Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

श्री महावीर जी स्कूल की छत गिरी, क्या है छात्रों की सुरक्षा?

ACAshish Chaturvedi
Aug 26, 2025 06:03:03
Karauli, Rajasthan
लोकेशन- श्री महावीर जी (करौली) इन्फॉर्मर- चंद्र मोहन जांगिड़ मोबाइल- 9414394780 twitter- @chandupatrakar श्री महावीर जी। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्रीमहावीरजी के स्टोर रूम की गिरी छत, विद्यालय भवन की छत गिरने से कस्बे में मचा हड़कंप, कल अवकाश के बाद आज सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षकों को चला छत गिरने का पता, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए गत दिवस जिला कलेक्टर द्वारा स्कूलों में घोषित किया हुआ था अवकाश, इसीलिए विद्यालय में उपस्थित नहीं थे छात्र-छात्राएं, हालांकि प्रिंसिपल मुकुट गुर्जर ने जर्जर कक्षा कक्षों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज रखे हैं प्रस्ताव, लेकिन 50 वर्ष पुराने जर्जर कक्षा कक्ष को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं गंभीर
11
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Aug 26, 2025 08:52:06
Sambalpur, Odisha:
ବନ୍ଦ ହେଲା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଚାରିଟି ଗେଟ |ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ରୁ ପର୍ଯ୍ୟାୟ କ୍ରମେ ୪ ଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କ ସୁଦ୍ଧା ବାମ ପଟର ୮ଟି ଓ ଡାହାଣ ପଟର ଚାରିଟି ଗେଟ ଖୋଲା ଯାଇଛି| କାରଣ ଏବେ ୮ ଟି ଗେଟ ଦେଇ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି| ଆଜି ସକାଳ ନଅ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ଉପର ମୁଣ୍ଡରୁ ୧ ଲକ୍ଷ ୭୪ ହଜାର ୪୬୬ କିଉସେକ ଜଳ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ବେଳେ ତଳ ମୁଣ୍ଡରୁ ୨ ଲକ୍ଷ ୨୪ ହଜାର ୧୭୭ କିଉସେକ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି |ସକାଳ ନଅ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୨୧.୪୩ ଘନଫୁଟ ରହିଛି|
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Aug 26, 2025 08:51:54
Jhajjar, Haryana:
झज्जर ब्रेकिंग झज्जर में आज सुबह से ही मौसम ने बदला रूख। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से जहां लोगों को उमस और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में पानी भराव की समस्या भी देखने को मिली। शहर की मुख्य बाजारों और कई कॉलोनियों में जगह-जगह पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते खेल स्टेडियम और अन्य मैदानों में भी पानी भर जाने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित हुई। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली है। धान और खरीफ की फसलों को इस बरसात से बड़ा लाभ होगा। वहीं, सड़कों पर फिसलन और गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार बदलते मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Aug 26, 2025 08:51:15
Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर में भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने धौलपुर का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो कि पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की अगुवाई में हुआ। इस दौरान आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक अपराध गोष्ठी आयोजित की। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना आईजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। इसके बाद आईजी ने थाना सदर धौलपुर में जनसुनवाई का आयोजन करेंगे। इस जनसुनवाई में सर्किल धौलपुर के थानों से जुड़े परिवादि अपनी समस्याएं रखेंगे
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Aug 26, 2025 08:51:07
Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2608ZRJ_PRTP_MAANG_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : मोबाइल मेडिकल वैन स्टाफ 6 माह से वेतन से वंचित, संचालन पुनः शुरू करने की मांग एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिलेभर में संचालित मोबाइल मेडिकल वैन के नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और वाहन चालकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं, 1 जुलाई से एजेंसी द्वारा वैन का संचालन भी बंद कर देने से कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। इस समस्या को लेकर आज प्रतापगढ़ ब्लॉक के सभी प्रभावित कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर और मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। एमएमवी नर्सिंगकर्मी धर्मपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर और जिला स्वास्थ्य समिति प्रतापगढ़ के सौजन्य से जिले के सभी ब्लॉकों में मोबाइल मेडिकल वैन संचालित होती रही है। लेकिन डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और वाहन चालकों का पिछले छह माह से वेतन बकाया है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण पीएफ और अनुभव प्रमाण पत्र जारी कराने में दिक्कत आ रही है। वाहन मालिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और गाड़ियों का लोन चुकाने में असमर्थ हो गए हैं। इससे पूरे स्टाफ के सामने रोज़गार संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि एजेंसी श्री पीसीबी ट्रस्ट, जोधपुर से बातचीत कर बकाया वेतन का भुगतान करवाया जाए और मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन पुनः शुरू कराया जाए। साथ ही बेरोजगार हुए स्टाफ को फिर से कार्य पर लगाया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित रह सके। बाइट- धर्मपाल सिंह, नर्सिंग कर्मी
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 26, 2025 08:51:01
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव। शुरुआती जांच में पुलिस मान रही आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। महमदपुर निवासी निशा सैफी की ककोड़ के ठकुरान मोहल्ला निवासी आकिल से 2 साल पहले हुई थी शादी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, घटना के हर पहलू पर बारीक़ी से जांच में जुटी पुलिस। बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गढ़ी ठकुरान मोहल्ले में हुई वारदात।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Aug 26, 2025 08:50:51
Paradeep, Odisha:
Slug - Puja Chanda Dt - 26/08/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ପାରାଦୀପ ତାରିଣୀ ଗଡା ରେ ଥିବା 'ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ କ୍ଲବ' କୁ କରା ଯାଉଛି ବଦନାମ୍। ଗଣେଶ ପୂଜା ଚାନ୍ଦା ଆଦାୟ କୁ ନେଇ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଲେ ପାରାଦୀପ ତାରିଣୀଗଡା ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ କ୍ଲବ । କ୍ଲବ କୁ ବଦନାମ କରିବା ପାଇଁ କ୍ଲବ ନାଁରେ ମିଥ୍ୟା ଅପପ୍ରଚାର କରା ଯାଉଛି ବୋଲି ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ ତରଫରୁ ସଫେଇ ଦିଆଯାଇଛି। ଗତ ଅଗଷ୍ଟ ୧୩ ତାରିଖରେ କିଛି ଉଠା ପରିବା ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନଙ୍କୁ ଯୋର ଜବରଦସ୍ତ ଗଣେଶ ପୂଜା ଚାନ୍ଦା ମଗା ଯାଉଛି ବୋଲି ବୃଦ୍ଧା ମହିଳା ଜଣଙ୍କ ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ। ଉକ୍ତ ଘଟଣା କୁ ନେଇ ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନା ପୋଲିସ ର ତନାଘନା ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ତାରିଣୀଗଡା ରେ ଥିବା କିଛି ଅସାମାଜିକ ଯୁବକ ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ଗାଡି ଡ୍ରାଇଭର ମାନଙ୍କୁ ଧମକାଇ ବଟି ଆଦାୟ କରିବା ସହିତ ଗୃହ ନିର୍ମାଣ କରୁଥିବା ବ୍ୟକ୍ତି ମାନଙ୍କ ପାଖରୁ ଡିସିମିଲ୍ ପିଛା ଏକ ହଜାର ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରୁଛନ୍ତି। ଏପରି ସ୍ଥଳେ ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ ଏହାକୁ ବିରୋଧ କରିବା ସହିତ ଥାନାରେ ଏକ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ। ଉକ୍ତ ଘଟଣା କୁ ନେଇ ଅସାମାଜିକ ଯୁବକ ମାନେ କ୍ଲବ କୁ ବଦନାମ କରିବା ପାଇଁ ପରିବା ବ୍ୟବସାୟ କରୁଥିବା ମହିଳା ମାନଙ୍କୁ ଧରି ଥାନାରେ କ୍ଲବ ନାଁ ରେ ମିଥ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ କରାଯାଇଛି। ଯାହାକି କ୍ଲବ କୁ ବଦନାମ କରାଯାଉଛି ବୋଲି ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ ତରଫରୁ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଜରିଆରେ ସ୍ପଷ୍ଟୀକରଣ ରଖିଛି ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ କ୍ଲବ। ୟୂଥ ଫେଡେରେସନ କ୍ଲବ କୌଣସି ଚାନ୍ଦା ଆଦାୟ କରେ ନାହିଁ ବୋଲି କହିବା ସହିତ ପୂଜା ଚାନ୍ଦା ଆଦାୟ କରୁଥିବା ଭିଜୁଆଲ୍ ଭାଇରାଲ୍ ଘଟଣା ବିଭିନ୍ନ ଗଣମାଧ୍ୟମରେ ଚାଲୁଥିବା ବେଳେ ଏହାକୁ ତାରିଣୀଗଡା ର ଅସାମାଜିକ ଯୁବକ ମାନଙ୍କ ଦ୍ଵାରା କରାଯାଇ କ୍ଲବ କୁ ବଦନାମ କରା ଯାଉଛି ବୋଲି ୟୁଥ୍ ଫେଡେରେସନ ତରଫରୁ କୁହାଯାଇଛି। ବାଇଟ -୧- ବାଇଟ -୨- ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Aug 26, 2025 08:50:45
Chamoli, Uttarakhand:
फ़ीड - सी से दिनांक - 26/8/2025 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी - चमोली/ उत्तराखंड एंकर - चमोली में आपदा और बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 15 सितंबर 2025 तक रोक लगा दी है, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन संसाधनों की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से पूरा करें और सड़क, पैदल मार्ग, विद्युत और पेयजल की आपूर्ति शीघ्र बहाल करें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को पीआरडी जवानों को चिंहित करने के निर्देश दिए जो खाना बनाने और वाहन चलाने में दक्ष हैं। उन्होंने तहसील और विकास खंड स्तर पर राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत केंद्रों में भोजन की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और रसोई गैस के घर-घर वितरण की व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। बाइट1 - संदीप तिवारी - डीएम चमोली बीओ 2 - चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने थराली क्षेत्र में आपदा से बने भूस्खलन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने राडीबगड़ और कोटदीप हॉस्पिटल मुहल्ला क्षेत्र का जायजा लिया, जहां पहाड़ के बड़े हिस्से में दरारें आने और चट्टानों के अटके होने की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सिंचाई विभाग, भूवैज्ञानिक और कार्यदायी संस्थाओं पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग को संयुक्त निरीक्षण करने के लिए कहा जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन कर आगे की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने थराली-डूंगरी पक्की सड़क पर आई दरारों का निरीक्षण किया और आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों का भी जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि आपदा के कारण उन्हें पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को जल संस्थान के जेई के साथ समन्वय कर तत्काल जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ऊपर पहाड़ी पर लटके बड़े पत्थरों की स्थिति का भी अवलोकन किया और नीचे मकानों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थान अथवा राहत केंद्रों में शिफ्ट होने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश होने की स्थिति में पुलिस प्रशासन मौके पर बैरिकेडिंग कर यातायात को तत्काल रोक दे, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने अस्पताल का भी भ्रमण किया और वहां तैनात चिकित्सकों को सक्रियता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट 2 - संदीप तिवारी- डीएम चमोली
0
comment0
Report
DVDavit Verma
Aug 26, 2025 08:50:41
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:
ਖਰੜ ਦੇ ਭਾਗੋ ਮਾਜਰਾ ਸਰਪੰਚ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਐਮ ਸੀ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਸ਼ਲ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਫ਼ਤਰ ਜਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਬਾਤ ਕਰਦੀਆਂ ਵਾਰਡ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸੀਆਂ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਨਾਲ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਵਿਤਕਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਿੰਡ ਚ ਬੂਰਾ ਹਾਲ ਹੈ ਅਤੇ ਸੜਕਾਂ ਕੱਚੀਆਂ ਨੇ ਜੋ ਸੱਵਰਜ ਦੇ ਨਿਕਾਸੀ ਲਈ ਪਾਈਪ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਧਾੰਧਲੀ ਹੌ ਰਹੀ ਹੈ 10 ਇੰਚ ਦੀ ਪਾਈਪ ਪਾਸ ਕਰ ਕੇ 8 ਇੰਚ ਦੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਚ ਹੀ ਕੰਮ ਕਰਵਾਈਆ ਦਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇੱਥੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹੋਏ 20 ਤੋ 30 ਸਾਲ ਤੱਕ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵਿਤਕਰਾ ਜੇ ਨਗਰ ਕੌਸ਼ਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਤਾ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਚ ਨਗਰ ਕੌਸ਼ਲ ਦੇ ਗੇਟ ਤੇ ਪੱਕੇ ਤੋਰ ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਦੁਜੇ ਪਾਸੇ ਨਗਰ ਕੌਸ਼ਲ ਦੇ ਕਾਰਜ ਸਾਧਕ ਅਫ਼ਸਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਦਲ ਕੀਤੀ ਤਾ ਉਨਾ ਇਹ ਕਹ ਕੇ ਪੱਲਾ ਧਾੜ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਜਿੰਨਾਂ ਨਗਰ ਕੌਸ਼ਲ ਨੇ ਕੰਮ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਸੀਂ ਉਨਾ ਹੀ ਕੰਮ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜੋ ਪਾਈਪ ਛੋਟੀ ਪਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਉਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਅਫ਼ਸਰ ਦੀ ਡਿਉਟੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਚੈੱਕ ਕਰ ਕੇ ਕਿਰਚ ਬਣਾਏ ਚੈੱਕ ਕਰਨ ਤੋ ਬਾਦ ਹੀ ਪਤਾ ਲੱਗੇਗਾ ਕਿ ਕੰਮ ਸਹੀ ਹੈ ਜਾਂ ਗਲਤ । ਬਾਇਟ ਵਾਡ ਦੇ ਵਸਨੀਕ 4ਬਾਇਟਾ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਸ਼ਲ ਖਰੜ ਦੇ ਕਾਰਜ ਸਾਧਕ ਅਫ਼ਸਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਖਰੜ ਤੋ ਡੈਵਿਟ ਵਰਮਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Aug 26, 2025 08:50:34
Rudraprayag, Uttarakhand:
गडडे में सड़क या सड़क में गड़डे ये तो हम नहीं बता सकते। रूद्रप्रयाग राष्ट्रृय राजमार्ग की दुर्दशा, हर कोई परेशान। इससे बढियां तो पैदल मार्ग है। जहां गडडे नहीं है। हरेन्द्र नेगी स्लग- गडडे में सड़क स्पेशल पैकेज ग्राउंड रिर्पोट एंकर- ऋृषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग हो या रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राजमार्ग की हालथ इस कदर बनी हुई है कि सड़क पर चलने वालों को ये पता नहीं कि संडक पर गडडे है। कि गडडे में सडक हैं सब बराबर हो रखे है। कहने को तो राजमार्ग हैं लेकिन जिन विभागों के पास इनकी जिम्मेदारी हैं वो विभाग दूर दूर तक नजर नही दिखाई दे रहे है लोग इसी कीचड़ में इन गडडों को पार कर रहे हैं पैदल चलने वालें के उपर लगातार कीचड़ गिर रहा है। कोई चोटिल हे रहा है। कोई गिर रहा है। गाड़ी को किस ओर मोडें चारो ंओर जान जोखिम में उपर पहाड़ी दरक रही है। नीचे गडडे है। उधर से तेज रफतार में वाहन आ रहे है पैदल चलने वालो ंको बचाये या खुद बचें ये कहना मुश्किल है। लोग परेशान हैं आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रूद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में गडडे , डाट पुलिया पर गडडे स्टेट बैंके पास गडडे। तो अस्पताल के पास गडडे। मरीज के भी कैसे ले जाये नाली का पानी पूरा सडंक पर कीचड लागो ंके उपर तेज रफदार गाडी छिटके मार रही है लेकिन कोई ठीक करने वाला नहीं। वाइट- मनमोहन शुक्ला स्थानीय व्यापारी रूद्रप्रयाग वाइट- पूर्ण सिहं स्थानीय निवासी वाइट- कलम सिहं दुकानदार रूद्रप्रयाग पीटूसी हरेन्द्र नेगी ।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Aug 26, 2025 08:49:39
Noida, Uttar Pradesh:
*नोएडा नोएडा प्राधिकरण की ई साइकिल परियोजना हुई फैल 2 साल से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी ई साईकल परियोजना शुरू नही हो पाई है परियोजना का प्रभार संभाल रहे नोएडा ट्रैफिक सेल के अधिकारियों ने भी सादी चुप्पी नोएडा ट्रैफिक सेल अभी तक एजेंसी के ऊपर भी कार्रवाई नही कर पाया है जूनियर इंजीनियर से लेकर सीनियर मैनेजर तक एसी वाले रूम से बाहर निकल परियोजना की हकीकत नही जाने पाए एजेंसी और प्राधिकरण के कर्मचारी और अधिकारियों की साठगांठ से लगा परियोजना में पलीता 17 अप्रैल 2023 नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस के दिन परियोजना का हुआ था लोकार्पण 21 साइकिल स्टैंड से परियोजना की शुरुआत हुई थी बाद में इस एजेंसी को कुल 62 की ई साइकिल स्टैंड बनाने का टेंडर मिल गया 62 स्टैंड नोएडा प्राधिकरण ने 2 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए थे
1
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Aug 26, 2025 08:49:26
Delhi, Delhi:
यमुनापार घोंडा विधानसभा के यमुना विहार वार्ड में बीजेपी के बड़े नेताओं ने लगाई झाड़ू। दिल्ली नगर निगम मेयर राजा इकबाल सिंह, घोंडा विधायक, DDCA चेयरमैन अजय महावर, शाहदरा नॉर्थ जॉन चेयरमैन पुनीत शर्मा,डिप्टी चेयरमेन मुकेश बंसल, शाहदरा नॉर्थ जोन DC कर्नल अभिषेक मिश्रा, पार्षद मनीषा पुनिया सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाई झाड़ू। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर राजधानी दिल्ली में एक अगस्त से 31 अगस्त तक दिल्ली को कूड़े से आजादी विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान लगभग अपने समापन की और है इस अभियान के तहद दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार की अलग-अलग एजेंसिया मिलकर दिल्ली में विशेष सफाई कार्यक्रम चल रही है. मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली के विधायक पार्षद और भाजपा नेता भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपना श्रमदान दे रहे हैं. कूड़े से आजादी अभियान समापन की ओर है तो वही अब एक और तस्वीर सामने आई है .. दरअसल घोंडा विधानसभा में दिल्ली को कूड़े से आजादी कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया था. इस अभियान में श्रमदान देने के लिए स्थानीय विधायक अजय महावर, मेयर राजा इकबाल सिंह, निगम पार्षद मनीषा पुनिया, जोन अध्यक्ष पुनीत शर्मा, डिप्टी कमिश्नर, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए. बाइट -- राजा इकबाल सिंह मेयर बाइट -- अजय महावर विधायक बाइट -- पुनीत शर्मा शाहदरा नॉर्थ जोन चेयरमैन rakesh chawla north east delhi 9999186003
4
comment0
Report
SKSunny Kumar
Aug 26, 2025 08:49:13
Patna, Bihar:
पटना *पटना में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दोनों बेटे घोड़ा लेकर सड़क पर निकले... जेल से वापस आने के बाद पूर्व विधायक सुर्खियों में है इसी कड़ी में उनके दोनों पुत्र अंकित और अभिषेक भी पटना स्थित आवास पर घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं... अनंत सिंह का जानवर प्रेम काफी पुराना है आए दिन वह किसी न किसी नए जानवर के साथ तस्वीर साझा करते हैं.... Visual...
