Back
ଜଗତସିଂହପୁର: ବାଜିବ ବିଜେ ସାଉଣ୍ଡ ନିୟମ ନାମରେ ୫୦ ହଜାର ଟଙ୍କା ଜୋରିମାନା!
NBNARAYAN BEHERA
Jul 27, 2025 12:33:02
Paradeep, Odisha
Slug - Dj Sound
Dt - 27/07/2025
Place - Jagatsinghpur
Format - Avb
Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ବାହାଘର ଓ ଠାକୁର ଭଷାଣୀ ଆଦି ବିଭିନ୍ନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ନିର୍ଦ୍ଦିଷ୍ଟ ନିୟମ ଅନୁସାରେ ବାଜିବ ବିଜେ ସାଉଣ୍ଡ। ନିୟମ ବାହାରକୁ ଗଲେ ୫୦ ହଜାର ଟଙ୍କାର ଜୋରିମାନା ଆଦାୟ ସହିତ ନିକଟସ୍ଥ ଥାନାରେ ଦିଆଯିବ ଏତଲା। ଜଗନ୍ନାଥ ଟେଣ୍ଡ, ଲାଇଟ ଓ ସାଉଣ୍ଡ ମାଲିକ ସଙ୍ଘ ପକ୍ଷରୁ ଅନୁଷ୍ଠିତ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ସଚେତନତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଏହି ନିଷ୍ପତ୍ତି ନିଆଯାଇଛି। ଏଥିରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ଡିଜେ ସାଉଣ୍ଡ ମାଲିକ, ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ, ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ ବ୍ଲକର ଗଣମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିନିଧି ଯୋଗ ଦେଇ ଡିଜେ ସାଉଣ୍ଡ ର ଭୟାବହତା ଏବଂ ଏଥିରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ରହିବା ଉପରେ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ। ସୁପ୍ରିମକୋର୍ଟଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ବା ଗାଇଡ ଲାଇନ ଅନୁସାରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଡିଜେ ଗାଡ଼ି ରେ ୮ ଟି ବକ୍ସ ଓ ୬୦ ଡିସେମିଲ ମଧ୍ୟରେ ସାଉଣ୍ଡ ରେ ଡିଜେ ବାଜିବ। ଜିଲ୍ଲା ମାଲିକ ସଙ୍ଘ ର ଦୁଇଟି ସ୍କ୍ୱାର୍ଡ ଗାଡ଼ି ସବୁବେଳେ ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ ଅଞ୍ଚଳ ଗ୍ରସ୍ତ କରିବ। ଯଦି କୈାଣସି ସ୍ଥାନରେ ଅଧିକ ସାଉଣ୍ଡ ଓ ମାଇକ ବ୍ୟବହାର ର ଅଭିଯୋଗ ଆସେ, ତେବେ ଉକ୍ତ ଗାଡ଼ି କୁ ଜବତ କରାଯିବା ସହିତ ତାଙ୍କ ଠାରୁ ୫୦ ହଜାର ଟଙ୍କା ଜୋରିମାନା ଆଦାୟ କରାଯିବ ଏବଂ ଆଇନ ଅନୁଯାଇ ସେମାନଙ୍କ ବିରୋଧରେ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରାଯିବ ବୋଲିି ଘୋଷଣା କରାଯାଇଛି। ଏହି ସଚେତନ ତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ଡିଜେ ସାଉଣ୍ଡ ମାଲିକ ସଂଘର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଏହି ନିୟମ ପାଳନ କରିବା ପାଇଁ ଶପଥ ନେଇଛନ୍ତି।
ବାଇଟ-୧- ଶିଶିର କୁମାର ଦାସ (ସଭାପତି ଜଗନ୍ନାଥ ଟେଣ୍ଡ, ଲାଇଟ ଓ ସାଉଣ୍ଡ ମାଲିକ ସଙ୍ଘ)
ବାଇଟ-୨- ଚିନ୍ମୟ ରାଉତ (ଏସଡିପିଓ ତିର୍ତ୍ତୋଲ)
ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ( ବେହେରା ଜୀ ମିଡିଆ)
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKShankar Kumar
FollowJul 27, 2025 15:46:18Madhepura, Bihar:
मधेपुरा के घैलाढ़ में दबंगों ने घर घुसकर एक पक्ष की कर दी बेरहमी से पिटाई, कई महिला समेत 11 लोग जख्मी, पुलिस की कार्यशैली के विरोध में लोगों ने घंटो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। दरअसल मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया वार्ड संख्या 07 में रविवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर मारपीट की, साथ ही एक दुकान में लाखों रुपये की लूटपाट भी की गई। इस घटना में कई महिलाएं समेत 11 लोग घायल हो गए। फिलहाल ज़ख्मियों का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में चल रहा है। पीड़ितों के अनुसार रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले ली। आरोप है कि अशोक पोद्दार, मुकेश पोद्दार, अरुण पोद्दार, महेंद्र पोद्दार, योगेंद्र पोद्दार, अंकित पोद्दार, शंकर पोद्दार, राजीव पोद्दार, शीतल पोद्दार, संतोष पोद्दार, नारायण पोद्दार सहित 15 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष पर हमला कर दिया और घर में घुसकर महिला समेत अन्य लोगों की लाठी-डंडे व तेज हथियार से बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी। साथ ही गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये व अन्य सामान लूट लिया। घायलों में लक्ष्मी पोद्दार, श्रवण पोद्दार, संतोष पोद्दार, राम पोद्दार, भरत पोद्दार, रानी देवी, मदनी देवी, बुधनि देवी, प्रियंका कुमारी, रीमा कुमारी, संजन देवी शामिल हैं। घटना की सूचना घैलाढ़ ओपी पुलिस व डायल 112 पर दी गई, लेकिन समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने बैजनाथपुर-लिटियाही मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि मामला आपसी भूमि विवाद से जुड़ा है फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होते हीं जांचो उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट : लक्ष्मी पोद्दार, जख्मी (बुजुर्ग)
