152002
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना की शुरुआत की
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर रेल डिवीजन ने केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना (यू.पी.एस.) की शुरुआत की है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है। इस योजना का लाभ फिरोजपुर रेल डिवीजन के 17,000 कर्मचारियों को मिलेगा। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी कर्मचारी इस योजना से खुश हैं। एकीकृत पेंशन योजना से पेंशन की गारंटी मिलती है जिसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग सेवा अवधि 25 वर्ष के लिए, सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50% होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबे 17 वर्षीय युवक की तलाश जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नर्मदा नदी में स्नान के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम युवक की तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि जयवर्धन टोयला (17 वर्ष), निवासी शक्तिनगर छिंदवाड़ा, भोपाल में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आया था। सुबह करीब 6 बजे ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण युवक नदी में लापता हो गया। पुलिस का कहना है कि... मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंधिया के मुताबिक घाट पर मौजूद लोगों और ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान ने युवक को चेतावनी सीमा से आगे जाने से मना किया था। इसके बावजूद वह आगे बढ़कर स्नान कर रहा था, जिससे यह हादसा हो गया। युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन मौके पर मौजूद घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, ओंकारेश्वर पुलिस, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। नदी में युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।0
0
Report
देहरादून पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, कोर ग्रुप बैठक में शामिल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। अपने दौरे के पहले दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन ने सबसे पहले कोर ग्रुप की बैठक मैं प्रतिभाग किया। कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करधामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रभट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, समेत कौर ग्रुप के सभी सदस्यों ने भाग लिया। वॉक थ्रू बैठक दिखाते हुए0
0
Report
दिल्ली में बारिश से मौसम बदला, IGI एयरपोर्ट के बाहर दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई。 वीडियो IGI एयरपोर्ट से है。 दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है。 IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के बाहर के दृश्य。0
0
Report
Advertisement
लातेहार पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर गिरफ्तार
Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध बड़ी करवाई की है जहाँ पुलिस ने ड्रग्स के 6 तस्कर को गिरफ्तार किया है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग्स की एक बड़ी खेप लातेहार में खपाने की तैयारी में है । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई टीम का नेतृत्व लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार थाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा छापेमारी मोगर मोड़ 3 मोटरसाइकल पर सवार होकर जा रहे ड्रग्स तस्कर को धर दबोचा है । 29 पुड़िया ड्रग्स को बरामद किया है पुलिस ने गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर में सोनू सिंह , रितेश सिंह , छतीस सिंह , तबासीर ख़ान , फैजान ख़ान और एक नाबालिग लड़का को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर के पास से दो पल्सर मोटरसाइकल , एक स्कूटी , नगद 14140 , और सात मोबाइल बरामद किया है । वही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी की ड्रग्स के तस्कर ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर जा रहे है । सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ।0
0
Report
चकाई चेक पोस्ट पर 840 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्कर तीन पहिया मालवाहक वाहन में बिस्किट के कार्टन के नीचे शराब छुपाकर तस्करी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच में उत्पाद विभाग की टीम ने 840 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार झारखंड के देवघर से जमुई होते हुए लखीसराय जिले के बड़हिया ले जाई जा रही शराब की खेप को चकाई चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने जब मालवाहक वाहन की तलाशी ली तो बिस्किट के कार्टन के नीचे छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्ताऱ तस्कर की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र निवासी आनंदी मंडल के 29 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन पहिया मालवाहक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब झारखंड के देवघर से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर चकाई चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें बिस्किट के कार्टन के नीचे छुपाकर रखी गई 840 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
साकरिया में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इंस्टाग्राम रील सुर्खियों में
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा सांचौर की घटना: साकरिया गांव, सरवाणा थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर हाथ में रस्सी और कपड़ा दिखाया, फिर पेड़ से फंदा लगाकर जान दी. पुलिस ने शव नीचे उतारा. साकरिया निवासी दलाराम के रूप में युवक की पहचान हुई. पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
काशीपुर में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर बड़ी छापेमारी, गिरफ्तार
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर, ऊधम सिंह नगर आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर के संदेह ग्राम मुकुन्दपुर के कोसी नदी के किनारे स्थित बस्ती में छापेमारी की गई जिस दौरान राजेंद्र सिंह s/o स्व॰ जगतार सिंह नामक एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब की पैकेजिंग एवं बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से लगभग 350 ली. अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस प्रकरण में 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पंजीकृत किया गया है जिसकी जांच प्रारम्भ कर दी गई है। इस कार्यवाही में क्षेत्र-03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में समस्त काशीपुर का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा ब
