icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत 29 रुपए बढ़ी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का सरकार पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): PRAMOD TIWARI (CONGRESS) ON DOMESTIC LPG PRICE HIKE RS 29 PER 14.2-KG CYLINDER/ AHEAD OF INDIA BLOC MEETING, CPI-M ASKS CONGRESS TO CLARIFY ON KERALA CAMPAIGN ALLEGATIONS/ BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN’S STATEMENT/ ALLAHABAD HIGH COURT REMARKS POLICE OFFICERS IN UP APPEAR TO BE MORE LOYAL TO RULING DISPENSATION THAN TO CONSTITUTION INDIA गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "पार्टी कल के बाद जवाब देगी। गठबंधन में शामिल होने वाली किसी भी पार्टी के बारे में मीडिया को औपचारिक रूप से और सकारात्मक तरीके से जानकारी दी जाएगी..." प्रमोद तिवारी ने घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कहा, "...ये सरकार हठधर्मिता के साथ जनता की जेब पर डाका डाल रही है। ये लोग महिलाओं की बात करते थे और आज घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। घरों में खाना महिलाएं ही तो बनाती हैं... कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो यह बढ़ोतरी रोज हो रही है... आने वाले चुनाव में आपको बहुत महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी..."
0
0
Report

राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं का 24 घंटे प्रदर्शन, नेता बोले सरकार मुद्दे

Patna, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगातार दूसरे दिन भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ता 24 घंटे आवास की सुरक्षा में डटे हुए हैं। देर रात तक मौजूद कार्यकर्ताओं के लिए आवास के बाहर ही चौकी, गद्दे और तकियों की व्यवस्था की गई थी, ताकि वे वहीं रुककर अपनी ड्यूटी निभा सकें। राजद कार्यकर्ताओं ने इसके लिए एक रोस्टर तैयार किया है, जिसके तहत पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को बारी-बारी से सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि देर रात तक धनरुआ प्रखंड के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए थे, जबकि रविवार सुबह से फतुहा प्रखंड के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर तैनात हैं। इस दौरान राजद नेता शिवचंद्र राम भी अपने समर्थकों के साथ राबड़ी आवास के बाहर मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कभी बंगले की राजनीति तो कभी सुरक्षा का मुद्दा उठाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। शिवचंद्र राम ने कहा कि जब तक बिहार सरकार और केंद्र सरकार उनके नेता के साथ न्याय नहीं करती, तब तक राजद का हर कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर डटा रहेगा। उन्होंने कहा कि राजद गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की पार्टी है और अपने नेताओं की सुरक्षा करना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने ऐतिहासिक नेताओं जगदेव प्रसाद और जननायक कर्पूरी ठाकुर का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में अपने नेताओं को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के डेली गांव में गैस सिलिंडर लीकेज से आग, दो दुकानें जलकर भारी नुकसान

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में चाय नाश्ते की दुकान पर समोसे बनाते समय सिलिंडर लीक होने से अचानक आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते आसपास की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दुकानों से आग की लपटें निकलती देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान दुकानदार अमर राजपूत आग की चपेट में आकर झुलस गया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वी/ओ.1- झांसी के रक्सा क्षेत्र के डेली गांव निवासी अजय राजपूत की चाय नाश्ते की दुकान पर सुबह समोसे बनाते समय गैस सिलिंडर लीक हो गया। लीकेज के बाद अचानक आग लग गई और दुकान में लगी तिरपाल ने तुरंत आग पकड़ ली। पल भर में आग फैलती हुई पड़ोस की हार्डवेयर और परचून की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों से आग की लपटें निकलती देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान दुकानदार अमर राजपूत चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।
0
0
Report

पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि

Jabalpur, Madhya Pradesh:पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के बाद अब एक बार फिर घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं जिसके चलते महंगाई अब लोगों के लिए परेशानी बन गई है लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही उनकी कमर तोड़ रहे थे अब गैस के दामों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है और 29 रुपए गैस सिलेंडर में बढ़ा दिया गया है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि गैस अब एक अनिवार्य जरूरत बन गई है इसलिए जैसे भी हो गैस तो लेना ही पड़ेगा। वहीं महिलाओं का भी कहना है कि शासन प्रशासन को बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश करनी चाहिए। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने उनके घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है जिसके चलते अब घर-घर चलना भी मुश्किल हो रहा है
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में युवक के साथ बेरहमी: दबंगों की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में युवक से साथ बेरहमी दबंगों ने लाठी डंडे से की मारपीट घटना का वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने मुकद्दमा किया दर्ज हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र में दबंगई और मारपीट का एक मामला सामने आया है... यहां कुछ युवकों ने एक अन्य युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा.... इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है... वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर युवक को लगातार लाठी-डंडों से पीट रहे हैं... पीड़ित युवक दर्द से चीखता हुआ अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था... मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों और महिलाओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया... इस पूरी वारदात का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया... वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है... मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई.... सासनी प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान कर ली गई है... पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है...
0
0
Report