बाइट : श्रवण पोद्दार, जख्मी (युवक)
बाइट : रानी देवी, जख्मी (महिला)
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowJul 27, 2025 15:45:32Bhagalpur, Bihar:
Bhagalpur breaking - भागलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, घटना में शामिल 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजेश यादव हो गया फरार, सात महिलाओं और तीन पुरुषों की हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपियों को भागलपुर व्यवहार न्यायलय में किया गया पेश, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क़ई हिस्सों में कर रही है छापेमारी, शुक्रवार देर रात पीरपैंती के लकड़ाकोल में कहलगाँव की पुलिस पर हुआ था हमला, हमले में दो दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी हुए थे घायल, सन्हौला निवासी विजय भगत के अपहरण की सूचना पर लकड़ाकोल में सिविल ड्रेस में निजी कार से छापेमारी करने गयी थी पुलिस, पुलिस ने की थी क़ई राउंड फायरिंग, आक्रोशित लोगों ने घेरकर पुलिस की कर दी थी पिटाई, चप्पल कार सब छोड़कर भागी थी पुलिस, राजेश यादव ने अपहरण कर लाया था वह हो गया फरार
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowJul 27, 2025 15:45:15Gumla, Jharkhand:
*गुमला के पूर्व नक्सली ओमप्रकाश साहू बने मछली पालन में मिसाल, PM मोदी ने 'मन की बात' में की तारीफ*
*जो कभी हाथ में बंदूक लिए चलता था, आज मछली पालन से रोशन कर रहा है अपना गांव — गुमला के ओमप्रकाश साहू की कहानी को पीएम मोदी ने भी सराहा।*
गुमला - एंकर - झारखंड के गुमला जिले से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। बसिया प्रखंड के कुम्हारी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश साहू जो कभी नक्सलियों के बीच रह चुके थे, अब मछली पालन के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में ओमप्रकाश साहू का जिक्र किया और उनके कार्यों की खुलकर तारीफ की।
V/0 1कभी बंदूक, अब मछली पालन का जाल:
वर्ष 2008 के आसपास गुमला के कई इलाकों में नक्सलियों का असर था। ओमप्रकाश भी उसी माहौल में पले-बढ़े और गांव की सुरक्षा समिति में शामिल रहे। हाथ में बंदूक थी, लेकिन बाद में उन्होंने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया।
उन्होंने बंदूक छोड़कर मछली पालन को अपनाया और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर इस क्षेत्र में कदम रखा।
अब बदल चुके हैं हालात
आज ओमप्रकाश साहू गुमला जिले के सफल मत्स्य कृषक हैं। उनके साथ-साथ इलाके के करीब 150 परिवार मछली पालन से जुड़ चुके हैं। उन्होंने दिखा दिया कि बदलाव मुमकिन है — बस सोच और दिशा बदलनी होती है।
वाइट - ओमप्रकाश साहू, मत्स्य कृषक
V/ 0 2 - कभी हमारे इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, अब तालाब में पानी की छलछलाहट है। प्रधानमंत्री जी ने जब मेरा नाम लिया, तो हौसला और बढ़ गया।"
वाइट - कुसुम लता, जिला मत्स्य पदाधिकारी गुमला
ओमप्रकाश साहू की कहानी इस जिले के लिए गौरव की बात है। इससे दूसरे युवा भी प्रेरणा लेकर हिंसा छोड़ विकास की राह पर आएंगे।
V/f - ओमप्रकाश साहू की कहानी बताती है कि बंदूक नहीं, बल्कि समर्पण और मेहनत से असली क्रांति आती है। गुमला का यह मछुआ अब लाखों लोगों के लिए एक उदाहरण बन चुका है।
0
Report
NJNeha Joshi
FollowJul 27, 2025 15:45:08Jaipur, Rajasthan:
तीज महोत्सव की धूम..
तीज उत्सव पर पहली बार महाआरती का हुआ आयोजन
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री भी पहुंचे जयपुर की तीज दर्शन के लिए
लोक, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम
नेहा जोशी
Slug--2707JPR_JPR_TEEJ_NEHA_R
जयपुर
एंकर---
राजधानी जयपुर में तीज महोत्सव की धूम ...तीज 2025 में पहली बार महाआरती का हुआ आयोजन...तीज दर्शन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री भी पहुँचे और तीज माता के दर्शन किए...
इस रंग-बिरंगे आयोजन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली।
121..दिया कुमारी
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJul 27, 2025 15:32:23Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार
लोकेशन शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में सवारियों से भरा टेम्पो हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार सभी 7 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर सरयू पुलिया के पास की है। बताया जा रहा है कि हाईवे के किनारे पिकअप के ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा है सवारी से भरा टेंपो पीछे से टकरा गया। जिसमें टेंपो में सवार सभी सात सवारियां घायल हो गई। आनन आनन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत नाजुक बड़ी हुई है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस में पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
1
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJul 27, 2025 15:32:17Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा--जनता ने एक व्यक्ति की मजामत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने चोरी में भेजा जेल
मथुरा--बलदेव कस्बे में हाल ही में चोरी की कई वारदातें हुई हैं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं।
चोरी और जनता द्वारा न्याय
सबसे ताज़ा घटना में, दोपहर के समय खाई वाले मोहल्ले में चंद्रशेखर पांडेय के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोर ने एक कमरे में घुसने के लिए खिड़की तोड़ी और दो बक्सों का सामान बिखेर दिया। इसके बाद उसने तीन बोरी गेहूं और एक साइकिल को घर की दीवार के दूसरी तरफ फेंक दिया, ताकि उन्हें ले जा सके।
इसी दौरान, चंद्रशेखर पांडेय अपने दूसरे घर से लौट रहे थे, तभी उन्होंने चोर को सामान ले जाते हुए देख लिया। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने भागते हुए चोर को पकड़ लिया। भीड़ ने चोर को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा, जिसे "तालिबान सज़ा" का नाम दिया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
चोर की अत्यधिक पिटाई होते देख, किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से चोर को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने चोर से पूछताछ की और उसके एक और साथी का पता लगाया, जिसके बाद चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने बीते दो महीनों में हुई चोरियों का खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस ने गोरंक उर्फ गौरी (22) और नौरंगी, दोनों निवासी दघेंटा, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 138.1 किलोग्राम गेहूं, 69.6 किलोग्राम सरसों, पीतल के बर्तन और 6800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
भाजपा नेता का आरोप
थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि कस्बे में दर्ज तीन एफआईआर की चोरियों का खुलासा कर दिया गया है। हालांकि, भाजपा नेता मेरुकांत पांडेय ने इस पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके घर से चोरी हुआ कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है और न ही चोर ने उनके घर का स्थान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके मुकदमे का गलत तरीके से निस्तारण किया है।
इस घटना से बलदेव कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
4
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJul 27, 2025 15:32:09Bahraich, Uttar Pradesh:
बहराइच PTC,
बहराइच में लव जिहाद का विरोध करने पर 4 दबंग मुस्लिम लड़कों ने 2 युवक को कपड़े उतारकर पीटा था. साथ ही पेशाब पिलाई थी । इस मामले में लगातार एक्शन जारी है ।
PTC बहराइच राजीव शर्मा,
2
Report
ASAMIT SONI
FollowJul 27, 2025 15:32:01Lalitpur, Uttar Pradesh:
ललितपुर में सदर कोतवाली इलाके देवगढ़ ब्रिज के बीच पर दो साँड़ आपस मे भिड़ गये
CLOSE PTC--सांड़ो के बीच आये दिन कई घण्टो तक सड़क पर इस तरह से संग्राम होना आम बात हो गयी है । जो राहगीरों के लिये दुर्घटना का कारण बन रहे हैं । लेकिन प्रशासन चैन की नींद सो रहा है.
4
Report
DVDavit Verma
FollowJul 27, 2025 15:31:48Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:
ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਜਿੱਥੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੜੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਖਰੜ ਦੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਬੀਬਾ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜਿੱਥੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਬੀਬੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਕੱਲ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋੜ ਹੈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਅਤੇ ਜੋ ਬੱਚੇ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ ਉਹ ਤਰੱਕੀ ਵੀ ਕਰਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਵੀ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਬੀਬੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੜਾ ਹੀ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਸਾਡੇ ਛੋਟੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਇੱਥੇ ਪੁੱਜੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਖਰੜ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਧੀ ਦੇ ਤਿਹਾਰ ਦੀ ਵਧਾਈਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ
ਵਾਈਟ ਪ੍ਵਮਵੀਰ ਕੋਰ ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਡਵੈਲਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ
ਬੀਬੀ ਸਰਵਜੀਤ ਕੋਰ
ਖਰੜ ਤੋ ਡੈਵਿਟ ਵਰਮਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
4
Report
PSPradeep Sharma
FollowJul 27, 2025 15:30:26Bhind, Madhya Pradesh:
हेडर- मंच से गरजे पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, इशारों ही इशारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साधा निशाना।
एंकर -बीती दस अगस्त गुरु पूर्णिमा को हुए मेहगांव खंड शिक्षा अधिकारी के साथ थप्पड़ कांड की गूंज अभी भी गूंज रही है, हालांकि पुलिस ने 15 दिन बाद शनिवार देर शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के नेतृत्व में होने वाले दो दिन पहले से प्रस्तावित आंदोलन थाना घेराव और गिरफ्तारी कार्यक्रम के रूप को बदलते हुए शासन प्रशासन से प्रताड़ित और पीड़ित लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के पास तय कार्यक्रम के अनुसार सभा की, मंच से बोलते हुए पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सत्ता के दबाव में काम ना करें और लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान करें, वही चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने थप्पड़ कांड के आरोपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा का नाम लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या 100 साल पुरानी संस्था में किस प्रकार की ट्रेनिंग देकर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाता है जो मैदान में आकर शासकीय सेवकों के साथ आमंत्रित और मारपीट करते हैं। वहीं मंच से बोलते हुए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद देते हुए कहा कि भले ही देर से सही लेकिन पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, चाहे सुबह का भूला शाम को देर से घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहा जाता है, वही चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने मंच से कहा जिले में अगर कहीं कोई पीड़ित और प्रताड़ित होता है तो कांग्रेस और चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी उसके साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे।
एंबिएंस-चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री कांग्रेस
बाइट-1- चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री कांग्रेस
प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
1
Report
VSVishnu Sharma
FollowJul 27, 2025 15:30:17Jaipur, Rajasthan:
सिटी पार्क में 'अशोक वाटिका' ! भाजपा नेताओं ने लगाए अशोक के पेड़, प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले_वृक्षारोपण, संस्कृति के साथ संवेदनशीलता
नोट ...विजुअल बाइट 2707ZRJ_JPR_MADAN_R TVU 141
जयपुर, vishnu।
बीजेपी की ओर से "हरियालो राजस्थान" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हरियाली तीज पर सघन पौध रोपण किया गया। मानसरोवर की सिटी पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित सभी नेताओं ने अशोक के पेड़ लगाए, जिससे पार्क में मिनी अशोक वाटिका का स्वरूप साकार हुआ। इस मौके पर राठौर ने कहा कि यह वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि संस्कृति के साथ संवेदनशीलता भी है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश और जिले के पदधिकारियों ने हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर तक पौधे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कुल 108 पौधों का रोपण किया गया तथा वृक्षों के साथ पौध रोपण करने वालों की नाम पट्टीका भी लगाई गई। खास बात यह है कि इस अवसर पर मदन राठौड़ के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनमी, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, अन्य पदाधिकारी नेताओं पदाधिकारियों ने पौधे लगाए, जो सभी अशोक के थे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई कि क्या अशोक वाटिका लग रहे हैं?।
