फिरोजपुर में 'सवारी जिंदगी' वैन से नशे के खिलाफ नई मुहिम शुरू!
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक नई पहल "सवारी जिंदगी" शुरू की है। एक विशेष वैन को जिले के गांवों में रवाना किया गया है, जो लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी। वैन के दोनों तरफ नशे से दूर रहने के स्लोगन लिखे गए हैं, और इसमें डॉक्टरों की टीम तैनात है, जो नशा करने वालों का मुफ्त में इलाज करेगी। डीआईजी फिरोजपुर, अजय मालूजा ने आज हॉकी स्टेडियम में इस वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया। वैन में प्रोजेक्टर के जरिए एक फिल्म भी दिखाई जाएगी, जो लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्थित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गई हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