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल: सहयोग से अतीत की सीमा नहीं, भविष्य की उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा, "...जब हम खुले दिल, समझदारी भरी सोच और आपसी सम्मान के साथ बैठते हैं, तो कोई भी समस्या बहुत बड़ी नहीं होती और कोई भी बाधा बहुत मुश्किल नहीं होती...आइए हम ऐसी साझेदारी बनाएं जो अतीत की चिंताओं से बंधी न हो, बल्कि हमारे साझा भविष्य की बड़ी उम्मीदों और शानदार संभावनाओं से प्रेरित हो।" शिशिर खनाल ने कहा, "...हम सिर्फ़ नक्शे पर खींची गई राजनीतिक रेखाओं से जुड़े पड़ोसी नहीं हैं। हम उन्हीं नदियों, उन्हीं पहाड़ों और उसी प्राचीन ज्ञान की संतान हैं। नई दिल्ली में हमारे आने के बाद से मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को जो भरपूर सद्भावना, गर्मजोशी भरा स्वागत और सहयोग मिला है, उसके लिए मैं दिल से आभार जताना चाहता हूँ।" "मैं नेपाल में एक बिल्कुल नई राजनीतिक सच्चाई का प्रतिनिधित्व करता हूँ। हमारा उदय हमारे नागरिकों से मिले असाधारण और ऐतिहासिक जनादेश से हुआ है, जो बिना किसी समझौते के सुशासन, योग्यता-आधारित व्यवस्था और सीधी जवाबदेही पर केंद्रित है..."
0
0
Report

घोसी सीएचसी में डॉक्टर पर हमला, सदस्यता न देने पर मामला सामने आया

Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र Situated सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज कराने पहुंचे युवक ने खुद को एक राजनीतिक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए डॉक्टर से सदस्यता लेने का आग्रह किया। सरकारी कर्मचारी होने के कारण डॉक्टर ने राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ने से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, चेंबर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों और चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया। सभी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

खारून नदी को साफ रखने के लिए महापौर समेत नागरिकों ने किया सफाई अभियान

Begun, Rajasthan:यूट्यूब के लिए वॉक थ्रू रायपुर नगर निगम द्वारा शहर की जीवनदायिनी खारून नदी को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उद्देश्य से "मोर खारून, मोर सम्मान" सफाई महा अभियान चलाया गया.. अभियान के तहत महादेव घाट क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसमें महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए.. अभियान के दौरान महापौर मीनल चौबे ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया.. अभियान के दौरान खारून नदी के तट और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में कचरा हटाया गया..सफाई के दौरान नदी में प्लास्टिक की बोतलें, सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री बड़ी मात्रा में पाई गई, जिसे निगम की टीमों ने एकत्र कर निष्पादित किया.. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया.. महापौर मीनल चौबे ने कहा कि खारून नदी रायपुर की पहचान और आस्था का केंद्र है... इसे स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है... उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नदी में काफी मात्रा में प्लास्टिक कचरा देखने को मिला, जो पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए गंभीर चिंता का विषय है.. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नदी, तालाबों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें..महापौर ने कहा कि केवल नगर निगम के प्रयासों से शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है.. यदि हर नागरिक अपने आसपास सफाई रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की जिम्मेदारी निभाए, तो खारून नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सकता है.. नगर निगम ने इस अवसर पर आमजन से भविष्य में भी ऐसे अभियानों से जुड़ने और स्वच्छ रायपुर के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की... वॉक थ्रू
0
0
Report

डिंडोरी बस स्टैंड पर मोबाइल चोरी के आरोपों पर युवकों बीच विवाद, वीडियो वायरल

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर :- डिंडोरी के राज्य परिवहन बस स्टैंड में रविवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार एक युवक पर तीन मोबाइल फोन चोरी करने का शक था जबकि दूसरे युवक ने आरोपों से इनकार किया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top