदाहरण है कि आर्थिक सहायता मिलने पर छोटे कारोबारी भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकते हैं। गाजियाबाद की बबीता का जिक्र शहर के लिए भी गौरव का विषय बना हुआ है। उनका नाम भी यह जाने पर बबीता शर्मा ने कहा कि वह गौरवशाली महसूस कर रही है। उनको देखकर अन्य में महिला भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करेंगी। बाईट - बबीता शर्मा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top