icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
151204
Khem ChandKhem ChandFollow29 Jul 2024, 08:07 am

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवा ने मैं ते मेरा रुख अभियान के तहत निरोग बाल आश्रम में पौधारोपण किया

Kot Kapura, Punjab:

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवा ने कोटकपूरा के निरोग बाल आश्रम में मैं ते मेरा ड्रुक अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर निरोग बाल आश्रम के प्रबंधक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष संधवा ने कहा कि हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अभियान की शुरुआत विधानसभा से की गई और आज इस अभियान के तहत कोटकपुरा के निरोग बाल आश्रम में कई प्रकार के पेड़ लगाए गए हैं और मैंने सभी विधायकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा के करनैलगंज सरयू नदी में डूबे निशांत तिवारी का शव बरामद

Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज सरयू कटरा घाट नदी में डूबे 17 वर्षीय निशांत तिवारी का 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज बृहस्पतिवार सुबह 11:00 सरयू नदी से शव बरामद कर लिया गया है। निशांत तिवारी के चेहरे के कुछ हिस्से को सरयू नदी में ही जानवरों ने काट करके खा लिया है। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक निशांत तिवारी के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दरअसल कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेरूवा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय निशांत तिवारी कल बुधवार देर शाम 4:00 के करीब अभय दुबे, उत्तम, अमर पांडे और शुभम जायसवाल के साथ नहाने के लिए सरयू नदी कटरा घाट करनैलगंज गया था। जहां दोस्तों के साथ नहाते समय पांच बजे के करीब 17 वर्षीय निशांत तिवारी मोबाइल फोन लेकर के रील बनाने लगे रील बनाते समय ही निशांत तिवारी गहने पानी में चला गया और फिर वह डूबने लगा। निशांत तिवारी को डूबता हुआ देख बचाने के बजाय अभय दुबे, उत्तम, अमर पांडे और शुभम जायसवाल मौके से भाग निकले स्थानीय लोगों द्वारा करनैलगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई थी करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवार देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया। बुधवार देर रात ही 8:00 बजे के करीब पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था जहां 19 घंटे बाद निशांत तिवारी का शव बरामद किया गया है। निशांत तिवारी के पिता अंजनी तिवारी अमृतसर में रहकर के मेहनत मजदूरी का काम करते हैं घटना की सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
0
0
Report

Muzaffarpur के साहेबगंज लूटकांड: 3 लुटेरे गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में 29 मई की रात हुई लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुप कुमार, प्रमोद कुमार और रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है। घटना की जानकारी के अनुसार 29 मई की शाम लोदिया गांव के समीप तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने शमशाद आलम से बाइक और मोबाइल लूट लिए थे। पीड़ित के बयान पर 30 मई को साहेबगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। SDPO सरैया के नेतृत्व में विशिष्ठ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण के केशरिया थाना क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में 22 नन्हे घड़ियाल, बच्चों जीवित रहने की उम्मीद बढ़ी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए इस बार अच्छी खबर सामने आई है। मानसून की दस्तक से पहले बायलोजिकल पार्क में घड़ियालो के कुनबे में 22 नए नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है। तीन से चार दिन पहले अंडों से बाहर निकले अंगूठे के आकार के नन्हे घड़ियाल फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ्य है और उन्हें सुरक्षित वातावरण में रखा गया हैं। नन्हे घड़ियाल यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि बायोलॉजिक पार्क में पिछले तीन वर्षो से घड़ियालों की सफल ब्रीडिंग हो रही है। दो वर्षों में जन्म लेने वाले अधिकांश बच्चों को बचाने में सफलता नहीं मिल पाई। ऐसे में इस बार बायलॉजिकल पार्क के चिकित्सकों की टीम ने अपने पुराने अनुभवों से सीख लेते हुए सुरक्षा और देखभाल के विशेष इंतजाम किए हैं। जिससे बच्चों के जीवित रहने की संभावना पहले की तुलना में काफी अधिक मानी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गुना राजनीति में पन्नालाल शाक्य के बयान से हलचल: सिंधिया दौरे के बाद बहस तेज

Morena, Madhya Pradesh:गुना की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी ने हलचल मचा दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चार दिवसीय दौरे के दौरान कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, सिंधिया के दिल्ली लौटते ही खुलकर सामने आए। कूनो नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश की राजनीति में हो रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 से 29 जून तक गुना दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लेकिन स्थानीय विधायक पन्नालाल शाक्य अधिकांश कार्यक्रमों से नदारद रहे। केवल एक दिन सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने सिंधिया का स्वागत किया, जबकि बाकी कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। सिंधिया के दौरे के खत्म होते ही विधायक पन्नालाल शाक्य कूनो नदी के उद्गम स्थल ग्राम पांज पहुंचे, जहां जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी पर सफाई देते हुए तीखा बयान दिया। विधायक ने कहा, "क्या हम अपने लड़के-लड़कियों की शादी न करें और सिर्फ बैठकों में ही जाते रहें? बच्चों के रिश्ते हमें ही कराने हैं। कोई नेताओं आकर हमारे बच्चों की शादी नहीं कराता। हमने पांच साल पहले भी देख लिया है और अब भी देख लिया है।" विधायक ने यह भी कहा कि वे इस कार्यक्रम में अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि भोपाल से मिले निर्देश के बाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और इसे भाजपा के भीतर की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विधायक की टिप्पणियों पर पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनका बयान किसी विशेष व्यक्ति या परिस्थिति की ओर इशारा था। फिलहाल उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि विधायक पन्नालाल शाक्य के इस बयान पर भाजपा संगठन या केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं। फिलहाल गुना की राजनीति में यह बयान चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। बाइट पन्नालाल शाक्य विधायक भाजपा
0
0
Report

पाकुड़ में एसआईआर मिशन: गणना पत्र वितरण व मतदान केन्द्रों की पारदर्शिता तेज

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में एसआईआर का कार्य जोरशोर से चल रहा है ... इसी क्रम में जिले के हिरणपुर प्रखंड में बीते 30 जून से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना पत्रों के वितरण एवं भरे हुए प्रपत्रों के संग्रहण का कार्य सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ द्वारा किया जा रहा है... इस कार्य की नियमित निगरानी बीएलओ पर्यवेक्षकों द्वारा की जा रही है... ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके... इस क्रम में एसडीओ साइमन मरांडी ने देवपुर पंचायत के रानीकोला मतदान केंद्र का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया... उन्होंने बीएलओ एवं प्रतिनियुक्त वालंटियरों से गणना पत्र वितरण, प्रपत्र संग्रहण तथा मतदाताओं को दी जा रही सहायता की जानकारी ली... साथ ही कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए... गौरतलब हो कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ को सहयोग प्रदान करने के लिए वालंटियरों की प्रतिनियुक्ति की गई है...वालंटियर मतदाताओं को गणना पत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा प्रपत्र जमा कराने में सहयोग कर रहे हैं...एसडीओ ने सभी बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं वालंटियरों को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है... उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना गणना पत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं... ताकी विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सफलताप्रवक संपन्न हो सके...
0
0
Report
Advertisement

सहरसा: जमीन विवाद में 55 वर्षीय महिला हत्या, शव नदी में फेंका गया

Saharsa, Bihar:सहरसा के मनिया गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया. मृतक महिला की पहचान मनिया गांव निवासी नरेश यादव की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई है. इधर घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए शव के साथ काफी देर तक प्रदर्शन किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कैलाश यादव, बिलास यादव, सुरेश यादव समेत अन्य लोगों ने पहले पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया. वहीं मौके पर मौजूद एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नरेश यादव की 55 वर्षीय पत्नी वीणा देवी बीते देर शाम से लापता थीं; खोजबीन के दौरान नदी से शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों का आरोप है कि महिला को मारपीट कर हत्या के बाद पानी में फेंक दिया गया है. परिजनों द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन जिन जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
0
0
Report

