Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

नीली बाइक पर बिना हेलमेट के सवार युवकों ने पुलिस से की अभद्रता!

Prashant Kumar
Jul 06, 2025 18:00:23
Munger, Bihar
मुंगेर :मुहर्रम पर्व को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक नीली बाइक को रोका गया। बाइक पर दो युवक बिना हेलमेट के सवार थे। बाइक के आगे नंबर प्लेट नहीं था। पीछे नंबर लिखा था। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो दोनों युवक थानाध्यक्ष से अभद्रता करने लगे। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह  ने जब नाम पूछा तो बाइक चालक ने अपना नाम रोहित कुमार और दूसरे ने मोहित सिंह बताया। दोनों रहीमपुर, थाना मुफस्सिल, जिला खगड़िया के रहने वाला बताया।  पुलिस ने दोनों युवक सहित बाइक सहित थाना लाया गया। बाइक का चालान किया गया तो दोनों भड़क गए। थाना परिसर में गाली-गलौज करने लगे। थानाध्यक्ष से धक्का-मुक्की की।बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक चंदेश्वर सिंह आजाद, चालक सिपाही आनंद राज तिवारी और चौकीदार रघुनाथ सिंह पर भी हमला किया गया। हमले में पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह का दाहिना हाथ टूट गया। वही इस मामले में पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दोनों युवकों पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 235/25, दिनांक दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बाइट शिव प्रसाद सिंह सब इंस्पेक्टर मुफ़सिल थाना
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement