फिरोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री ने शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कंटोनमेंट बोर्ड पार्क में तिरंगा झंडा फहराया। मंत्री भुल्लर ने हुसैनी वाला में शहीदों को श्रद्धा के फूल अर्पित किए और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज हम अपने शहीदों और बलिदानों की वजह से खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि हुसैनी वाला शहीदी स्मारक के विकास के लिए पंजाब सरकार ने 25 करोड़ रुपये की घोषणा की थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