सीधी के कन्या महाविद्यालय में पानी, लाइब्रेरी और पंखे की बदहाली पर छात्राओं का प्रदर्शन

Sidhi, Madhya Pradesh:बेटी पढ़ाओ के दावों के बीच अगर बेटियों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी तक न मिले, पानी में कीड़े दिखें और क्लासरूम में पंखे गिरने का खतरा बना रहे, तो सवाल उठना लाज़िमी है. मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कन्या महाविद्यालय का है, जहां बदहाल व्यवस्थाओं से नाराज़ छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष का घेराव किया. छात्राओं का कहना है कि पिछले एक वर्ष से लाइब्रेरी बंद है, आईडी कार्ड न बनने के कारण प्रवेश भी नहीं मिलता, जिससे पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है. पानी की व्यवस्था खराब है, पानी में कीड़े निकल रहे हैं. कुछ कक्षाओं में विद्युत व्यवस्था और पंखों की स्थिति भी खराब है; एक पंखा सिर पर गिर गया था, जिसे दबा दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं; बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और परिसर के सीसीटीवी कैमरे कई जगह खराब हैं. लगभग 200 छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष का घेराव किया और चेतावनी दी कि परीक्षा से पहले सुविधाएं बहाल नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन होगा. प्राचार्य ओपी नामदेव ने सुधार का आश्वासन दिया है और बताए कि पेयजल, लाइब्रेरी और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, पर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रक्रियाओं के कारण परीक्षाओं में देरी हो रही है. सवाल यही है कि मूलभूत सुविधाओं के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और सुरक्षा पर कितना भरोसा किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में नशे के खिलाफ दिखाने वाला ब्लॉगर 4.198 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाला एक तथाकथित ब्लॉगर खुद अवैध मादक पदार्थों की тस्करी करते पकड़ा गया खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपी हरिशंकर यादव उर्फ जुगनू ब्लॉगर को 4 किलो 198 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जब्त गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है. दरअसल आरोपी इंस्टाग्राम पर जुगनू ब्लॉगर नाम से पेज चलाता है करीब एक महीने पहले 1 जून को उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे खुर्सीपार के स्कूलों और गार्डनों से इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन और नशीली सिरिंजें समेटते हुए पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था लेकिन यह सब महज एक दिखावा था 29 जून को दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि जुगनू एक्टिवा से बिहारी मोहल्ला के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया तलाशी में उसके पास से गांजे के अलावा 300 रुपए कैश और एक्टिवा जब्त की गई वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है दिखावे के लिए वीडियो बनाने वाले इस युवक पर पहले से ही हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है.
0
0
Report

उदयपुर के मुखर्जी चौक पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध, कांग्रेस समर्थित प्रदर्शन

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज नगर निगम ने शहर के मुखर्जी चौक इलाके में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की टीम ने मुखर्जी चौक में सड़क किनारे बैठने वाले सब्जी विक्रेता को हटा दिया। हटाए गए व्यापारियों को मंडी भवन में बैठने के लिए बोल दिया। हालाकि सब्जी विक्रेताओं ने निगम के इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। जिनके समर्थन में कांग्रेस नेता भी उतर गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ते को तैनात किया गया है। खाली करवाए गए स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में आए कांग्रेसी नेताओं ने निगम की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार एक वर्ग विशेष के लोगो को परेशान कर रही है। जबकि उदयपुर में रसूकदार लोगो ने बड़े बड़े अतिक्रमण और अवैध निर्माण कर रखे है। उन्होंने कहा कि पहले निगम सभी लोगो के बैठने की पुख्ता व्यवस्था करें। इसके बाद ही उन्हें यहां से हटाया जाए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top