Bamhnawa, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। रेउसा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अवस्थी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार चार दिनों से बिजली न आने के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि अधिकांश हैंडपंप और पानी की मोटरें बिजली पर निर्भर हैं। रातभर लोग अंधेरे और उमस में जागने को मजबूर हैं। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
प्रेम प्रसंग चले लाठी डंडे जबरदस्ती करना चाहता था शादी
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... प्रेम प्रसंग में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चली लाठियां प्रेमी पक्ष पर युवती के परिजनों को बेरहमी से पीटने का आरोप दबंग रिश्तेदारों को बुलाकर की गई मारपीट, कई लोग घायल एक युवक को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बीते कल भी दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया था कोई एक्शन पुलिस लापरवाही के चलते हुई घटना--आरोप तरकुलवा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकती थी घटना प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के बताए जा रहे निवासी तरकुलवा पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप, तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
हरदोई: बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद; पुलिस पर पथराव
Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर हरदोई से है...जहाँ बुधवार रात भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया...मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.... जिलाधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित की जा रही थी और समझाने के बावजूद लोग नहीं माने...फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है...0
0
Report
रामनगर में ईद पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार मातम में
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में ईद के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाइक से अपनी ससुराल आ रहे युवक की नेशनल हाईवे 309 पर कार से टक्कर हो गई, जिसमें युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ईद की खुशियां मातम में बदल गई हैं। गुरुवार को ईद के पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार निवासी 32 वर्षीय फईम अपनी बाइक से रामनगर स्थित ग्राम किशनपुर कानिया में अपनी ससुराल आ रहा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नेशनल हाईवे 309 पर पीरुमदारा के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक की भिड़ंत एक अज्ञात कार से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फईम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि फईम ईद का त्योहार मनाने और अपने परिजनों से मिलने रामनगर आ रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है۔0
0
Report
ओंकारेश्वर में नहाते समय 17 वर्षीय युवक डूबा, SDRF रेस्क्यू जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा। तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नर्मदा नदी में नहाते समय 17 वर्षीय एक युवक डूब गया। घटना सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। रेस्क्यू में लगी एसडीआरएफ की टीम उसे नदी में खोज रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। युवक जयवर्धन टोयला उम्र 17 वर्ष निवासी शक्ति नगर छिंदवाड़ा भोपाल पढ़ाई में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के नर्मदा स्नान एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर पहुंचा था। ब्रहमपुरी घाट पर नहाते समय पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मांधाता थाना इंचार्ज अनोख सिंधिया ने बताया कि घाट पर स्नान कर रहे लोगों और ड्यूटी पुलिस जवान के मना करने के बाद भी वह चेतावनी सीमा से आगे स्नान कर रहा था। गहरे पानी में जाने से यह दर्दनाक घटना। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, ओकारेश्वर पुलिस मौके पर है और एसडीईआरएफ, होमगार्ड की टीम युवक को रेस्क्यू करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक फैलने का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:इस समय उत्तराखंड में जगह-जगह जंगल धधक रहे हैं... कई जगहों पर ये आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही है... जिससे इंसानों से लेकर वन्यजीवों तक खतरा मंडरा रहा है.0
0
Report
सतना के डाकघर में ताला तोड़ चोरी, आधार केंद्र के उपकरण चुरा ले गए
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मास्टर प्लान गली नंबर 2 स्थित उप डाकघर में बुधवार-गురुवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाश उप डाकघर के चैनल गेट और दरवाजे का ताला तोड़ बदमाश अंदर घुसे। आधार केंद्र रखा मॉनिटर, दो प्रिंटर, मॉनिटर, फिंगर मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह चौकीदार ने चैनल गेट का ताला टूटा देखा तो उप डाकपाल श्रीमती रंजना पांडेय जानकारी दी। वे जब अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची तो आलमारियां खुली हुई थी। आधार केंद्र का सारा सामान गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा चौकीदार से भी पूंछताछ की जा रही है।0
0
Report
कर्नाटक में सिद्धारमैया इस्तीफे की अटकलें बढ़ीं: गहलोत नागदा पहुंचे
Ujjain, Madhya Pradesh:कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। अपने साल पूरे होने पर सिद्धारमैया को इस्तीफा देना है और डीके शिवकुमार नए सीएम का पद ग्रहण करेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना इतीफा आज राज्यपाल को तीन बजे सौंपना था। लेकिन राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बीती रात 11 बजकर 45 मिनट पर राज्यपाल के अचानक उज्जैन के नागदा रवाना हो जाने से इस्ती़े की प्रक्रिया रुक गई है। नागदा के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया था, जिसके चलते राज्यपाल को मुंबई से सीधे नागदा आना पड़ा। घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इधर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे समय में राज्यपाल के बेंगलुरु नहीं पहुंचने से राज्य की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि राज्यपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका नागदा आना पूरी तरह पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा हुआ है। राज्यपाल के नागदा स्थित निवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। वहीं प्रशासन और चिकित्सकों की टीम लगातार अनीता गेहलोत की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक का माहौल बना हुआ है। आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देने वाले हैं। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। एक बैठक में शिवकुमार के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण समय नहीं मिला है। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
