हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र स्थित मेघा गांव में जुरासिक काल के एक अत्यंत दुर्लभ जीव — फाइटोसौर प्रजाति का जीवाश्म (फॉसिल) मिला है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जीवाश्म करीब 20 करोड़ वर्ष पुराना है और यह डायनासोर से भी पुराना माना जा रहा है। यह खोज भारत में जुरासिक काल की चट्टानों से फाइटोसौर जीवाश्म की पहली वैज्ञानिक पुष्टि मानी जा रही है, जिससे पुराजीव विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है।
कंकाल मिलने की सूचना के बाद संबंधित क्षेत्र को संरक्षित घोषित कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक खोज की विस्तृत वैज्ञानिक जांच और पुष्टि का कार्य अब जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) करेगा।
फिलहाल जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी (जेएनवीयू), जोधपुर के भूविज्ञान विभाग की एक टीम, वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक डॉ. नारायणदास इणखिया की मौजूदगी में और डॉ. वीएस. परिहार के नेतृत्व में फॉसिल का गहन अध्ययन कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज भारत के भूवैज्ञानिक इतिहास को समझने में एक नया दृष्टिकोण दे सकती है और आने वाले समय में यह स्थान पुरातात्विक पर्यटन का केंद्र भी बन सकता है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने की भी खबरें सामने आई हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन के अनुसार, जलस्तर 205.33 मीटर के आसपास है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर ही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।