1
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Aug 26, 2025 08:49:05
Katihar, Bihar:
जीआर अनुदान की सूची में घोटाला — बाढ़ पीड़ितों का फूटा ग़ुस्सा, मनिहारी अंचल कार्यालय में घेराव और हंगामा जीआर की सूची में भारी हेराफेरी के खिलाफ दिलारपुर पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित अंचल कार्यालय पहुँच गए और जमकर किया हंगामा लोगों का कहना है कि मोटी रकम लेकर असली पीड़ितों का नाम और खाता नंबर बदलकर फर्जी लोगों को जीआर का लाभ दिया गया हंगामे के दौरान भीड़ ने कार्यालय का घेराव कर नारेबाज़ी की और आरोपी को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई 2024 की सूची में उनका नाम था, मगर 2025 की सूची में बिचौलियों की मिलीभगत से उन्हीं क्रम संख्याओं पर फर्जी नाम और बैंक खाता डाल दिया गया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसडीएम से सूची की जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कटिहार जिले के मनिहारी अंचल में बाढ़ पीड़ितों का ग़ुस्सा फूट पड़ा है। अनुग्रह का राहत अनुदान यानि जीआर की सूची में भारी हेराफेरी के खिलाफ दिलारपुर पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित अंचल कार्यालय पहुँच गए और जमकर हंगामा किया। आरोप सीधे तौर पर अंचल कार्यालय के डेटा ऑपरेटर मिथलेश कुमार पर लगाया हैं। लोगों का कहना है कि मोटी रकम लेकर असली पीड़ितों का नाम और खाता नंबर बदलकर फर्जी लोगों को जीआर का लाभ दिया गया है। हंगामे के दौरान भीड़ ने कार्यालय का घेराव कर नारेबाज़ी की और आरोपी को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई। हालांकि मौके पर पंचायत समिति सदस्य कुंदन पासवान, संजय मंडल, वार्ड सदस्य जैदुर आलम और मोहम्मद आज़ाद ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया, लेकिन लोगों का ग़ुस्सा अब भी बरकरार है। पीड़ित लोगों ने साफ़ कहा कि 2024 की सूची में उनका नाम था, मगर 2025 की सूची में बिचौलियों की मिलीभगत से उन्हीं क्रम संख्याओं पर फर्जी नाम और बैंक खाता डाल दिया गया। वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के सौ से अधिक बाढ़ पीड़ित इस घोटाले की वजह से जीआर अनुदान से वंचित रह गए हैं। ग़ुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसडीएम से सूची की जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। बाइट -- संजय कुमार, वार्ड सदस्य बाइट -- कुंदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य बाइट -- मो० सगीर, महा सचिव, राजद बाइट -- मिथलेश कुमार, सूची नामांकन डाटा ऑपरेटर, मनिहारी बाइट -- राम सागर, राजस्व अधिकारी, मनिहारी
4
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 26, 2025 08:48:58
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना सिटी की टीम ने चैन स्नेचिंग की वारदात का खुलाशा करते हुए प्रकरण में दो शातिर आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नेचिंग की गई सोने की चैन तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि शातिर चैन स्नेचरों के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। मंगलवार को सीईओ आफिस में आयोजित एक पीसी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने बताया कि शहर में घटित चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलाशा करने हेतु एएसपी भूपेन्द्र शर्मा तथा डिप्टी राजेश कसाना के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम तथा सिटी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के चमन चौराहे पर 20 अगस्त को लोकाशाह नगर निवासी प्रार्थिया श्रीमती रविना रांका के साथ घटित वारदात को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपडौस में पूछताछ आसूचना संकलन तथा तकनीकी डाटा विश्लेषण के साथ-साथ दर्जनों सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके आधार पर आरोपियों के हुलिए के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश करते मांगलियावास अजमेर पहुंची। जहां से पुलिस टीम को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर चैन स्नेचिंग की घटना के एक आरोपी को अजमेर से डिटेन किया जाकर आरोपी से पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर वारदात में शामिल एक आरोपी को किशनगढ़ में डिटेन कर पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से चैन स्नेचिंग की गई सोने की चैन बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल बरामद की। गिरफतार आरोपी लिंक रोड राजारेडी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास मदनगंज निवासी यश मोदानी पुत्र नारायणदास मोदानी तथा कृष्णापुरी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास मदनगंज-किशनगढ़ निवासी दीपक उर्फ जादू पुत्र लालचंद यादव है। एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी दीुप उर्फ जादू के खिलाफ मदनगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट सहित तीन मुकदमें दर्ज है। पुलिस कार्यवाहीं टीम में सिटी थानाधिकारी विजयसिंह, डीएसटी प्रभारी रामजस, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सिटी थाना शिवचरण, हैड कांस्टेबल डीएसटी भूपेन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबल साइबर सैल नंदकिशोर, विशेष योगदान कांस्टेबल डीएसटी सुरेन्द्रसिंह, कांस्टेबल डीएसटी दिनेश कुमार, कांस्टेबल सिटी थाना जुगल मीणा, धुणीलाल तथा कांस्टेबल साइबर सैल नैनासिंह आदि शामिल रहे। BITE_रतनसिंह जिला पुलिस अधीक्षक
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top