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का संरक्षण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए आगे आएं और कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं।
राठौड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान ऐतिहासिक कदम है। "वृक्ष हमें न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर हैं। हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए, विशेष रूप से ऐसे अवसरों पर जब प्रकृति और संस्कृति का संगम होता है।" राठौड़ ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ हमें इनके सरंक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़ लगाने वाला उसके सरंक्षक के तौर पर कार्य करें तो आने वाले समय में हरित राजस्थान का संकल्प पूरा होता नजर आएगा। कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के घर की पहुंचे। इस दौरान उनकी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा हुई।
बाइट ....मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
4
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJul 27, 2025 15:30:09Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
मो 9928382887
@manishpurohit9
HEADLINE_लहरिया पहनकर मनाई सावणी तीज,
गीतों के साथ लिया झूलने का आनंद
नगरपालिका गांधी पार्क में बारिश के बीच मना रही महिलाएं सावणी तीज
इंद्र देव ने भी महिलाओ को सावणी तीज पर बारिश की बौछार से किया सराबोर
BODY_ डिडवाना जिले के नावां उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में आज महिलाओं ने सावणी तीज का पर्व पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया।
तीज के पावन अवसर पर रविवार की सुबह घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ ही महिलाओं एवं युवतियों ने अपनी सखी सहेलियों के साथ शिव मंदिरों में जाकर माता पार्वती की पूजा अर्चना कर महादेव के जल अर्पित करते हुए अमर सुहाग एवं सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। शाम को महिलाओं ने लहरिए की साडिय़ां पहनने के साथ ही सौलह श्रृंगार कर सामूहिक रूप से सावणी तीज के गीत गाते हुए झूला झूलने गई। शहर के नगरपालीका गांधी पार्क में सजी धजी सोलह श्रंगार कर महिलाओ व युवतियों ने झूलों का व गीतों का लुत्फ उठाया वही शाम को इंद्र देव ने भी सावनी तीज में चार चांद लगाते हुए बारिश का दौर शुरू किया महिलाओं ने बारिश में झुलो पर झूलने का लुत्फ उठाया वही अलग अलग अंदाज में सेल्फियां व फोटो लेती दिखाई दी महिलाएं। साथ ही बच्चो ने भी गांधी पार्क में झूलों का लुत्फ उठाया।
0
Report
Anupshahar, Uttar Pradesh:
पोषित कुमार, अनूपशहर:अनूपशहर में सुहागिन महिलाओं ने हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। कस्बे के अधिकतर मोहल्लों में झूले डालकर महिलाओं ने सावन के गीत और मल्हार गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर गौरी पूजन किया और विशेष पकवान भी बनाए।मोहल्ला मानक चौक में दशकों से लग रहे पारंपरिक तीज मेले में अनूपशहर कस्बे की सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। वहां महिलाएं झूले पर झूलती हुई और चाट-पकौड़ी का आनंद लेती हुई दिखाई दीं।
4
Report
पंचायत चुनाव: शुतराना गांव में दो मेंबर पदों के लिए शांतिपूर्वक मतदान, माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम
Patran, Punjab:
गांव शुतराना में रविवार को दो पंचायत मेंबर पदों के लिए जिमनी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है। सुबह वोटिंग के शुरुआत में हल्की नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर माहौल को संभाल लिया। थाना शुतराना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे और पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी की। पूर्व सरपंच भगवंत सिंह ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के उम्मीदवार के सहयोगी को मतदान केंद्र से बाहर निकाला गया, जिससे तनाव की स्थिति बनी। वहीं, सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में दो पंचायत मेंबरों का चुनाव हो रहा है और कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को काबू में कर लिया गया।थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल र
2
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowJul 27, 2025 15:18:46Delhi, Delhi:
दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली बीजेपी पर आरोप लगाया लगाया हैं. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी कूड़े के पहाड़ को कम करने के बजाय चौथा पहाड़ बनाने की तैयारी में जुटी है। इसी मुद्दे को लेकर नगर निगम में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग में ट्वीट करके कई सवाल खड़े किए। ज़ी मीडिया संवाददाता राजकुमार भाटी ने स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा से इसी मुद्दे पर खास बातचीत।
7
Report